Goddess Lakshmi Puja
Goddess Lakshmi Puja

Margashirsha Purnima 2024: सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। इसे हर काम के लिए बहुत ही शुभ दिन माना जाता है। पूर्णिमा तिथि पर लोग पूजा, पाठ, व्रत, स्नान, दान और कथा आदि करते हैं। हर महीने पूर्णिमा तिथि पड़ती है। फिलहाल साल 2024 का आखिरी महीना दिसंबर चल रहा है और इस महीने पड़ने वाली पूर्णिमा भी साल 2024 की आखिरी पूर्णिमा होगी। हिंदू पंचांग के अनुसार अभी मार्गशीर्ष महीना चल रहा है और इसके बाद पौष लग जाएगा। आइये जानते हैं साल की आखिरी पूर्णिमा के बारे में।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा है साल की आखिरी पूर्णिमा

Margashirsha Purnima 2024
Margashirsha Purnima 2024

साल 2024 की आखिरी पूर्णिमा मार्गशीर्ष पूर्णिमा है। इसे अगहन पूर्णिमा, मोक्षदायिनी पूर्णिमा और बत्तीसी पूर्णिमा जैसे नामों से भी जाना जाता है। साल की आखिरी पूर्णिमा 15 दिसंबर (रविवार) को है। इस पूर्णिमा पर लक्ष्मीनारायण की पूजा का विधान है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा को लेकर ऐसी मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से लक्ष्मी पूजन करने वालों को सुख-समृद्धि और धन, वैभव का लाभ मिलता है। वहीं गंगा स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा मुहूर्त

Margashirsha Purnima 2024 muhurat
Margashirsha Purnima 2024 muhurat

पंचांग के मुताबिक मार्गशीर्ष पूर्णिमा 15 दिसंबर 2024 को होगी। पूर्णिमा तिथि 14 दिसंबर को शाम 04:58 से लग जाएगी और अगले दिन 15 दिसंबर को रात्रि 02:31 पर समाप्त होगी। 15 को उदयातिथि होने के कारण इसी दिन मार्गशीर्ष पूर्णिमा होगी। पूर्णिमा तिथि पर गंगा स्नान के लिए सुबह 05:17 से लेकर 06:12 तक का मुहूर्त शुभ रहेगा। वहीं पूजा के लिए सुबह 11:56 से 12:37 तक का समय है। इस दौरान अभिजीत मुहूर्त रहेगा, जिसमें किए पूजा-पाठ का शुभ फल मिलता है।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर इन राशियों को मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

Margashirsha Purnima 2024 lucky for these Rashi
Margashirsha Purnima 2024 lucky for these Rashi

साल 2024 की आखिरी पूर्णिमा कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाली है। इन राशियों को मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलेगा। देवी लक्ष्मी की कृपा से जीवन में धन का आवागमन बढ़ेगा और परेशानियां दूर होंगी। आइये जानते हैं ये शुभ राशियों कौन सी हैं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए साल की आखिरी मार्गशीर्ष पूर्णिमा अत्यंत ही लाभकारी रहने वाली है। इस पूर्णिमा से आपके जीवन में अच्छे दिनों की शुरुआत होगी और नए साल का आगमन भी शुभता के साथ होगा। करियर और कारोबार में चल रही आर्थिक परेशानियां दूर होगी। मां लक्ष्मी की कृपा से तरक्की के योग बनेंगे।

कर्क राशि- कर्क राशि वाले जातकों को धन-संपत्ति का लाभ होगा। भूमि और भवन से जुड़े मसलों का समाधना होगा और सेहत भी स्वस्थ्य रहेगा। व्यापारियों के व्यवसाय में तेजी आएगी और धन का भी लाभ होगा। पूर्व में किए निवेश का भी कर्क राशि वालों को लाभ मिलेगा। साल के आखिर तक वेतनवृद्धि और रुके हुए प्रमोशन आदि के कार्य भी पूरे हो सकते हैं।

धनु राशि- धनु राशि वाले मार्गशीर्ष पूर्णिमा के बाद से ही अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव देखेंगे। क्योंकि साल की आखिरी पूर्णिमा आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाली है। देवी लक्ष्मी के आशीर्वाद से इस दौरान धन से जुड़ी परेशानियां दूर होगी और बढ़ते कर्ज का बोझ कम होगा। निवेश में लगाए गए धन का लाभ मिलेगा।

मैं मधु गोयल हूं, मेरठ से हूं और बीते 30 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है और हिंदी पत्रिकाओं व डिजिटल मीडिया में लंबे समय से स्वतंत्र लेखिका (Freelance Writer) के रूप में कार्य कर रही हूं। मेरा लेखन बच्चों,...