क्‍या आप ब्‍लैक एप्‍पल के फायदे जानते हैं-Black Apple Benefits
Black Apple Health Benefits Credit: Istock

Black Apple Benefits: सेब फाइबर और अन्‍य पोषक तत्‍वों से भरपूर होने के कारण डाइट चार्ट में सबसे ऊपर होते हैं। इसलिए हेल्‍थ एक्‍सपर्ट नियमित रूप से सेब खाने की सलाह देते हैं। आपने कई तरह के सेब के बारे में देखा और सुना होगा। जिसमें लाल, हरा और सुनहरा सेब सामान्‍यतौर पर सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाता है। लेकिन सेब की एक ऐसी किस्‍म भी है जिसके बारे में अधिकांश लोग नहीं जानते होंगे।

वह देखने में जितना सुंदर है, उससे कहीं ज्‍यादा लाभदायक होता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं काले यानी ब्‍लैक एप्‍पल की। इसे ब्‍लैक डाय‍मंड या ओब्‍सीडियन के नाम से भी जाना जाता है। ये दुर्लभ फल तिब्‍बत के पहाड़ों पर पाया जाता है। इसका रंग गहरा बैंगनी से काला हो सकता है लेकिन ये स्‍वाद में बेहतरीन और काफी रसीले होते हैं।

अन्‍य सेब की तरह ब्‍लैक एप्‍पल सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। ये स्किन से लेकर कैंसर तक के इलाज में उपयोग किया जाता है। ये एप्‍पल की रेयर किस्‍म है इसलिए ये आसानी से उपलब्‍ध नहीं होता। चलिए जानते हैं ब्‍लैक एप्‍पल की विशेषताओं के बारे में।

फाइबर से भरपूर

Black Apple Benefits
Rich in fiber

अन्‍य सेबों की तरह, ये सेब फाइबर का मुख्‍य स्‍त्रोत होते हैं जो पाचन में सहायता करता है। इसके अलावा से गट हेल्‍थ को भी बढ़ावा देता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है जो इम्‍युन सिस्‍टम को सुधारने का काम करता है। ब्‍लैक एप्‍पल में अधिक फाइबर होने की वजह से ये पेट संबंधित विकार से निजात दिला सकता है।

फंगल इंफेक्‍शन में लाभदायक

ब्‍लैक एप्‍पल खाने से किसी भी तरह के फंगल इंफेक्‍शन से छुटकारा पाया जा सकता है। इसमें एंटी-बैक्‍टीरियल गुण होता है जो इंफेक्‍शन को बढ़ने से रोकता है साथ ही इम्‍यूनिटी भी बूस्‍ट करने में मदद करता है।

एनर्जी देता है

ब्‍लैक एप्‍प्‍ल काफी रसभरा होता है जो पेट को अधिक देर तक भरा रखता है और दिनभर एनर्जी लेवल को बनाए रखने में मदद करता है। जिन लोगों को अधिक थकान होती है उन्‍हें इसका नियमित सेवन करना चाहिए। इसे काटकर या स्‍मूदी के तौर पर खाया जा सकता है।

कोलेस्‍ट्रॉल को मेंटेन करे

शरीर में यदि कोलेस्‍ट्रॉल की मात्रा लगातार बढ़ रही है तो आप ब्‍लैक एप्‍पल का सेवन कर सकते हैं। ब्‍लैक एप्‍पल का सेवन करने से शरीर में मौजूद हानिकारक कोलेस्‍ट्रॉल की मात्रा को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा हार्ट पेशेंट को भी ब्‍लैक एप्‍पल का नियमित सेवन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें | Weight Loss tips at home: वर्क फ्रॉम होम के दौरान करना है वेट लॉस तो अपनाएं यह टिप्स

मांसपेशियों और हड्डी के लिए लाभदायक

हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में ब्‍लैक एप्‍पल अहम भूमिका निभा सकता है। इसमें कैल्शियम की मात्रा अधिक पाई जाती है जो मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। एक्‍सरसाइज के बाद मांसपेशियों की रिकवरी के लिए भी इसका सेवन लाभदायक हो सकता है।

कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे

ब्‍लैक एप्‍पल है लाभदायक
you will be surprised to know the price

इस फल को उगाने के लिए विशेष तकनीक का उपयोग किया जाता है जिसके कारण इसकी कीमत अन्‍य सेबों से काफी अधिक होती है। इसे अक्‍सर विलासिता का प्रतीक माना जाता है इसलिए इसकी डिमांड केवल विशिष्‍ट कस्‍टमर द्वारा ही की जाती है। इसे उगाने के लिए सटीक तापमान और प्रकाश की आवश्‍यकता होती है। इसे मुख्‍य रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में उगाया जाता है। एक ब्‍लैक एप्‍पल की कीमत 500 से 1500 रूपए तक हो सकती है। इसकी अधिक कीमत की वजह से इसकी डिमांड काफी कम है।