Vintage Look Frames<:यदि आप एक आर्ट लवर हैं और चाहती हैं कि आपका घर खूबसूरत नजर आए तो आपको पाने घर की दीवारों पर विंटेज फ्रेम्स लगाने चाहिए। एंटीक फ्रेम से लेकर विंटेज डिस्प्ले तक, आपके घर को विंटेज आर्ट गैलरी जैसा लुक देने के कई तरीके हैं। लेकिन ऐसा करने के लिए आपको एंटीक फ्रेम, डिस्प्ले और डेकोरेशन की अन्य चीजें चुनते समय विशेष ध्यान देने की जरूरत है। यदि आप अपने घर में विंटेज गैलरी जैसी फीलिंग चाहती हैं यह आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम आपके घर को विंटेज गैलरी लुक देने के लिए एंटीक फ्रेम आए हैं, जिन्हें आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों खरीद सकती हैं।
गोल्डन एम्बॉस्ड फ्लावर फोटो फ्रेम

इस फोटो फ्रेम को आप दीवारों के साथ ही टेबल पर भी रख सकती हैं। यह ग्रीन कलर में है, जिस पर गोल्डन एम्बॉस्ड फ्लावर फर्निशिंग है। यह रेट्रो लुक में है, जो काफी लग्जरियस लुक दे रहा है। यह इको फ़्रेंडली रेसिन से बना है, जिस पर हैंड पेंटिंग है और यह स्टेन रेसिस्टेंस ग्लास के साथ आता है।
रेसिन हैंगिंग फोटो फ्रेम

गोल्डन कलर का यह फोटो फ्रेम रेसिन आर्ट से बना है, जो आपके घर की दीवारों पर सजकर बेहतरीन और रिच लुक दे सकता है। इसे आप टेबल पर भी रख सकती हैं, जिस पर बो और डेकोरेटिव पैटर्न डिजाइन है। यह आपके कमरे में चार्म ऐड कर सकता है, जिसे गिफ्ट में भी दिया जा सकता है।
बर्ड वॉल फोटो फ्रेम

यह एक ऐसा फोटो फ्रेम है, जिसमें एक नहीं बल्कि चार तस्वीरें लगाई जा सकती हैं। यह ओवल शेप में है, जिसका कलर व्हाइट है। इसकी वजह से यह शानदार दिख रहा है। इस अपर चिड़िया और फूल नक्काशी करके बने हुए हैं, साथ ही गोल्डन शेड भी है। यह हाई क्वालिटी मटीरियल से बना है, जो गिफ्ट में देने के लिहाज से भी एक शानदार ऑप्शन साबित होगा।
मल्टी कलर फोटो फ्रेम

यह एंटीक लुक वाला फोटो फ्रेम वॉल माउंट है, जिसका आकार गोल है। यह व्हाइट कलर में है और प्लास्टिक मटीरियल से बना हुआ है।यह भले ही गोल आकार में है, लेकिन ग्लोब यानी ओवल जैसा दिख रहा है। इसमें एक फोटो लगाई जा सकती है, जो बेहद लग्जरियस लुक दे रहा है।
ग्लास फोटो फ्रेम

यह रेक्टैंगूलर फोटो फ्रेम है, जिसका ग्लास हैंगिंग लुक इसे रिच और लग्जरियस लुक दे रहा है। इसका ब्रास मेटल हैंगिंग और प्रेस्ड फ्लावर फोटो फ्रेम घर की दीवारों को शानदार लुक देने के काबिल है। इसके टॉप पर स्टाइलिश लॉक और डेलीकेट गोल्ड कलर मेटल चेन है। यह थर्मोकोल केसिंग और थ्री प्लाई कार्डबोर्ड बॉक्स में आता है।
वुडन फोटो फ्रेम

यह फोटो फ्रेम लेजर कट पैटर्न में है और एमडीएफ से बना हुआ है। यह डिकूपेज के लिए सही है, जिसे आप आसानी से घर की दीवार पर लटका सकती हैं। आप चाहें तो इसे इसी तरह से इस्तेमाल में ला सकती हैं या फिर इस पर अपनी पसंद का रंग भी लगा सकती हैं। यह 2 के पीस में आ रहा है।
वुडन कार्व्ड फोटो फ्रेम

यह 4 के सेट में है, जिसका रंग व्हाइट, गोल्ड, कॉपर और सिल्वर है। यह वुडन मटीरियल में है और इस प खूबसूरत नक्काशी की हुई है। हर फ्रेम एमन 2 हुक लगे हुए हैं, जिनकी मदद से आप इन्हें आसानी से दीवार पर लटका सकती हैं। यह फॉयर, लिविंग रूम, बेड रूम, हर जगह के लिए सही है।
