समृद्ध वनस्पतियों और जीवों का दीदार होगा।
इस बार अगर आपका मन सिक्किम की यात्रा का बन रहा है तो आपको कुछ ऐसी जगहों पर जाना चाहिए जो कम पॉप्युलर होने के बावजूद बेहद ही ख़ास हैं।
Places to Visit in Sikkim: हमारे देश का पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम पर्यटन की दृष्टि से एक बहुत ही महतवपूर्ण राज्य है। इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता इतनी बेमिसाल है कि हर किसी का मन मोह ले। इस जगह पर आपको पर्यटन स्थलों के साथ साथ तमाम तरह के हरे-भरे जंगलों, खूबसूरत गांवों, बर्फ से ढके पहाड़ों, झरनों, समृद्ध वनस्पतियों और जीवों का दीदार होगा। इस बार अगर आपका मन सिक्किम की यात्रा का बन रहा है तो आपको कुछ ऐसी जगहों पर जाना चाहिए जो कम पॉप्युलर होने के बावजूद बेहद ही ख़ास हैं। यह ऐसी जगहें हैं जहां जाकर आपको एक अलग तरह की ख़ुशी का अहसास होगा और इस यात्रा के मिले अनुभवों को आप कभी नहीं भूल पायेंगे।
जोंगू

सिक्किम में स्थित जोंगू का स्थानीय महत्व बहुत ही ज़्यादा है। यह एक ऐसी जगह है जो हर किसी को पहली ही नज़र में रास आ जाती है। यह पूरा का पूरा जोंगू का क्षेत्र अपने गर्म पानी के झरनों, बर्फीले ठंडे नदी नाले, अद्वितीय वनस्पतियों, तरह तरह के जीवों और घने जंगलों के लिए जाना जाता है। इस जगह की ख़ूबसूरती बहुत ही मनभावन होती है जो किसी को भी मंत्रमुग्ध कर देती है। यह बहुत सारे लोगों के लिए एक प्राकृतिक आवास के रूप में काम करती है। इस जगह पर दिसंबर से जनवरी के बीच नमसोंग नाम से एक महोत्सव का आयोजन किया जाता है जिसे देखने के लिए पूरे देश से लोग आते हैं।
Also read :राजस्थान आकर आप देख सकते हैं यूनेस्को की लिस्ट में शामिल 8 हैरिटेज साइट: Heritage Place in Rajasthan
कालापत्थर

कालापत्थर सिक्किम का एक बहुत ही प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह उत्तरी सिक्किम में आता है और गुरुडोंगमार झील के रास्ते में पड़ता है। समुद्र तल से अच्छी ख़ासी ऊँचाई पर होने के नाते इस जगह का मौसम बहुत ही लाजवाब होता है। तिब्बत में याक ख़ूब पाए जाते हैं, वहाँ के ख़ानाबदोश इस जगह पर अपने याक को चराने के लिए इस जगह पर आते हैं। यह पूरा क्षेत्र मंत्रमुग्ध कर देने वाले ख़ूबसूरत दृश्यों, काली चट्टानों और बर्फ से ढके पहाड़ों से घिरा है। यह जगह उन लोगों के लिए बेहद ख़ास है जो बर्फ़बारी को पसंद करते हैं।
बार्सी

बार्सी सिक्किम का एक बहुत छोटा और प्यारा सा गांव है। समुद्र तल से ताक्रिबन तीन हज़ार मीटर की ऊंचाई पर स्थित इसी जगह पर रोडोडेंड्रोन अभयारण्य है। यह अभयारण्य काफ़ी बड़ा और अपने आपमें तरह तरह की जैव विविधताओं को समेटे हुए है। यह सिंगालीला रेंज के साथ तक़रीबन 104 वर्ग किमी में फैला हुआ है। इस जगह पर आप आकर तरह तरह के पेड़ पौधों और जीवों को देख सकते हैं। इस जगह पर आपको प्रकृति का अद्भुत सानिध्व और रोडोडेंड्रोन के पूरी तरह से खिले हुए पेड़ मिलेंगे।
डोमांग घाटी

सिक्किम में स्थित डोमांग घाटी काफ़ी लोकप्रिय पर्यटन स्थल के तौर पर जानी जाती है। यह घाटी इतनी सुंदर है कि हर किसी के मन को मोह लेती है। प्रकृति प्रेमियों के लिए तो डोमांग घाटी किसी स्वर्ग की तरह है। इस जगह पर जाकर आपको प्रकृति का अद्भुत सानिध्व मिलेगा। जगह जगह पर बहती पानी की धाराएं, बर्फ से ढकी सफ़ेद चोटियां और एक हरी-भरी दुनिया देखने को मिलती है। इस जगह पर खेती भी ख़ूब होती है, जिसकी वजह से चारों ओर खेतों के साथ कई लकड़ी के कॉटेज भी देखने को मिलेंगे।
