बजट में रहकर करें दिवाली डेकोरेशन: Budget Diwali Decoration
Budget Diwali Decoration

Budget Diwali Decoration: हर बार दिवाली में वही वाइट वॉश और महंगे डेकोरेशन पीस से आप घर को डेकोरेट करना चाहती हैं तो रुक जाइये। आप अपने बजट में भी घर को अच्छे से डेकोरेट कर सकते हैं, वो भी एको फ्रेंडली तरीके से।

रोशनी और खुशियों का त्यौहार है। इस त्यौहार पर घर की साफ-सफाई का खास महत्व है। माना जाता है जो घर सबसे साफ होते हैं, माता लक्ष्मी उन्हीं घरों में वास करती हैं। दिवाली के दिन मेहमानों का घर आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसका घर सबसे खूबसूरत नजर आए। इसके लिए कई बार लोग डेकोरेशन में बहुत ज्यादा खर्चा कर देते हैं, लेकिन अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आपका बजट कुछ कम है, तो भी आप कम पैसों में खुद से अपने घर की सजावट कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ खास डेकोरेशन आइडियाज देंगे। आइए जानें दिवाली पर घर की डेकोरेशन कैसे करें-

Also read: बेंगलुरु एयरपोर्ट का टर्मिनल 2 बना इको फ्रेंडली: Bengaluru Airport

दिवाली के बारे में सोचते ही सबसे पहले दिमाग में मोमबत्ती और दीपक ही आते हैं। इससे आप बहुत कम पैसों में अपने पूरे घर को डेकोरेट कर सकते हैं। दिवाली की रात में मोमबत्ती और दीपक से आपका पूरा घर जगमगा उठेगा। आप बाजार से सिंपल दीपक लाकर उन्हें खुद ही घर पर सजा सकती हैं। इन पर आप पेंटिंग कर सकती हैं। इसके अलावा आप कैंडल्स को भी खुद से अलग-अलग शेप में तैयार कर सकते हैं।

घर में पूजा-पाठ हो और रंगोली ना बने, ये तो हो ही नहीं सकता। रंगोली के बिना कोई भी त्यौहार अधूरा है। इससे आपके पूरे घर का लुक बदल जाएगा। प्यारी सी ट्रेंडी डिजाइन वाली रंगोली बनाकर आप घर की डेकोरेशन कर सकते हैं। इससे आपके घर को नया लुक मिलेगा। आप चाहें, तो फूलों, रंगों और दीपक से भी रंगोली बना सकते हैं। इसे आप अट्रेक्टिव लाइट से भी डेकोरेट कर सकते हैं।

दिवाली की सजावट में लाइट का सबसे बड़ा योगदान होता है। इससे पूरा घर जगमगा उठता है। इसके लिए आपको मार्केट से अट्रेक्टिव लाइट्स का कलेक्शन खरीदना होगा। आजकल टी लाइट होल्‍डर और लालटेन ट्रेंड में हैं। इन्हें जलाने से बहुत ही प्यारी लाइट आती है। इससे घर भी काफी सुंदर दिखने लगता है। इन लाइट्स को आप विंडो पर या हुक्स पर लटका सकते हैं।

Budget Diwali Decoration
indoor plants se sajaen ghar

अपने प्यारे से घर को क्‍लासिक और एस्थेटिक लुक देने के लिए आप सस्ते इंडोर प्लांट्स की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आप पीस लिली, एरिका पाम, स्‍नेक प्‍लांट और पोथोस जैसे खूबसूरत प्लांट्स को सिलेक्ट कर सकते हैं। इससे बहुत कम बजट में घर को एक नया लुक मिल जाएगा। इसके लिए आपको बेहतरीन प्‍लांट्स के कई और भी ऑप्‍शन्स मिल जाएंगे। घर को अट्रैक्टिव लुक देने के लिए आप अलग-अलग डिजाइन और शेप के प्‍लांटर्स लगा सकते हैं।

घर के हर कोने में आप खूबसूरत फूलों से सजे फ्लावर वास अपने कमरे से लेकर पूरे घर तक में सजा सकते हैं। इससे भी घर बहुत ही क्लासी और खूबसूरत दिखता है। इसमें आप परफ्यूम डालकर घर को बहुत अच्छा महका भी सकते हैं।

अगर आप अपने घर के एंट्री प्वाइंट पर सभी की नजरें टिकाना चाहते हैं, तो इसके लिए एक खूबसूरत पीतल के बर्तन में पानी भरें और उसमें गुलाब और अलग-अलग तरह के फूल डालें। इसमें अलग-अलग कलर्स के फ्लोटिंग कैंड्ल्स डालकर इन्हें जलाएं। इससे आपके घर की खूबसूरती में चार-चांद जरूर लगने वाले हैं। इस डेकोरेशन आइडिया को आपको इस दिवाली जरूर ट्राई करना चाहिए।

कंदील बहुत ही प्यारे लगते हैं। कंदील के बिना दिवाली अधूरी है। आप बाजार से महंगे कंदील खरीदने की जगह घर पर ही कलरफुल पेपर की मदद से कंदील तैयार कर सकते हैं। इसमें लाइट्स सेट करके हवा में लटकाएंगे, तो हर कोई आपसे इसे बनाने का तरीका पूछने जरूर आएगा। इसे असिमिट्रकल ढंग से सजाएं, इससे ये ज्यादा अट्रैक्टिव लगते हैं। इन दिनों आपको मार्केट में मेटल और पेपरमैशी की कंदील भी आसानी से मिल जाएंगे।

अगर आपके घर में पुरानी वियर बॉटल्स या फिर किसी भी तरह का कांच की बॉटल्स पड़ी है, तो उसे आप फेंकने की जगह अपने घर को सजाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इन बॉटल्स से आप डेकोरेशन आइटम बनाकर उनमें लाइट्स लगा सकते हैं। इसे आप घर की छत पर टांग सकते हैं। इससे घर को एक बहुत ही प्यारा लुक मिलेगा। इसके अलावा आप इसमें लाइट्स की जगह पर पौधे भी लगा सकते हैं।

अगर आपकी बालकनी फीकी लग रही है, तो उसमें ढेर सारे गमले लगाएं। इसके साथ ही उसमें लालटेन लटकाएं। आजकल बाजार में अलग-अलग कलर्स की डेकोरेशन वाली लालटेन बहुत ही आसानी से मिल जाती हैं। इसे अपनी बालकनी या फिर घर के एंट्री पॉइंट पर लगा सकते हैं। घर में आने वाले मेहमानों की नजर इससे हट ही नहीं पाएगी। आपको भी अपने घर से ज्यादा खूबसूरत कोई जगह नहीं लगेगी।
फ्लोरल सीलिंग: इस दिवाली आप अपने घर को फूलों से सजा सकते हैं, यह सजावट थोड़ी महंगी जरूर पड़ती है लेकिन इससे घर फूलों की खुशबू से महकता रहता है। इसके लिए आप गेंदे और गुलाब के फूलों की माला अपने फैन, दरवाजे और खिडकियों पर हैंग कर सकती हैं। बालकनी, सीढ़ियों, छत की रेलिंग्स को बिजली की झालरों से सजाना आजकल का ट्रेंड है।

जियोमेट्रिक लालटेन: अगर थोड़ा मॉडर्न विचारों के हैं तो अपनी दिवाली डेकोरेशन को ट्विस्ट दे सकते हैं। इसके लिए बोल्ड रंगों में जियोमेट्रिक पेपर लालटेन बनाएं।
बोहो चिक वाइब्स: आप अपने घर को बोहो स्टाइल में सजा सकते हैं जैसे मैक्रैम हैंगिंग और फेरी लाइट्स लगा सकते हैं।
मेटैलिक एक्सेंट: अपने दिवाली सेटअप में लक्जरी फील लाने के लिए गोल्ड और कॉपर मेटैलिक डेकोर आइटम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
मिनिमलिस्ट रंगोली: आसान सी जियोमेट्रिक डिजाइन से आप रंगोली बना सकती हैं। इसकी जगह आप मार्बल चिप्स से भी घर के मुख्य द्वार पर रंगोली सजा सकती हैं।
मेसन जार लालटेन: देसी दिवाली वाइब के लिए मेसन जार को टी लाइट और फूलों से भरकर घर में हैंग कर सकते हैं।
फेरी लाइट कर्टन: अपनी खिड़कियों या दरवाजों के साथ फेरी लाइट्स लटका सकती हैं।
दीये का डीआईवाई: इस दिवाली अपना हुनर दिखाएं। पुराने दीयों को पेस्टल रंगों या मेटैलिक पेंट से पेंट कर सकती हैं।
पेपर लालटेन स्ट्रिंग्स: अगर आपके घर में ओरिगामी शीट्स हैं और आपको या आपके बच्चों को क्राफ्ट का शौक है तो आप डीआईवाई करके पेपर लालटेन की स्ट्रिंग्स बना सकती हैं।

phoolon se karen sajaavat
phoolon se karen sajaavat

फूलों से की गई सजावट सबसे प्यारी होती है। इससे घर सजेगा भी और महकेगा भी। इसके लिए आप घर को गेंदे और गुलाब के फूलों से सजा सकते हैं। घर के हर दरवाजे और खिड़की पर आप फूलों की माला बनाकर उन्हें अलग-अलग शेप में डिजाइन कर सकते हैं।