शादी से पहले होने वाले पति से जरूर पूछें ये 5 सवाल: Questions to ask Before Getting Married
Questions Couples Should Talk About Before Marriage

Questions to ask before getting married: लड़कियों के जीवन में सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला उनकी शादी होती है। शादी के बाद उनका जीवन ही बदल जाता है। एक परिवार से वह दूसरे परिवार में जाती है और उसे अपना पूरा जीवन अपने पति और ससुराल के लोगों के साथ बिताना होता है। शादी का फैसला एक लड़का और लड़की के जीवन में सबसे अहम होता है। पहले तो सब कुछ रिश्तेदारों या माता-पिता पर ही निर्भर होता था लेकिन आज के जमाने में होने वाले पति-पत्नी की हिस्सेदारी बढ़ गई है। आज के लोग अपने भविष्य के लिए काफी सजग हैं और शादी से पहले कुछ जरूरी बात करना उचित समझते हैं। हमारा मानना है कि लड़की को अपने होने वाले पति से बातें जरूर पूछ लेनी चाहिए, जिससे उनको यह पता चल जाएगा कि उनका होने वाला जीवन साथी कैसा है और शादी को लेकर उनके क्या विचार हैं। चलिए जानते हैं उन सवालों को जिन्हें पूछना है बेहद जरूरी है।

Questions to ask Before Getting Married
Before marriage, do these four questions to your future husband

शादी के बाद एक लड़की के लिए ससुराल में सब कुछ बदल सकता है। कई बार लड़कियों को ना चाहते हुए भी शादी करनी होती है। आजकल हर लड़की सेल्फ डिपेंडेंट होना चाहती है लेकिन ससुराल में जाने के बाद ही पता चलता है कि उन्हें लेकर उनके घर वालों की क्या सोच है। इसलिए शादी से पहले ही अपने करियर के बारे में अपने पति से चर्चा कर लें। उनसे पूछें कि क्या आप शादी के बाद भी अपना करियर अपनी पढ़ाई जारी रख सकती हैं कहीं उन्हें कोई दिक्कत तो नहीं।

पार्टनर की पसंद के बारे में अपने भावी जीवनसाथी से उनके पसंद के बारे में पूछें कि उन्हें अपनी बीवी में कौन से अच्छा चाहिए। ऐसी कौन सी विशेषताएं हैं, जो अपने पार्टनर में देखना चाहते हैं। ऐसा जानने के बाद आप यह समझ पाएंगे कि क्या आप उनके लिए सही है या नहीं। ऐसे में आप खुद को आगे के लिए तैयार कर पाएंगे और आपके पार्टनर का व्यक्तित्व भी आपके सामने आएगा।

How To Make Strong Bond After Marriage
How To Make Strong Bond After Marriage

सबसे ज्यादा बहस पति-पत्नी में पैसों को लेकर ही होता है। ऐसे में महिलाओं को अपने होने वाले पति से यह बात जरूर जान लेनी चाहिए कि वह किस प्रकार पैसे निवेश और खर्च करते हैं। अगर वह शादी के बाद जॉब करती है। तो कौन-कौन सी जिम्मेदारियां उन्हें उठानी पड़ेगी। शादी शादी के पहले ही अगर यह बातें हो जाए तो मनमुटाव के चांसेस बहुत कम हो जाते हैं। इसीलिए आपको यह सवाल जरूर करना चाहिए।

हर क्षेत्र और परिवार के रीति रिवाज अलग होते हैं। अगर आपकी शादी काफी दूर हो रही है तो परंपराएं और रीति रिवाज बिल्कुल ही अलग हो सकते हैं। इसलिए शादी से पहले आप अपने होने वाले पति से उनके रीति रिवाज और परंपराओं के बारे में पूछ लें, जिससे आपके लिए कोई भी चीज बिल्कुल नहीं नहीं रहेगी। आप अपने आप को पहले से ही तैयार कर पाएंगे।

कई बार रिश्ता जोड़ने के बाद ना चाहते हुए भी पुरानी बातें सामने आ जाती हैं। ऐसे में शादी से पहले ही आपको अपने पार्टनर से पस्त के बारे में पूछ लेना चाहिए या कोई ऐसी बात जो शादी होने के बाद सामने आए तो शायद रिश्ता टूटने के कगार पर आ जाए इसलिए अपने फ्यूचर हसबैंड से उनके पास के बारे में भी जानें और अपना पास्ट भी शेयर करें। इससे आपके मैरिड लाइफ में समस्याएं कम होगी।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...