Vastu Tips for Fridge
Vastu Tips for Fridge

Vastu Tips for Fridge: वास्तु शास्त्र में रख-रखान के तौर-तरीके और दिशा आदि पर जोर दिया गया है, जिससे कि घर पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहे। लेकिन जाने-अनजाने में हम कुछ ऐसे काम कर देते हैं, जिससे नेगेटिव एनर्जी बढ़ने लगती है और वास्तु दोष होता है। इन्हीं मे एक है फ्रिज के ऊपर की साज-सवाजट। फ्रिज ऐसे इलेक्ट्रॉनिक्स अप्लायंसेज की गिनती में आता है, जोकि अधिकतर घरों में पाया जाता है। वास्तु शास्त्र में फ्रिज रखने की दिशा के बारे में तो बताया ही गया है, इसके साथ यह भी बताया गया है कि किन चीजों को फ्रिज के ऊपर नहीं रखना चाहिए।

फ्रिज के ऊपर साज-सजावट करने का चलन बहुत आम हो गया है। इससे सुंदर लुक आता है, घर की रौनक बढ़ती है, फ्रिज के ऊपर की जगह खाली भी यूज हो जाती है आदि। कुछ लोग इस जगह पर छोटे पौधे, कैंडल्स, डेकोरेटिव आइटम, फोटो फ्रेम आदि रखते हैं। अगर आप भी अपने फ्रिज के ऊपर सामान रखते हैं तो वास्तु शास्त्र के मुताबिक जान लें वो कौन सी 5 चीजें हैं, जिन्हें फ्रिज के ऊपर रखना कंगाली का कारण बन सकता है। इसलिए इन चीजों को तुरंत फ्रिज के ऊपर से हटा दें।

फ्रिज के ऊपर पौधा रखना नहीं शुभ

Vastu Tips for Fridge-avoid keep plants on top of the refrigerator
avoid keep plants on top of the refrigerator

आमतौर पर कई लोग फ्रिज के ऊपर ओरिजिनल या आर्टिफिशियल छोटा पौधा रखते हैं। वास्तु शास्त्र की माने तो फ्रिज के ऊपर पौधा रखना शुभ नहीं होता है। इससे घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ती है और अशांति बढ़ती है।

फिश एक्वेरियम

avoid keep aquarium on top of the refrigerator
avoid keep aquarium on top of the refrigerator

फिश एक्वेरियम को घर के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन कुछ लोग इसे फ्रिज के ऊपर रख देते हैं, जोकि वास्तु के अनुसार गलत बताया गया है। ऐसा करने से आपको बचना चाहिए। फ्रिज के ऊपर फिश एक्वेरियम रखना मछलियों के लिए तो नुकसानदायक है ही। साथ ही इससे घर पर दुख, तनाव और कलह-क्लेश की स्थिति बढ़ती है।

पैसे और आभूषण

avoid keep money and jewellery on top of the refrigerator
avoid keep money and jewellery on top of the refrigerator

फ्रिज के ऊपर पैसे, आभूषण या कीमती चीजों को भी नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक फ्रिज के ऊपर सिक्के, पैसे, सोने-चांदी के जेवर आदि रखने से धन हानि होती है और मां लक्ष्मी भी रुष्ट हो जाती हैं।

फ्रिज के ऊपर न रखें दवाईयां

avoid keep medicine on top of the refrigerator
avoid keep medicine on top of the refrigerator

फ्रिज के ऊपर अगर आप भी दवाईंया रखते हैं तो आज ही इन्हें हटा लें। क्योंकि वास्तु शास्त्र में इसे बिल्कुल सही नही बताया गया है, ऐसा करना स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकता है। साथ ही फ्रिज के ऊपर का हिस्सा गर्म होता है। गर्म जगह पर दवाएं रखने से इसका असर खत्म हो जाता है और सेहत के लिए उपयोगी नहीं रहती। साथ ही फ्रिज के ऊपर दवाएं रखने से नकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती है। फ्रिज ही नहीं बल्कि वास्तु शास्त्र के मुताबिक रसोई घर में हमें दवाईंयां रखने से बचना चाहिए। लेकिन कुछ दवाएं ऐसी होती हैं, जिन्हें फ्रिज के भीतर रखने की सलाह दी जाती है। इसलिए आप इन्हें फ्रिज के अंदर रख सकते हैं।

फ्रिज के ऊपर न रखें ट्रॉफी या अवार्ड

avoid keep Trophy and award on top of the refrigerator
avoid keep Trophy and award on top of the refrigerator

फ्रिज के ऊपर साज-सजावट के लिहाज से कई लोग यहां ट्रॉफी या अवार्ड आदि भी रख देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार यहां ट्रॉफी या अवार्ड रखना धन हानि का कारण बन सकता है। ट्रॉफी या अवार्ड व्यक्ति के मेहनत का फल होता है। इसलिए इन सम्मानजनक चीजों को उचित स्थान पर रखें।

मेरा नाम पलक सिंह है। मैं एक महिला पत्रकार हूं। मैं पिछले पांच सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैं लाइव इंडिया और सिर्फ न्यूज जैसे संस्थानों में लेखन का काम कर चुकी हूं और वर्तमान में गृहलक्ष्मी से जुड़ी हुई हूं। मुझे...