शादी की चेक लिस्ट में इन 5 चीज़ों को जरूर करें शामिल शादी वाला घर, मतलब जिम्मेदारियों का पहाड़। इस पहाड़ के बोझ तले दब कर परेशान न हो , बल्कि ये पहाड़ जैसा बोझ आपको फूल सा कोमल लगे इसके लिए बस थोड़ी सी मेहनत जरूर करें। मेहनत करने के लिए आपको चेकलिस्ट बनानी है। हर चेकलिस्ट में अलग अलग तरह के काम लिखें और उनसे जुडी जानकारी जैसे ये सामान कहाँ मिलेगा, कितना चाहिए और कौन ले कर आएगा साथ में इस सामान की जरुरत कहां पड़ सकती है। अब इसका सबसे बड़ा फायदा ये होगा, अगर आप किसी सामान को लेने नहीं जा रहे हैं तो किसी दूसरे को अपनी बनाई हुई चेकलिस्ट के साथ भेज दीजिये इस तरह उनके लिए भी कोई परेशानी नहीं होगी और समय रहते आपका काम भी हो जाएगा। आइये जानते हैं किन चीजों की चेकलिस्ट बनाना बेहद जरुरी है। ये भी है जरुरी अब शादी है तो घर को दुल्हन की तरह सजाना तो बनता है। आजकल अलग अलग तरह के साइन बोर्ड और सजावट की रंग बिरंगी चीजें मार्किट में आ गयी हैं। घर सुन्दर दिखे और दूर से देखने वालों को भी पता लगे ये शादी वाला घर है। आगे जब कभी आप अपने घर की फोटो देखें तो आपको देखकर अच्छा महसूस हो, और आस पड़ोस वाले भी कहें, वाह सजावट हो तो ऐसी। घर सजने के बाद उसमे अलग ही तरह की सकारात्मकता आ जाती है। अपनी चेकलिस्ट में हर सामान के बारे में लिखें और उसके आगे ये लिखना ना भूलें, कौन सा सामान आपको कितनी मात्रा में चाहिए। रात के समय घर जगमग करता रहे, इसके लिए लाइट्स भी अपनी चेकलिस्ट में जरूर शामिल कीजियेगा। ये पैसा शादी में कई तरह की पूजा अर्चना के बाद चढ़ावा भेंट करना होता है। इस चढ़ावे में सबसे ज्यादा छोटे नोट और सिक्कों की जरुरत पड़ती है। अक्सर उस समय हम एक दूसरे से पूछते नज़र आते हैं अगर किसी के पास छुट्टे पैसे हैं तो मदद मिल जाती है। ऐसी स्तिथि ना आये इसके लिये आप पहले से ही कुछ छोटे नोट जैसे 10 20 50 और कुछ सिक्कों का इंतजाम कर के रखें। इस तरह काम आसान हो जाता है और छोटे छोटे दिखने वाले ये खर्चे आप अपने हिसाब में भी जोड़ सकते हैं ताकि आपको पता चले कहां कितना पैसा खर्च हुआ है। इसे चेकलिस्ट में जरूर शामिल करें। भूल गए क्या दूल्हा दुल्हन शादी में सबसे ज्यादा खुश होते हैं। इस ख़ुशी में वो ना जाने कितनी ही जरुरी चीजें भूल जाते हैं। शादी वाले दिन के लिए दूल्हा दुल्हन अपना एक बैग पैक करके जरूर रखें जिसमें छोटा तौलिया, कॉटन के रुमाल, टिश्यू पेपर, डेटोल, बैंडऐड, कॉटन, परफ्यूम, मॉइस्चराइजर, लिप बाम, कंघी आदि जरूर रखें। ये बैग अपने किसी ख़ास को दे कर उन्हें जिम्मेदारी सौंप दे, जरुरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल करें। ये छोटी छोटी चीजें भूल जाना आम बात है इसलिए इसे अपनी चेकलिस्ट में जरूर शामिल करें ताकि जरुरत पड़ने पर आपको परेशान न होना पड़े। अपने ख़ास की शादी को और ख़ास बनाएं।
हर चेकलिस्ट में अलग अलग तरह के काम लिखें और उनसे जुडी जानकारी जैसे ये सामान कहाँ मिलेगा, कितना चाहिए और कौन ले कर आएगा साथ में इस सामान की जरुरत कहां पड़ सकती है।
Wedding Checklist: शादी वाला घर, मतलब जिम्मेदारियों का पहाड़। इस पहाड़ के बोझ तले दब कर परेशान न हो , बल्कि ये पहाड़ जैसा बोझ आपको फूल सा कोमल लगे इसके लिए बस थोड़ी सी मेहनत जरूर करें। मेहनत करने के लिए आपको चेकलिस्ट बनानी है। हर चेकलिस्ट में अलग अलग तरह के काम लिखें और उनसे जुडी जानकारी जैसे ये सामान कहाँ मिलेगा, कितना चाहिए और कौन ले कर आएगा साथ में इस सामान की जरुरत कहां पड़ सकती है। अब इसका सबसे बड़ा फायदा ये होगा, अगर आप किसी सामान को लेने नहीं जा रहे हैं तो किसी दूसरे को अपनी बनाई हुई चेकलिस्ट के साथ भेज दीजिये इस तरह उनके लिए भी कोई परेशानी नहीं होगी और समय रहते आपका काम भी हो जाएगा।
आइये जानते हैं किन चीजों की चेकलिस्ट बनाना बेहद जरुरी है।
Also read : शादी के बंधन में बंधने से पहले जानें शादी की कुछ नई शर्तें और नियम: मैरिज
ये भी है जरुरी

अब शादी है तो घर को दुल्हन की तरह सजाना तो बनता है। आजकल अलग अलग तरह के साइन बोर्ड और सजावट की रंग बिरंगी चीजें मार्किट में आ गयी हैं। घर सुन्दर दिखे और दूर से देखने वालों को भी पता लगे ये शादी वाला घर है। आगे जब कभी आप अपने घर की फोटो देखें तो आपको देखकर अच्छा महसूस हो, और आस पड़ोस वाले भी कहें, वाह सजावट हो तो ऐसी। घर सजने के बाद उसमे अलग ही तरह की सकारात्मकता आ जाती है। अपनी चेकलिस्ट में हर सामान के बारे में लिखें और उसके आगे ये लिखना ना भूलें, कौन सा सामान आपको कितनी मात्रा में चाहिए। रात के समय घर जगमग करता रहे, इसके लिए लाइट्स भी अपनी चेकलिस्ट में जरूर शामिल कीजिएगा।
पैसा

शादी में कई तरह की पूजा अर्चना के बाद चढ़ावा भेंट करना होता है। इस चढ़ावे में सबसे ज्यादा छोटे नोट और सिक्कों की जरुरत पड़ती है। अक्सर उस समय हम एक दूसरे से पूछते नज़र आते हैं अगर किसी के पास छुट्टे पैसे हैं तो मदद मिल जाती है। ऐसी स्थिति ना आये इसके लिये आप पहले से ही कुछ छोटे नोट जैसे 10 20 50 और कुछ सिक्कों का इंतजाम कर के रखें। इस तरह काम आसान हो जाता है और छोटे छोटे दिखने वाले ये खर्चे आप अपने हिसाब में भी जोड़ सकते हैं ताकि आपको पता चले कहां कितना पैसा खर्च हुआ है। इसे चेकलिस्ट में जरूर शामिल करें।
भूल गए क्या

दूल्हा दुल्हन शादी में सबसे ज्यादा खुश होते हैं। इस ख़ुशी में वो ना जाने कितनी ही जरुरी चीजें भूल जाते हैं। शादी वाले दिन के लिए दूल्हा दुल्हन अपना एक बैग पैक करके जरूर रखें जिसमें छोटा तौलिया, कॉटन के रुमाल, टिश्यू पेपर, डेटोल, बैंडऐड, कॉटन, परफ्यूम, मॉइस्चराइजर, लिप बाम, कंघी आदि जरूर रखें। ये बैग अपने किसी ख़ास को दे कर उन्हें जिम्मेदारी सौंप दे, जरुरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल करें। ये छोटी छोटी चीजें भूल जाना आम बात है इसलिए इसे अपनी चेकलिस्ट में जरूर शामिल करें ताकि जरुरत पड़ने पर आपको परेशान न होना पड़े।
अपने ख़ास की शादी को और ख़ास बनाएं।
