ये खूबसूरत कुशन आपके घर को देंगे नया लुक: Trendy Cushions
Trendy Cushions

इन ब्यूटीफुल कुशन से दे अपने घर को न्यू लुक

लिविंग रूम में रखा जाने वाला सबसे ज्यादा जरूरी चीज सोफ़ा होता है। जिसे हम खूबसूरत कवर से सजाते हैं। लेकिन जब हम उसपे सुंदर से कुशन रखते हैं तो उसका लुक और भी एन्हांस हो जाता है।

Trendy Cushions: हम अपने घर की सजावट में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। क्यूं नहीं! महिलाएं इस बात को लेकर बहुत ही कंसियस होती हैं कि उनका घर सबसे सुंदर दिखे। जब कोई आए तो वाऊ किए बिना ना रह सके। घर में कोई जब भी आता है तो लिविंग रूम में ही बैठता है। इसलिए लिविंग रूम का करीने से सजा होना बहुत जरूरी होता है। 

लिविंग रूम में रखा जाने वाला सबसे ज्यादा जरूरी चीज़ सोफ़ा होता है, जिसे हम खूबसूरत कवर से सजाते हैं। लेकिन जब हम उसप पर सुंदर से कुशन रखते हैं तो उसका लुक और भी एन्हांस हो जाता है। रंग बिरंगे कुशन कवर के साथ साथ आजकल मार्केट में छोटे से बड़े साइज तक के कुशन आते हैं, जिससे आप अपने लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।

Also read : पुराने टायरों और बैग्स से सजेगा जब लिविंग रूम, सभी देखकर कहेंगे wow

कुशन लेते वक़्त ध्यान देने योग्य बातें

Trendy Cushions
Cushion’s Types

जब आप कुशन ले रही हैं तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि उसे आप अपने सोफे या बेड के आकार के हिसाब से चुनें। ज्यादा बड़े या छोटे ना लें ले। अगर आपका सोफ़ा या बेड बड़ा है तो बड़े आकार का कुशन लें और अगर छोटा है तो छोटे साइज का लें, जो उन पर मैच कर सकें।

इस बात का भी ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा कुशन सोफे या बेड पर ना रखें। ये बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगेंगे। ना ही ज्यादा चिपके चिपके कुशन ले ये बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं। हमेशा कुशन बेहतर क्वालिटी के लें।

Beautiful cushions
Beautiful cushions

कुशन के आकार का भी ध्यान रखें हमेशा रेक्टेंगुलर या स्क्वेयर शेप के कुशन को प्राथमिकता दें। ये देखने में अच्छे लगेंगे।

कुशन के रंगों और पैटर्न का भी चुनाव सोच समझ कर करें।जो आपके लिविंग रूम के वॉल और सोफे से मैच करता हो।

जल्दबाजी में कहीं से भी ना खरीद लें बल्कि एक्सपेरिमेंट भी करे। क्वालिटी और प्राइस से कोई कंपर्माइज बिल्कुल भी ना करें।

वेलवेट कुशन कवर

Velvet cushion
Velvet cushion

वेलवेट कुशन आपके घर को रॉयल लुक फील कराते हैं। ज्यादातर ये गहरे शेड्स में आते हैं। इनका मखमली एहसास बहुत आरामदायक फील कराता है। ये मार्केट में अफोर्डेबल प्राइस में आपको मिल जाएंगे।

एंब्रॉयडरी कुशन कवर

Embroidery Cushoin
Embroidery Cushoin

ये कुशन कवर इतने सुन्दर होते हैं कि आपको रीच फील कराते हैं। दरअसल इनपे इतनी सुन्दर और सफाई से एंब्रोडरी की गई होती है कि अपना ध्यान अपनी ओर खींच ही लेती है। इनकी खासियत ये है कि ये कम दाम में भी आपके सोफे को रीच लुक देते हैं।

एथनिक कुशन कवर

Ethinic cushion
Ethinic cushion

एथनिक कुशन कवर फेस्टिवल्स में आपके घर को बिल्कुल ही फेस्टिव लुक देगा। इसमें बीड्स,पर्ल और खूबसूरत लैस भी लगे होते हैं। ये मार्केट या ऑनलाइन अफोर्डेबल रेंज में उपलब्ध हैं। आप इसे अपने बजट के हिसाब से ले सकती हैं।

ग्राफिक डिजाइन कुशन कवर

Graphic Design cushion
Graphic Design cushion

ये कुशन कवर ज्यादातर बच्चों के रूम में आप अप्लाई कर सकती हैं, जिसमें कई कार्टून कैरेक्टर के डिजाइन होते हैं जो बच्चों को खूब पसंद आते हैं।

तो, अभी ही ब्राउज करें या मार्केट से खरीदें ये ब्यूटीफुल कुशन और कवर्स, जो आपके घर को देंगे रीच लुक।