ndependence Day Speech in Hindi: स्वतंत्रता दिवस करीब है और देशभर में इस दिन को धूमधाम से मनाया जाता है। हर स्कूल, कॉलेज, सोसायटी, दफ्तर और अन्य जगहों पर स्वतंत्रता
Independence Day Theme 2024

Independence Day 2024 Theme: हर वर्ष पूरे देश में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है। हर साल की तरह इस साल भी पूरा देश स्वतंत्रता की 77वी वर्षगांठ धूमधाम से मनाने के लिए एकदम तैयार है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को सभी देशवासी अपने-अपने घरों, दफ्तरों, स्कूल, कॉलेज, और सभी सरकारी भवनों में अलग-अलग तरीके से स्वतंत्रता दिवस को हर्ष और उल्लास के साथ सेलिब्रेट करते हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी सार्वजनिक जगहों पर लोग काफी खुश और उत्साहित नजर आते हैं। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस हर साल अलग-अलग थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। आइए आज हम आपके लिए इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस की थीम लेकर आए हैं, जिसपर स्वतंत्रता दिवस की 77वी वर्षगांठ मनाई जाने वाली है।

Also read: जस्ट चिल…आज है नेशनल लेजी डे, जानिए क्या है आलस्य के फायदे: National Lazy Day 2024

इस थीम पर मनाया जाने वाला है, 2024 का 77वा स्वतंत्रता दिवस: Independence Day 2024 Theme

Independence Day 2024 Theme
Vikshit Bharat Theme

स्वतंत्रता दिवस हर साल एक नई और बेहतर थीम के साथ बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। जिस तरह पिछले वर्ष का स्वतंत्रता दिवस “राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम” थीम के साथ मनाया गया था। ठीक उसी तरह इस साल 2024 में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस “विकसित भारत” थीम पर मनाया जाने वाला है। जिसका लक्ष्य आजाद भारत को दुनिया का सबसे बेहतर और विकसित देश बनाना है। आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर भारत को पूरी तरह विकसित करना ही इस थीम का उद्देश्य है।

15 अगस्त 2024 के स्वतंत्रता दिवस में है, ये खास

इस साल 2024 में स्वतंत्रता दिवस समारोह की बात करें तो हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, देश की राजधानी नई दिल्ली में स्थित लाल किले पर पहुंच कर राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करेंगे। देश के प्रधानमंत्री हर साल ऐतिहासिक स्थल लाल किले पर पहुंच कर पूरे देश को संबोधित करते आए हैं। इस वर्ष भी प्रधानमंत्री के स्वागत में देश के पुलिस कर्मियों द्वारा सशस्त्र गॉड का ओनर दिया जाएगा। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद प्रधानमंत्री लाल किले पर हर वर्ष की तरह राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। दिल्ली में लाल किले पर होने वाला यह ध्वजारोहण समारोह देखने लायक होता है। जहां ध्वजारोहण के बाद सामूहिक राष्ट्रगान होता है और देश के प्रति सम्मान और गौरव व्यक्त करते हुए 21 तोपों की सलामी दी जाती है।

इस वर्ष 2024 में खास होगा प्रधानमंत्री का संबोधन

Narendra Singh Modi
The Prime Minister’s address will be special in this year 2024

जैसा कि हर वर्ष ध्वजारोहण समारोह के बाद प्रधानमंत्री देश को संबोधित करते हैं। ठीक उसी तरह इस वर्ष भी ध्वजारोहण और भव्य स्वतंत्रता दिवस परेड के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का भाषण होगा। हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खास राष्ट्रीय परेड होती है, जो भारत देश की अलग अलग संस्कृतियों, सैन्य शक्तियों के साथ तकनीकी प्रगति को बेहद खूबसूरती और कलात्मक ढंग से दर्शाती है।

15 अगस्त 2024 में आप भी बन सकते हैं, स्वतंत्रता दिवस समारोह का हिस्सा

आप भी 15 अगस्त पर लाल किले में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह का हिस्सा बनना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको कार्यक्रम से दो दिन पहले ऑनलाइन ई-टिकट बुक करवाना होगा। जिसकी वेबसाइट www.aamantran.mod.gov.in ये है। आप यहां इस वेबसाइट पर जाकर सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, और अपनी आवश्यकता अनुसार श्रेणी में टिकट खरीद सकते हैं। टिकट खरीदने के बाद आपको 15 अगस्त 2024 दिन मंगलवार को 9 बजे से पहले लाल किले पहुंच जाना है। क्योंकि कार्यक्रम की अवधि सुबह 9:00 बजे से 12:00 तक रहेगी।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...