Vastu Dosh Sign at Home
Vastu Dosh Sign at Home

Vastu Tips for Bedroom: वैवाहिक जीवन में अथाह प्रेम हो, रिश्ते में मजबूती और खुशहाली बनी रहे, ऐसा भला कौन नहीं चाहता। लेकिन कई बार परिस्थितियां ऐसी हो जाती हैं कि पति-पत्नी एक कमरे में रहकर भी अलग-थलग रह रहे होते हैं। इसका कारण है वैवाहिक जीवन में बिना वजह की खटपट। लेकिन कई बार छोटी-मोटी तकरार भी मजबूत रिश्ते की नींव को कमजोर कर देती है। पति-पत्नी में होने वाले अनबन का एक कारण शयनकक्ष या बेडरूम भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार पति-पत्नी के मधुर, सुंदर और मजबूत वैवाहिक रिश्ते में बेडरूम की अहम भूमिका होती है। इसलिए यह बेहद जरूरी हो जाता है कि पति-पत्नी के शयनकक्ष में किसी तरह का वास्तु दोष न हो। इसलिए वास्तु शास्त्र में ऐसे कई सिद्धांत बताए गए हैं, जिसे कपल यदि अपने बेडरूम के लिए फॉलो करेंगे तो इससे रिश्ते में नयापन आएगा और बेकार की तकरार भी बंद होगी।

क्यों जरूरी है बेडरूम के लिए वास्तु

वास्तु शास्त्र में बताए दिशा-निर्देशों का जब आप सही तरीके से पालन करते हैं जो इससे बेडरूम में सकारात्मकता आती है। वास्तु सिद्धांत पांच प्राकृतिक तत्वों जैसे- पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि, आकाश और चार दिशाओं के बीच आपसी प्रभाव को संतुलित करता है। वास्तु शास्त्र में बताए नियम निश्चित रूप से आपके लिए लाभप्रद साबित हो सकते हैं।

बेडरूम के बेड की दिशा

bedroom vastu tips
bedroom vastu tips

अगर आप नवविवाहित हैं तो बेड उत्तर-पूर्व की ओर रखें। किसी कारण इस दिशा में बेड रखना संभव न हो तो आप दक्षिण-पश्चिम दिशा का चुनाव कर सकते हैं। मास्टर बेडरूम के लिए घर का दक्षिण-पश्चिम कोना सबसे अच्छा माना जाता है। उत्तर दिशा को छोड़कर आप हर दिशा में सो सकते हैं। सोने के लिए बेड का सही चुनाव करना भी जरूरी है। गोलाकार या अंडाकार बेड का चुनाव करने से बचें। सोने के लिए हमेशा चौकोर या आयताकार बेड ही अच्छा माना जाता है। साथ ही बेड में कभी भी दो गद्दे न रखें। आप दो गद्दों की जगह बेड के साइज का एक ही गद्दा रख सकते हैं।

बेडरूम के लिए जरूरी वास्तु नियम

Vastu Tips bedroom
Vastu Tips bedroom
  1. बेडरूम को नकारात्मकता मुक्त और शांत वातावरण बनाने के लिए छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। इससे कमरा संतुलित और सुंदर रहता है, साथ ही वैवाहिक रिश्ते में भी प्यार बढ़ता है।
  2. वास्तु शास्त्र के अनुसार पति-पत्नी के बेड के ठीक सामने दर्पण या ड्रेसिंग टेबल नहीं होना चाहिए। इससे सोते समय व्यक्ति का प्रतिबिंब बनता है, जिसे शुभ नहीं माना जाता है। दर्पण रखने के लिए उत्तर और पूर्व दिवारों को अच्छा माना गया है।
  3. यह कोशिश करें आप अपने बेडरूम में कम से कम इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम को रखें। अगर आपके बेडरूम में टीवी लगा है तो इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में रख सकते हैं। इसके अलावा उत्तर-पूर्व दिशा में भी टीवी रख सकते हैं।
  4. कपल अपने बेडरूम को फूल-पौधों से भी सजा सकते हैं। इससे बेडरूम में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। लेकिन कमरे में कृत्रिम (आर्टिफिशियल) फूल या मुरझाए फूल-पौधे रखने से बचें। ऐसे फूल-पौधे उत्साह और ऊर्जा को कम करते हैं। आप मनी प्लांट, बैंबू प्लांट, लिली प्लांट और लैवेंडर का पौधा बेडरूम में रख सकते हैं।
  5. अपने बेडरूम को शांत और आरामदायक बनाने के लिए दीवारों पर ऑफ व्हाइट, बेबी पिंक, क्रीम या हल्के रंगों का प्रयोग करें। लेकिन दीवारों पर बहुत ज्यादा गहरे रंग की पेंट कराने से बचें। इस बात का भी ध्यान रखें कमरा अच्छी तरह से व्यवस्थित और साफ-सुथरा रहे।
  6. बेडरूम की सजावट के लिए दो जोड़े वे कबूतर आदि की पेटिंग या शोपीस रख सकते हैं। जोड़े में चीजें रखना एकजुटता और सद्भाव का प्रतीक है।

मैं मधु गोयल हूं, मेरठ से हूं और बीते 30 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है और हिंदी पत्रिकाओं व डिजिटल मीडिया में लंबे समय से स्वतंत्र लेखिका (Freelance Writer) के रूप में कार्य कर रही हूं। मेरा लेखन बच्चों,...