Himachal Tourist Spots: हिमाचल प्रदेश, भारत का वह खूबसूरत इलाका जहां की प्राकृतिक सुंदरता इसे सबसे अलग बनाने का काम करती है। इसके नाम से ही जाहिर है कि यहां जाने के बाद आपको खूबसूरत पहाड़ों को निहारने का मौका मिलेगा। अगर आप प्रकृति से प्रेम करते हैं और सुंदर नजारों के बीच अपना समय गुजारना चाहते हैं तो हिमाचल के कुछ ठिकाने आपका इंतजार कर रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश में आपको प्रकृति से जुड़ी हर वह चीज देखने को मिलेगी जो आपको दीवाना बना देगी। बात चाहे ऊंचे ऊंचे पहाड़ों की करी जाए या फिर दूर तक फैले देवदार के घने जंगल, झरने और हरे घास के मैदानों की। यहां की प्राकृतिक सुंदरता हमेशा के लिए आपके दिल में बस जाएगी। आज हम आपके यहां के कुछ बहुत ही सुंदर टूरिस्ट स्पॉट्स के बारे में बताते हैं, जहां एक बार आपको घूमने का प्लान जरूर बनाना चाहिए।
शिमला

शिमला हिमाचल प्रदेश में मौजूद एक बहुत ही प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। इस जगह को अपने बर्फीले पहाड़ों और वास्तु कला की वजह से पहचाना जाता है। अगर आप हरियाली और बर्फ से लदे हुए पहाड़ देखना चाहते हैं तो यहां जाने का प्लान बना सकते हैं। रिज और मॉल रोड यहां के प्रमुख स्थानों में से एक है।
धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश का यह स्थान भी पर्यटकों के बीच काफी फेमस है। यह बौद्ध गुरू दलाई लामा के निवास स्थान की वजह से पहचाना जाता है। यहां जाने के बाद आपको प्रकृति की अद्भुत शांति को महसूस करने का मौका मिलेगा। अगर आप बौद्ध संस्कृति को पास से जानना चाहते हैं तो यह बिल्कुल बेस्ट जगह है। आपके यहां का मैकलोडगंज जरूर घूमना चाहिए।
मनाली

मनाली हिमाचल प्रदेश में मौजूद सबसे खूबसूरत और प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। अगर आप खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के बीच एडवेंचर गतिविधियों का आनंद लेना चाहते हैं तो यह जगह बेस्ट रहेगी। वैसे तो यहां हर तरह के पर्यटक आते हैं। लेकिन कपल्स के बीच यह जगह हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर फेमस है। आप यहां हडिंबा मंदिर, रोहतांग दर्रा, सोलांग घाटी जैसी जगह देख सकते हैं।
डलहौजी
यह हिमाचल प्रदेश के फेमस टूरिस्ट स्पॉट में से एक है। यहां की नेचुरल ब्यूटी और वास्तुकला आपका दिल जीत लेगी। यहां पर खज्जियार भी मौजूद है जो भारत के मिनी स्विट्ज़रलैंड के नाम से पहचाना जाता है। यहां हर तरफ आपको प्रकृति के अद्भुत नजारे दिखाई देंगे।
कसोल

यह हिमाचल में बसी एक ऐसी जगह है जो नेचुरल ब्यूटी के अलावा ट्रैकिंग ट्रेल्स की वजह से भी प्रसिद्ध है। अगर आप बात और भरी जिंदगी से दूर शांति भरा समय गुजारना चाहते हैं फिर यहां की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों के बीच की जगह बहुत प्रसिद्ध है।
पालमपुर
ये जगह प्रकृति के अद्भुत नजारों से घिरी हुई है लेकिन इसके बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं है। जब आप यहां जाएंगे तो आपको हरे भरे घास के मैदान और चाय के बागान को मिलेंगे। अगर आप प्रकृति प्रेमी है और शांत वातावरण में समय गुजारना चाहते हैं तो यह जगह बिल्कुल बेस्ट है।
