Solo Traveler

अकेले घूमने का आनंद

यदि हम ख़ुदके साथ समय गुज़ारते हैं तो हमें यह पता चल पाता है कि हमारा मन असल में चाहता क्या है? हमारी ज़रूरतें क्या हैं? इसके लिए जरूरी है कि कुछ दिन अकेले रहा जाए, सोलो ट्रिप प्लान की जाए।

Places for Solo Traveler: आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कितना कुछ छूटता जा रहा है। ऐसे में खुद के साथ वक्त गुजारना बहुत ही जरूरी जान पड़ता है। यदि हम ख़ुदके साथ समय गुज़ारते हैं तो हमें यह पता चल पाता है कि हमारा मन असल में चाहता क्या है? हमारी ज़रूरतें क्या हैं? इसके लिए जरूरी है कि कुछ दिन अकेले रहा जाए, सोलो ट्रिप प्लान की जाए। आजकल तो सोलो ट्रैवलिंग लोगों के लिए पैशन है। लोग इस तरह की यात्रा में अपने तरह से अपने बजट में घूमते हैं, नए नए लोगों से मिलते हैं, अलग तरह का अनुभव लेना पसंद करते हैं। यदि आप भी कुछ ऐसा ही करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको इन तमाम जगहों पर जरूर जाना चाहिये। 

Also read: नए दोस्तों के साथ नौका-यात्रा – एक था ठुनठुनिया

Darjeeling

दार्जिलिंग हमारे देश के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में आता है। जिसकी वजह से इस जगह पर दुनिया भर से सैलानी आते हैं। वह इस जगह पर स्थित तमाम जगहों पर जाते हैं और ख़ूब एंजोय करते हैं। यदि आप भी पहाड़ घूमना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए बहुत ही सही है। इस जगह के पर्यटन स्थल और मौसम को देखकर आपका मन आनंद से भर जाएगा। यह पश्चिम बंगाल का बहुत ही महत्वपूर्ण हिल स्टेशन है और कोलकाता से 700 किमी की दूरी पर स्थित है। कुछ लोग तो इसे पहाड़ों की रानी भी कहते हैं। इस जगह पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ आना पसंद करते हैं। यह जगह एक ख़ूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर भी जानी जाती है।

Udaipur

उदयपुर राजस्थान ही नहीं बल्कि हमारे देश के सबसे पॉपुलर डेस्टिनेशन्स के तौर पर जाना जाता है। इस जगह पर आपको पहुंचकर ऐसा लगेगा कि कला की एक अनोखी नगरी में आ गए हैं। इस जगह के पर्यटन स्थल तो और भी लाजवाब हैं। इस जगह पर तरह तरह के कीले, मंदिर और हवेलियाँ मौजूद हैं जो इस शहर के समृद्ध इतिहास को बयान करते हैं। उदयपुर को सिटी ऑफ़ लेक भी कहा जाता है और इस जगह पर मौजूद झीलों का सौंदर्य देश विदेश से आए सैलानियों का मन मोह लेता है। इस जगह पर आकर लोग शहर घूमने के साथ साथ नौका विहार का भी भरपूर आनंद लेते हैं। यह जगह इतनी ख़ूबसूरत है कि आप बार बार आना चाहेंगे। 

Rishikesh

आप यदि किसी ऐसे ख़ूबसूरत पहाड़ की यात्रा करना चाहते हैं जहां पर नदी पहाड़ के अलावा भी काफ़ी कुछ हो तो ऋषिकेश से सुंदर जगह कोई नहीं है। इस जगह पर वह सबकुछ है जो एक पर्यटक को चाहिए होता है। इस जगह पर तरह तरह के पर्यटन स्थल मौजूद हैं। इस जगह पर पर्यटन से जुड़ी तरह तरह की साहसिक गतिविधियाँ करायी जाती हैं। ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग, ट्रेकिंग और बंजी जंपिंग का जो मज़ा है वह कहीं और नहीं मिलता है। इस जगह पर यदि आप आते हैं तो कैम्पिंग और राफ़्टिंग का मज़ा लेना बिलकुल भी नहीं भूलना चाहिए। यह वह गतिविधियाँ हैं जो आपको इस जगह के मौसम को जीने का भरपूर मौक़ा देती हैं। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...