Orange Peel
Orange Peel

फलों का सेवन सेहत के लिए बेहद ही जरूरी माना गया है। आमतौर पर देखने में आता है कि लोग मौसम के अनुसार फलों का सेवन करते हैं। चूंकि सर्दियों के मौसम ने दस्तक देनी शुरू कर दी है तो ऐसे में मार्केट में कई खट्टे फल जैसे संतरा व मौसमी भी मिलने लगे हैं। इतना ही नहीं, नींबू भी एक ऐसा फल है, जिसे किसी भी मौसम में आसानी से खाया जा सकता है। हालांकि, यह देखने में आता है कि इन फलों के सेवन के बाद लोग इनका छिलका बेकार समझकर यूं ही फेंक देते हैं। हो सकता है कि आप भी अब तक ऐसा ही करती आई हों, पर ऐसा करने से आप अपने आधे पैसे यूं ही वेस्ट कर देती हैं।

आपको शायद अहसास ना हो, लेकिन इन खट्टे फलों के छिलके भी आपके बेहद काम आ सकते हैं। आप इसकी मदद से ना केवल अपनी स्किन की केयर कर सकती हैं, बल्कि यह आपके घर की क्लीनिंग व अन्य कई छोटी-बड़ी प्रॉब्लम्स को बेहद आसानी से सॉल्व कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इन खट्टे फलों को इस्तेमाल करने के कुछ बेहतरीन आईडियाज के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी काफी पसंद आएंगे-

नींबू के छिलके से करें कपड़ों की क्लीनिंग

lemon peel

अगर आपने अभी-अभी नींबू को काटकर व उसे निचोड़कर किचन में इस्तेमाल किया है तो अब वक्त है कि आप बचे हुए छिलके को भी काम में लाएं। दरअसल, निचोड़े गए नींबू के गूदे में भी थोड़ा रस बाकी होता है, तो आपके कपड़ों की क्लीनिंग में मदद कर सकता है। आप कपड़ों पर लगे ग्रीस के दाग या अंडरआर्म के दागों पर इस नींबू के छिलके को रब करें। अब इसे रातभर के लिए ऐसे ही रहने दें। अगर दाग बहुत सख्त है और आसानी से निकलने वाला नहीं है तो आप नींबू रब करने के बाद उस पर थोड़ा सा बेकिंग सोडा छिड़कें और स्क्रब करें, फिर हमेशा की तरह धो लें।

छिलके से बनाएं ऑल-पर्पस क्लीनर

cleaner spray

यह आपके बचे हुए नींबू के छिलकों का उपयोग करने का सबसे सरल तरीका है। नींबू घर की सफाई बेहद अच्छी तरह से कर सकता है और इसलिए उसके छिलके से आप एक ऑल-पर्पस क्लीनर बना सकते है। इस होममेड क्लीनर को बनाना भी काफी आसान है। आपको बस इतना करना है कि आप एक बड़े जार में कई नींबू के छिलके डालें और साथ ही उसमें व्हाइट डिस्टिल्ड विनेगर डालकर भरें। अब इसे कुछ हफ्तों के लिए कैबिनेट में ऐसे ही रहने दें। अंत में छिलकों को छानकर अलग कर लें और सिरके के घोल का उपयोग क्लीनर के रूप में करें। यह ना केवल सरफेस को क्लीन करने में भी मदद करेगा, बल्कि इससे घर में एक भीनी-भीनी महक भी आएगी। एक स्प्रे बोतल में साइट्रस-इन्फ्यूज्ड सिरका डालें। आप इस क्लीनर की मदद से काउंटरटॉप्स से लेकर सिंक, बाथरूम, स्टोवटॉप या अन्य सतहों को क्लीन कर सकती हैं और अपने घर को बेहद आसानी से चमका सकती हैं।

छिलके रखेंगे स्किन का ख्याल

face pack

आमतौर पर महिलाएं अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए हजारों रूपए खर्च करती हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो खट्टे फलों के छिलके की मदद से अपनी स्किन को बेहद आसानी से पैम्पर कर सकती हैं। आप इन छिलकों की मदद से टोनर से फेस पैक तैयार कर सकती हैं और अपनी स्किन का ख्याल रख सकती हैं। मसलन, अगर आप संतरा खाती हैं तो उसके छिलकों को फेंकने की जगह सुखाकर पाउडर बना लें। अब आप इस पाउडर से अपनी स्किन के लिए एक बेहतरीन होममेड पैक बना सकती हैं। इसके लिए, आप 1 टेबल स्पून संतरे के छिलके का पाउडर लें और उसमें 2 टेबल स्पून दही डालकर मिक्स कर लें। अब अपने फेस को क्लीन करें और फिर इस पैक को अपने चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। अंत में पानी से स्किन को साफ करें। यह आपकी स्किन को इंस्टेंट ग्लो देता है और इसलिए किसी खास अवसर से पहले आप इस फेस पैक को अप्लाई कर सकती हैं।

छिलके से बढ़ाएं खाने का स्वाद

salad food

सुनने में आपको शायद अजीब लगे, लेकिन खट्टे फलों के छिलके आपके खाने के स्वाद को भी कई गुना बढ़ा सकते हैं। मसलन, अगर आप अपनी सलाद को एक ट्विस्ट देना चाहती हैं तो ऐसे में आप नींबू के छिलके को हल्का सा कद्दूकस कर लें। अब आप इसे ऑलिव ऑयल में डालें। तेल में फ्लेवर आने के लिए इसे कुछ देर ऐसे ही रहने दें और फिर आप सलाद ड्रेसिंग के लिए उपयोग करें। इससे आपको अपने सलाद में एक साइट्रस फ्लेवर मिलेगा, जो बेहद ही टेस्टी और यूनिक लगेगा।

छिलके दूर करेंगे स्मेल

smell

खट्टे फलों के छिलकों का एक लाभ यह भी है कि यह किसी भी तरह की स्मेल को दूर करने में मदद करते है। मसलन, अगर आपके हाथों में लहसुन या प्याज जैसी चीजों को काटने से बदबू आ रही है, तो नींबू के छिलकों को अपनी उंगलियों, नाखूनों और हाथों पर रगड़ें, इससे उनकी स्मेल दूर हो जाएगी। इसी तरह, आप बचे हुए ताजे या सूखे नींबू के छिलकों की मदद से अपने कमरे व घर को भी महका सकती है। इसके लिए, आपको बस इतना करना है कि आप एक मीडियम साइज बर्तन में नींबू के छिलके को वेनिला एसेंस, दालचीनी स्टिक और पानी के साथ मिलाएं। इन्हें धीमी आंच पर उबाल लें, जरूरत पड़ने पर समय-समय पर और पानी मिलाते रहें। यह एक होममेड एयर फ्रेशनर की तरह काम करेगा। आप पानी के ठंडा होने के बाद उसे छानकर एक स्प्रे बोतल में भर लें और इसे घर में यूज करें। यकीन मानिए, आपको इसके बाद घर से किसी तरह की स्मेल नहीं आएगी।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...

Leave a comment