Send child to school without making him cry

इन आसान तरीकों से बच्चा स्कूल जाते समय नहीं रोएगा

अगर हर दिन सुबह आपका बच्चा रोते हुए स्कूल जाता है तो आप बच्चे को बिना रुलाएं स्कूल भेजने के लिए ये कुछ आसान और उपयोगी तरीके अपनाएंI

Parenting Tips: छोटे बच्चों को सुबह उठाना और उन्हें समय से स्कूल भेजना एक माँ के लिए सबसे मुश्किल काम होता हैI सुबह के समय बच्चों का मूड इतनी जल्दी-जल्दी बदलता है कि अगर उनके साथ थोड़ी सख्ती भी दिखाई जाती है तो वे रोना शुरू कर देते हैंI उस समय कितना भी उन्हें चुप कराया जाए, चुप ही नहीं होते हैं और रोते-रोते ही स्कूल जाते हैंI ऐसे में एक माँ को बच्चे को रोते-रोते स्कूल भेजना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है और वह पूरे समय इस बात को लेकर परेशान रहती है कि पता नहीं स्कूल में उनका बच्चा कैसा होगाI हर दिन सुबह आपके साथ भी ऐसी ही परेशानी होती है, तो आप बच्चे को बिना रुलाएं स्कूल भेजने के लिए ये कुछ आसान और उपयोगी तरीके अपनाएंI 

Also read: पहली बार भेज रही हैं बच्चे को स्कूल ट्रिप पर, तो बरतें ये सावधानियां    

Put the child to sleep on time

बच्चे सुबह इसलिए भी उठने में नखरे दिखाते हैं, क्योंकि रात में देर से रोने के कारण उनकी नींद नहीं पूरी हुई होती है, जिसकी वजह से वे सुबह और थोड़ी देर सोना चाहते हैंI अगर आप उन्हें रात में समय से सुला देंगी तो सुबह उनकी नींद पूरी हो जाएगी और वे सुबह हँसते-हँसते उठेंगेI इसलिए आज से ही अपने बच्चे को रात में समय से सुलाना शुरू कर देंI

Wake up the child lovingly in the morning

सुबह पेरेंट्स अक्सर ये गलती करते हैं कि बच्चे को चिल्ला कर उठाने की कोशिश करते हैं कि जल्दी उठो वरना स्कूल के लिए देर हो जाएगी, जिसकी वजह से बच्चा भी तेज आवाज के कारण चिड़चिड़ाते हुए उठता हैI ऐसा करने के बजाए आप अपने बच्चे को प्यार से उठाएं, उसे गालों पर किस करें, उसके चेहरे को सहलाएं, देखिए आपका बच्चा कैसे हँसते हुए उठता है और आपकी हर बात मानता हैI

Keep your anger under control

सुबह के समय बच्चे को स्कूल भेजते समय पेरेंट्स को भी अपने गुस्से को कंट्रोल में रखना चाहिएI आप नहीं चाहतीं कि आपका बच्चा स्कूल के लिए लेट हो, इसलिए आप जल्दी-जल्दी हर काम करना चाहती हैं, जिसकी वजह से प्रेशर के कारण आप गुस्से में चिल्लाने लगती हैंI छोटी-छोटी बात पर बच्चे को भी डांट देती हैं, कई बार तो गुस्से में बच्चे को मार भी देती हैंI अगर आप ऐसा करती हैं तो अपनी इस आदत को बदलिए क्योंकि आपके ऐसा करने से आपका बच्चा रोते हुए ही स्कूल जाएगाI

Do not force the child in the morning

अधिकांश घरों में ऐसा होता है कि सुबह के समय पेरेंट्स बच्चों के साथ बहुत ज्यादा जोर-जबरदस्ती करते हैं, जैसे जल्दी नाश्ता खत्म करो, जल्दी दूध पियो, आओ जल्दी तुम्हारे बाल बना दूँI पेरेंट्स की इस जल्दबाजी के कारण बच्चा परेशान हो जाता है और उसे ऐसा लगने लगता है कि उसके पेरेंट्स उसे प्यार नहीं करते हैं, इसलिए उसे हमेशा इस तरह से डांटते रहते हैंI सुबह के समय आपका बच्चा स्कूल बिना रोए जाए, इसके लिए जरूरी है कि पेरेंट्स बच्चे के साथ किसी तरह की कोई जोर-जबरदस्ती ना करेंI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...