Assam Travel Tips

Assam Travel Tips: आप यदि बीच के जादू को एक अलग नजरिए से देखना चाहते हैं। यानी रेत, लहरें और लहराती फिजाओं की बजाय नदियों, घाटों और सांस्कृतिक धरोहरों का जादू महसूस करना चाहते हैं तो असम आपको हैरान कर देगा। हालांकि असम समुद्र से दूर है लेकिन यहाँ की नदियाँ और जल जीवन किसी तटीय अनुभव से कम नहीं हैं। ब्रह्मपुत्र की विशालता और आसपास के प्राकृतिक नज़ारे, उन लोगों को भी बीच जैसी फीलिंग दे सकते हैं जो शांति, नमी और प्रकृति की गोद में समय बिताना चाहते हैं। तो चलिए जानते हैं असम की उन तमाम खासियतें जानते हैं जो आपको बीच लवर्स की तरह मंत्रमुग्ध कर देंगी। 

Assam Travel Tips
Brahmaputra River – Beach Experience

असम की जीवनरेखा मानी जाने वाली ब्रह्मपुत्र नदी, इतनी चौड़ी है कि इसे देखकर समुद्र का अहसास होता है। गुवाहाटी में स्थित घाटों पर बैठकर आप सूर्योदय और सूर्यास्त का नज़ारा देख सकते हैं, वो भी रेत और पानी के बीच बैठकर! कई स्थानों पर नदी के किनारे बालू के टापू हैं जो बिल्कुल मिनी बीच की तरह महसूस होते हैं। जिसकी वजह से लोग इस जगह पर आकर समय बिताना पसंद करते हैं। 

मजुली ब्रह्मपुत्र नदी के बीचों-बीच बसा एक अद्भुत द्वीप है। यहाँ की हरी-भरी ज़मीन, मिट्टी के घर, सतर और शांत घाट एक अलग ही दुनिया का अनुभव देते हैं। नाव की सवारी करते समय जो ठंडी हवा लगती है वह किसी बीच के किनारे बैठने से कम नहीं लगती। दुनिया का सबसे बड़ा रिवर आइलैंड होने के नाते इस जगह पर देश दुनिया भर के सैलानियों की आवाजाही रहती है जिसकी वजह से इस जगह की रौनक़ बनी रहती है। 

Choppuri and Nameri – Perfect for Adventure

अगर आप बीच पर मस्ती और वॉटर स्पोर्ट्स के शौकीन हैं तो असम में नमेरी नेशनल पार्क और चोपूरी नदी इलाका शानदार विकल्प हैं। यहाँ रिवर राफ्टिंग, कयाकिंग, फिशिंग जैसे एक्टिविटीज़ होती हैं। आप चाहें तो नदी के किनारे कैम्पिंग भी कर सकते हैं। बिल्कुल बीच कैम्पिंग जैसा अनुभव होगा और आपको नेचर के क़रीब रहने का भी पूरा-पूरा मौक़ा मिलेगा। आप साहसिक पर्यटन को बहुत ही अच्छी तरह से एंजोय कर पाएँगे। 

गुवाहाटी, तेजपुर और जोरहाट जैसे शहरों में ब्रह्मपुत्र के किनारे बसे कई खूबसूरत रिसॉर्ट्स हैं। यहाँ आप अपने कमरे से ही नदी के बहाव और लहरों की आवाज़ का आनंद ले सकते हैं। सुबह की चाय या शाम की रौशनी में जब नदी सुनहरी हो जाती है तो वो दृश्य दिल छू जाता है। इन रेसॉर्ट्स में कई तरह की सुविधाएँ मौजूद रहती हैं जिनके लिए लोग दूर दूर से आते हैं, आपको सहज ही उपलब्ध हो सकती हैं। 

Cultural Event
Culture, Music and Simplicity

असम की सादगी, यहाँ की लोककला, बिहू नृत्य और पारंपरिक संगीत एक सुकून देने वाला माहौल बनाते हैं। जिस तरह बीच वेकेशन मानसिक राहत देता है वैसे ही असम का धीमा और प्राकृतिक जीवन भी मन को हल्का कर देता है। यदि आपको बहुत ही सहज और सरल रूप में यात्रा करना पसंद है तो भी आपको यह जगह पसंद आएगी। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...