अपनी राशि के अनुसार पहनें कड़ा, जानिए क्या है इसे पहनने के फायदे: Benefits of Wearing Kada
Benifits of wearing Kada in hand

अपनी राशि के अनुसार कड़ा पहनने के फायदे

पुरुष और महिलाएं कड़ा पहनना पसंद करते हैं। ये देखने में भी सुंदर लगता है। ये कड़े चांदी, तांबे, पीतल या लोहे के होते हैं। लोग तो सोने के भी कड़े पहनना पसंद करते हैं।

Benefits of Wearing Kada: अक्सर, हमलोग जब किसी धार्मिक स्थान पर जाते हैं, तो वहां से कड़ा खरीदकर प्रसाद स्वरूप पहन लेते हैं। ज्यादातर पुरुष और महिलाएं कड़ा पहनना पसंद करते हैं। ये देखने में भी सुंदर लगता है। ये कड़े चांदी, तांबे, पीतल या लोहे के होते हैं। लोग तो सोने के भी कड़े पहनना पसंद करते हैं। अगर आप राशि अनुसार कड़ा पहनती हैं तो आपको इसके अनेकों फायदे देखने को मिलते हैं, लेकिन कोई भी कड़ा आप यूं हीं पहनने से आपको इसके नकारात्मक परिणाम भी झेलने पड़ जाते है।

Also read : राशि अनुसार टिप्स अपनाकर निखारें सौंदर्य

पहले सलाह लें

Benefits of Wearing Kada
Take Advice

अगर आप कोई कड़ा पहनने का मन बना रहें हैं तो यूं ही बाजार से खरीदकर ला कर ना पहनें। बल्कि, किसी ज्योतिषी से कुण्डली भी दिखाकर आप कड़ा पहन सकते हैं। ज्योतिषी आपकी कुंडली के आधार पर उचित धातु का कड़ा पहनने की सलाह देगा।

ऐसा माना जाता है आप अगर किसी धातु का कड़ा पहनते हैं तो किसी से द्वेष की भावना नहीं रखना चाहिए। ना ही कोई ग़लत आदत रखना चाहिए। तभी आपको कड़ा पहनने का फायदा मिलेगा।

कड़ा पहनने के फायदे

अक्सर देखा गया है कि जो पुरुष हाथ में कड़ा पहनते हैं, उनमें गजब का आत्मविश्वास होता है। कड़ा पहनने वाले लोग हिम्मती और बहादुर भी होते हैं। क्यूंकि कड़ा पहनने से उनके अंदर एक अलग ही ऊर्जा का संचार होता है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता जाता है,और व्यक्तित्व आकर्षक होता है।

चांदी का कड़ा पहनने से लाभ

Silver Kada
Silver Kada

चांदी का संबंध चंद्रमा से होता है,और चंद्रमा मन का कारक होता है। अगर आपकी कुंडली में चन्द्रमा कमजोर है या पाप ग्रह से पीड़ित है,तो चांदी का कड़ा पहनना लाभकारी होगा। इससे माता लक्ष्मी की भी आपको कृपा मिलेगी साथ ही आपका मन भी शांत रहेगा,और निर्णय लेने की क्षमता में भी विकास होगा। अगर कोई मानसिक रूप से बीमार है तो चांदी का कड़ा पहनाने से लाभ होगा।

कर्क राशि वालों को चांदी का कड़ा पहनना लाभकारी होगा।

सोमवार या शुक्रवार को शुक्ल पक्ष में चांदी का कड़ा पहनना चाहिए।

सोने या पीतल का कड़ा

Gold and brass kada
Gold and brass kada

सोना बृहस्पति का कारक होता है। अगर आपकी कुंडली में शुक्र या बृहस्पति की स्थिति ठीक नहीं है,तो सोने का कड़ा पहनना आपको लाभ प्रदान करेगा। अगर आप सोना नहीं भी धारण करते हैं,तो आप पीतल का कड़ा पहन सकते हैं।धनु और मीन राशि वालों को सोने या पीतल का कड़ा पहनना लाभकारी होता है।

लोहे या पंचधातु का कड़ा

Iron kada
Iron kada

लोहे या पंचधातु(सोना,चांदी,तांबा,पीतल, सीसा या जिप्सम का मिश्रण )लोहे का कड़ा पहनने से शनि के दोषों का निवारण होता है।इसको पहनने से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है। इसे तुला,कुंभ और मकर राशि के जातक पहन सकते हैं। 

पंचधातु का कड़ा पहनते हैं तो ये पांचों धातु मिलकर व्यक्ति के व्यक्तित्व में असाधारण तरीके से विश्वास,स्वास्थय,सौभाग्य में वृद्धि करते हैं। ये मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए वरदान होता है।

तांबे का कड़ा

Copper kada
Copper kada

अगर आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है तो तांबे का कड़ा पहनना लाभकारी होता है। तांबा सूर्य और मंगल का प्रतिनिधित्व करता है। मेष,सिंह और धनु राशि के लिए तांबे का कड़ा पहनना लाभकारी होता है।

अगर,आप भी कड़ा पहनना चाहते हैं तो ज्योतिषीय सलाहनुसार ही पहनें।