Best Winter Jungle Safari Spots in India
Best Winter Jungle Safari Spots in India

Overview: भारत के शानदार सफारी डेस्टिनेशन

भारत के जंगल सर्दियों में अपनी अलग ही खूबसूरती बिखेरते हैं। चाहे उत्तराखंड के पहाड़ी जंगल हों या गुजरात की सूखी धरती—हर जगह सर्दियां वन्यजीवों को करीब से देखने का बेहतरीन मौका देती हैं। इन शानदार नेशनल पार्क्स में जाकर आप न सिर्फ प्रकृति के करीब आते हैं, बल्कि एक ऐसा रोमांच महसूस करते हैं जो लंबे समय तक दिल में बस जाता है।

Winter Jungle Safari Spots in India: सर्दियों का मौसम भारत में जंगल सफारी का सबसे खूबसूरत समय माना जाता है। ठंड की हल्की चुभन, धुंध से ढके जंगल और जानवरों की बढ़ी हुई गतिविधियां—ये सब मिलकर सफारी को और भी रोमांचक बना देते हैं। सर्दियां न सिर्फ वन्यजीवों को देखने का अच्छा मौका देती हैं, बल्कि सफारी का अनुभव भी ज्यादा आरामदायक हो जाता है। अगर आप नेचर, वाइल्डलाइफ़ और एडवेंचर से प्यार करते हैं, तो भारत में कई ऐसे सफारी स्पॉट्स हैं जो सर्दियों में अपनी असली खूबसूरती बिखेरते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं 6 सबसे शानदार विंटर जंगल सफारी डेस्टिनेशन, जहां आपका हर पल यादगार बनेगा।

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, उत्तराखंड

Winter Jungle Safari Spots-jim corbett national park
jim corbett national park

भारत का सबसे पुराना नेशनल पार्क सर्दियों में एक अलग ही जादू बिखेरता है। ठंड की वजह से टाइगर और हाथी जैसे जानवर खुले में ज्यादा नज़र आते हैं। रामगंगा नदी किनारे की हरी-भरी घाटियाँ और धूप से चमकते पहाड़ सफारी को बेहद खूबसूरत बना देते हैं। यहां का ढिकाला ज़ोन खासतौर पर विंटर सफारी प्रेमियों की पहली पसंद है।

रणथंभौर नेशनल पार्क, राजस्थान

राजस्थान की सर्दियां सफारी के लिए बिल्कुल परफेक्ट होती हैं। रणथंभौर के किले, झीलें और घने जंगल मिलकर एक ऐसा माहौल बनाते हैं जो हर सफारी को खास बना देता है। यहां बाघों को खुले में देखने के मौके सर्दियों में काफी बढ़ जाते हैं, साथ ही पक्षियों की कई प्रजातियां भी इस मौसम में यहां का रुख करती हैं।

काजीरंगा नेशनल पार्क, असम

kaziranga national park
kaziranga national park

दुनिया भर में मशहूर यह पार्क ठंड के मौसम में अपनी असली खूबसूरती में नजर आता है। साफ आसमान, ठंडी हवा और ब्रह्मपुत्र के किनारे बसे घास के घने मैदान—सफारी का मज़ा दोगुना कर देते हैं। यहां भारत के 70% एक-सींग वाले गैंडे पाए जाते हैं, जिन्हें सर्दियों में देखना आसान होता है।

केरल का पेरियार वाइल्डलाइफ़ सैंक्चुअरी

अगर आप ऐसी सफारी चाहते हैं जहां सुकून और सुंदरता दोनों हों, तो पेरियार एक आदर्श चुनाव है। सर्दियों में यहां का मौसम बेहद सुहावना होता है और झील किनारे हाथी, सांभर और अनेक पक्षियों को देखने का शानदार अवसर मिलता है। बोट सफारी इसकी खास पहचान है जो आपको जंगल के गहरे हिस्सों का सुंदर नज़ारा दिखाती है।

पेंच नेशनल पार्क, मध्य प्रदेश

रुडयार्ड किपलिंग की मशहूर ‘जंगल बुक’ की कहानी इसी जंगल से प्रेरित है। सर्दियों में यहां का माहौल ठंडा और खुला रहता है, जिससे बाघ, तेंदुए, हिरण और जंगली कुत्ते आसानी से दिखाई देते हैं। शांत, कम भीड़ वाला यह पार्क विंटर सफारी के लिए फैमिली और शुरुआत करने वालों के लिए बेहतरीन जगह है।

गिर नेशनल पार्क, गुजरात

दुनिया में सिर्फ यहीं पाए जाने वाले एशियाई शेर सर्दियों में ज्यादा सक्रिय रहते हैं। सर्दियों का तापमान सफारी को बेहद आरामदायक बनाता है और शेरों को झाड़ियों से निकलकर खुले इलाकों में घूमते हुए देखा जा सकता है। गिर का शुष्क जंगल और खूबसूरत घाटियाँ यहां के ट्रिप को और यादगार बनाती हैं।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...