कपड़ों से दाग-धब्बे मिटाने के चक्कर में ये 7 गलतियों तो नहीं कर रहे हैं आप?: Stain Removal Mistakes
Stain Removal Mistakes

कपड़ों से दाग-धब्बे मिटाने के चक्कर में ये 7 गलतियों तो नहीं कर रहे हैं आप?: Stain Removal Mistakes

अगर आप कपड़ों से दाग- धब्बे हटाते समय ये गलतियां करते है, तो आज से ही इन गलतियों करना बंद कर दें।

Stain Removal Mistakes: अक्सर कपड़ों पर दाग- धब्बे तो लगते रहते है। अब कभी कुछ खानेपीने की चीज गिर जाती है, तो कभी को मेकअप प्रोडक्ट्स लग जाता है। फिर वो दाग धब्बे हटाने के लिए लोग तरह- तरह की चीजों का इस्तेमाल करते रहेत है। लेकिन कभी कबार हम लोग दाग हटाने के चक्कर में कपड़े पर लगे हुए निर्देश को पढ़ना भूल जाते है, जिसकी वजह से कपड़े खराब हो जाते है। दाग हटाने के लिए किसी भी चीज का अत्यधिक इस्तेमाल कपड़े को नुकसान ही पहुंचाता है। इसलिए आज हम आपके लिए दाग- धब्बे मिटाने के लिए जो गलतियां हम करते है। इसके बारे में बताने वाले है, तो चलिए जानते है।

Also read: जानें क्यों जरूरी होता है सही समय पर बेडशीट को धोना: Bedsheet Cleaning Tips

Stain Removal Mistakes
Letting Stains Sit

अक्सर आपने देखा होगा की दाग लगने के बाद लोग उसके बैठने का इंतजार करते है। लेकिन ज्यादा लंबे समय तक दाग को कपड़े पर लगे रहने से इसे हटाने में परेशानी होती है। क्योंकि दाग इससे कपड़े पर बैठ जाता है और सूख भी जाता है, जिसकी वजह से हटाने में दिक्कत होती है। अब ऐसे में लोग कपड़े को 4 से 5 बार डिर्टजेंट में डालकर धोते है। कई बार दो लोग दाग को हटाने के लिए वॉशिंग मशीन में भी कपड़े को 4- 5 धोते है और फिर इसे बार- बार ड्रायर में सूखाते है, जिसकी वजह से कपड़े खराब हो जाते है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचना चाहिए।

कई बार कपड़े पर हल्दी, सॉस और चॉकलेट के दाग लग जाते है। अब तुरंत ना धोने की वजह से ये दाग कपड़े पर जम जाते है। इसकी वजह से डिटर्जेंट से कपड़े को धोने से पहले दाग वाली जगह पर प्रीट्रीटमेंट लगाकर छोड़ देते है और फिर डिटर्जेंट से साफ करते है। ऐसे में कई कपड़े पर इस पदार्थ को लगाने से कपड़ा खराब हो जाता है। इसलिए धोने से पहले कपड़े पर लगे निर्देश को जरूर पढ़े लें।

 Detergent
Using Too Much Detergent

अब कई बार कपड़े पर लगे दाग पुराने हो जाते है। इसे हटाने के लिए लोग ज्यादा मात्रा में डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते है। लेकिन ऐसा नही करना चाहिए, क्योंकि ज्यादा डिटर्जेंट का इस्तेमाल करने से कपड़े साफ नही होते है। इससे कपड़े को भारी नुकसान पहुंचता है। इसलिए दाग लगने पर कपड़े को तुरंत साफ कर लें। इससे दाग हटाने में आसानी होती है।

अक्सर जल्दीबाजी में दाग को हटाने के लिए कपड़े को धोने में डाल देते है। लेकिन हम इसके निर्देश को पढ़ना भूल जाते है, जिसकी वजह से कपड़ा खराब हो जाता है। इसलिए जब भी कपड़े को धोने के लिए डालें, तो इस पर लगे टैग को ध्यान से पढ़ लें। फिर इसी निर्देश के अनुसार कपड़े को धोएं।

Bleach
Bleach

अधिकतर कपड़ों में ब्लीच करने के लिए माना किया जाता है। लेकिन अक्सर दाग को जल्दी हटाने के लिए लोग ब्लीच का इस्तेमाल कर लेते है। ध्यान रहें कभी रंगीन कपड़ों पर ब्लीच नही करना चाहिए। ऐसा करने से इन कपड़ों का रंग चला जाता है। सफेद कपड़ों पर ही ब्लीच का प्रयोग करें। साथ ही अगर कपड़े के टैग पर लिखा हो, तो कर सकते है।

अक्सर दाग- धब्बे जब कपड़ों पर जम जाते है, तो लोग इसे हटाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते है। लेकिन सभी कपड़ों को गर्म पानी से धोने से दाग नही जाते है। उल्टा दाग कपड़ों पर जम जाता है। इसलिए डिटर्जेंट को ठंडे पानी डालकर फिर कपड़े से दाग निकालने का प्रयास करें।

Overcomplicated Hacks
Trying Overcomplicated Hacks

कभी- कभी जब दाग- धब्बे कपड़े से हटते नही है, तो लोग घरेलू हैक्स की भी मदद लेते है। जैसे रबिंग अल्कोहल और ब्लीच का इस्तेमाल करके दाग को हटाने की कोशिश करते है। ऐसा करने से कपड़े खराब हो जाते है। इसके अलावा घंटों- घंटों तक सिरके के मिश्रण में दाग वाले कपड़े को भीगोकर छोड़ देते है। ऐसे में कपड़े को भारी नुकसान होता है। इसलिए दाग- धब्बे को हटाने के लिए घरेलू हैक्स को आजमाने से बचना चाहिए।