South India Places
South India Places

घूमने के शौकीन हैं तो साउथ इंडिया के 5 जगहों पर जरूर घूमने जाएँ

हम आपको बताएंगे साउथ इंडिया में घूमने वाली प्रसिद्ध 5 जगहों के बारे में बताएँगे, जहाँ आपको एक बार घूमने का प्लान जरूर बनाना चाहिए।

South India Places: कई बार हम साउथ इंडिया घूमने का प्लान सिर्फ इसलिए नहीं बनाते हैं कि हमें वहां की खूबसूरती और प्रसिद्ध स्थानों के बारे में पता नहीं होता है। साधारण भाषा में कहें तो हम साउथ इंडिया की खूबसूरती से अनजान होते हैं, लेकिन साउथ इंडिया ऐसे कई अद्भुत पर्वतीय स्थल, समुद्री तट और सांस्कृतिक संसाधनों से भरा स्थान है, जहाँ प्राकृतिक सुन्दरता के साथ-साथ पारंपरिक संस्कृति को भी करीब से देखने का मौका मिलता है। आज हम आपको बताएंगे साउथ इंडिया में घूमने वाली प्रसिद्ध 5 जगहों के बारे में बताएंगे, जहाँ आपको एक बार घूमने का प्लान जरूर बनाना चाहिए। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में विस्तार से।

Munnar
Munnar

मुन्नार प्राकृतिक सुन्दरता से भरा हुआ है। यहाँ आने पर आप घने वन, पहाड़, पानी की धाराएं और धुंधले बादल देख सकते हैं। यहां का वातावरण काफी शांति भरा और सुकूनदायक होता है। सिर्फ यही नहीं मुन्नार अपने चाय के बागानों के लिए भी प्रसिद्ध है। यहाँ आप ट्रेकिंग का आनंद भी ले सकते हैं। इसके अलावा यहाँ तीन राष्ट्रीय उद्यान, ईराविकुलम नेशनल पार्क, मथिकेट्टन नेशनल पार्क और पेरियार टाइगर रिज़र्व भी हैं, जहाँ आप विभिन्न प्रकार के वन्यजीवन और पक्षियों को करीब से देख सकते हैं।

Alleppey
Alleppey

अल्लेप्पी को ‘वेनिस ऑफ दे ईस्ट’ के नाम से भी जाना जाता है। यह एक छोटा सा समुद्री पोत नगर है, जो आले नदी के किनारे पर स्थित है। बैकवॉटर क्रूज यहाँ की प्रमुख आकर्षणों में से एक है। इसमें आप आले नदी के पानी के ऊपर बैकवॉटर क्रूज का आनंद ले सकते हैं। यह क्रुज आपको कई खूबसूरत और मनोरम नजारों के बीच ले जाता है और साथ ही आपको यहाँ की जीवनशैली को करीब से अनुभव करने का मौका देता है।

महाबलीपुरम को “ममल्लापुरम” भी कहा जाता है। महाबलीपुरम बहुत ही सुन्दर पर्वतीय शहर है, जहाँ करीब से भारतीय संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत की झलक देखी जा सकती है। यह शहर प्राचीन शिल्पकला का केंद्र हुआ करता था और आज भी यह विश्व के सबसे प्राचीन शिल्प संरक्षित क्षेत्रों में से एक माना जाता है।

Tirupati
Tirupati

तिरुपति, भारत में आंध्र प्रदेश राज्य में स्थित है। यह एक प्रमुख धार्मिक और पवित्र तीर्थ स्थल है। यह जगह तिरुमला श्री वेंकटेश्वर मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है और यहाँ विष्णु के अवतार, श्री वेंकटेश्वर भगवान की पूजा की जाती है। इस मंदिर के प्रति भक्तों में गहरी आस्था और भक्ति भावना देखने को मिलती है। तिरुपति मंदिर के अलावा यहाँ श्री वेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान, श्रीकालहस्ती मंदिर और कई अन्य खूबसूरत जगहें भी हैं। 

Visakhapatnam
Visakhapatnam

विशाखापत्तनम को “विजग” भी कहा जाता है, यह भारत के आंध्र प्रदेश राज्य में स्थित एक महत्वपूर्ण शहर है। यह भारत के पश्चिमी तट पर स्थित है। यह एक महत्वपूर्ण नाविक नगर और भारतीय नौसेना का मुख्य नवल अड्डा है, जो अपने  समुद्री तटों के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। यहाँ कई दर्शनीय स्थल, पार्क, मंदिर और झीलें हैं, जिसे देखने के लिए सालभर पर्यटक यहाँ आते हैं।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...