इन मजेदार तरीकों से सिखाएं बच्चों को हाथ धोना
बच्चों को बीमारियों से दूर रखने के लिए जरूरी है कि उनमें हाथ धोने की अच्छी हैबिट डाली जाए।
Handwashing Tips:पेरेंट्स के लिए यह सबसे ज्यादा चिंता का विषय होता है कि उनके बच्चे हर चीज को छूते हैं और बिना हाथ धोए ही अपनी उँगलियों को मुंह में डालते हैं, जिसकी वजह से वे बार-बार बीमार पड़ते हैंI ऐसे में बच्चों को बीमारियों से दूर रखने के लिए जरूरी है कि उनमें हाथ धोने की अच्छी हैबिट डाली जाएँ, ताकि वे खुद से अपने हाथों की साफ-सफाई का ध्यान रखेंI
Also read: हाथ धोने की सही तकनीक
हाथ धोने के लिए गानों का इस्तेमाल करें

बच्चों को हर काम मजेदार तरीके से करना अच्छा लगता हैI ऐसे में आप बच्चों को हाथ धोने के लिए एक गाना तैयार करें और जब भी हाथ धोने के लिए जाएँ तब उस गाने का इस्तेमाल करेंI ऐसा करने से बच्चों में हाथ धोने की आदत विकसित हो जाती है और वे जब भी हाथ धोते हैं तो गाने को एन्जॉय करते हुए अच्छे से देर तक हाथ धोते हैंI अगर आप कोई गाना नहीं बना सकती हैं तो कोई बात नहीं, इंटरनेट पर हाथ धोने के कई सारे गाने हैं जिन्हें आप गाने के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैंI
हाथ धोने पर बच्चे को शाबाशी दें

बच्चों को जब पेरेंट्स शाबासी देते हैं तो उनका मनोबल बढ़ता है और वे ख़ुशी-ख़ुशी हर काम करते हैं, इसलिए जब-जब आपके बच्चे हाथ धोएं तब-तब आप उन्हें शाबासी जरूर देंI ऐसा करने से बच्चों को लगता है कि वे अच्छा काम कर रहे हैं, इसलिए मम्मी उन्हें शाबासी दे रही हैंI
हाथ की स्वच्छता के महत्व के बारे में कहानियाँ सुनाएँ

बच्चों को कहानियां सुनना काफी अच्छा लगता है और इससे वे नई चीजें भी सीखते हैंI ऐसे में आप उन्हें कहानियों के माध्यम से हाथ की स्वच्छता के महत्व के बारे बता सकती हैं, ताकि उन्हें पता चल सके कि हाथ धोना क्यों जरूरी है और अगर वे हाथ अच्छे से नहीं धोते हैं तो उन्हें क्या-क्या समस्या हो सकती हैI
बच्चों की पसंद का हैंडवॉश चुनें
अगर आप चाहती हैं कि आपका बच्चा खुद से अच्छी तरह से हाथ धोना शुरू कर दे तो आप इसके लिए बच्चों की पसंद का हैंडवॉश चुनेंI ऐसा करने बच्चे खुद से बार-बार हाथ धोते हैं और साफ सफाई का भी ध्यान रखते हैंI आप चाहें तो बच्चों के लिए कार्टून वाले साबुन खुद से भी तैयार कर सकती हैंI मार्केट में कार्टून वाले मोल्ड्स मिलते हैं, जिससे आप साबुन को गर्म करके डाल कर बच्चों के लिए कार्टून वाला प्यारा सा साबुन आसानी से बना सकती हैंI
बच्चों के लिए बनें रोल मॉडल

अगर आप चाहती हैं कि आपका बच्चा अपने हाथ की साफ-सफाई पर ध्यान दें तो आप बच्चों के लिए रोल मॉडल बनें और उनके सामने खुद भी अच्छे से हाथ धोएंI जब आप बच्चों के सामने अच्छी आदतें अपनाती हैं तो वे भी आपको देखकर हाथ धोने की अच्छी आदतें अपनाने लगते हैंI
