Tourist Destinations: घूमने-फिरने का शौक तो लगभग सभी को होता है। जब भी मौका मिलता है घूमने के शौकीन अक्सर नई-नई जगह को एक्सप्लोर करने के लिए निकल पड़ते हैं। अकेले तो कोई भी व्यक्ति कहीं भी घूम लेता है लेकिन जब परिवार के साथ घूमने की बात आती है तो अक्सर ऐसी डेस्टिनेशन ढूंढी जाती है, जहां पर सारी सुविधाओं के साथ ट्रेवल किया जा सके।
गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और जल्दी वेकेशन स्टार्ट हो जाएंगे। यह ऐसा समय होता है जब अक्सर फैमिली बच्चों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बनाती हैं। यह समय अपनी व्यस्त लाइफ से समय निकालकर परिवार को क्वालिटी टाइम देने का होता है। अगर आप भी परिवार के साथ कहीं घूमने जाने के बारे में सोच रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे स्थानों के बारे में बताते हैं जहां आप अपनी फैमिली के साथ ट्रिप की प्लानिंग कर सकते हैं।
श्रीनगर

श्रीनगर फैमिली ट्रिप के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है। यहां पर घूमने जा रहे हैं तो आपके पास कम से कम एक हफ्ते का समय होना चाहिए। आपको यहां प्रकृति के अद्भुत नजारों का दीदार करने को मिलेगा। यह कश्मीर की राजधानी है, जहां आप डल झील में शिकारे की सवारी का आनंद ले सकते हैं। शालीमार बाग घूम सकते हैं। सोनमर्ग में घोड़े की सवारी कर सकते हैं। इसके अलावा परी महल, ट्यूलिप गार्डन और चश्मे शाही का दीदार भी किया जा सकता है। यहां आसानी से ट्रेन और फ्लाइट के माध्यम से पहुंचा जा सकता है।
लद्दाख

अगर आप प्राकृतिक नज़ारों को पास से देखना चाहते हैं तो लद्दाख एक बेहतरीन जगह। वैसे यहां पर अक्सर लोग अकेले, दोस्तों या पार्टनर के साथ जाना पसंद करते हैं। लेकिन फैमिली के साथ भी इसे एक्सप्लोर किया जा सकता है। यह जगह स्वर्ग से कम नहीं है। आप यहां लेह पैलेस, शांति स्तूप, नुब्रा घाटी जैसे आकर्षक स्थान देख सकते हैं। यहां त्सो मोरोरी झील, नामग्याल त्सेमो गोम्पा जैसे आकर्षक स्थान हैं।
आगरा

उत्तर प्रदेश का आगरा भी फैमिली ट्रिप के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां पर केवल आपको ताजमहल ही नहीं बल्कि कई सारे हिस्टोरिकल प्लेस घूमने को मिल जाएंगे। यहां आप आगरा फोर्ट, अकबर का किला, मेहताब बाग, अंगूरी बाग, बुलंद दरवाजा जैसे ऐतिहासिक स्थान घूम सकते हैं।
ऋषिकेश
देवभूमि उत्तराखंड में बसा ऋषिकेश अपने अद्भुत प्राकृतिक नजारों और आध्यात्मिक दृष्टिकोण की वजह से पहचाना जाता है। यहां पर घूमने के लिए एक से बढ़कर एक स्थान मौजूद है। जो लोग एडवेंचर की शौकीन है वह यहां पर एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकते हैं। यहां घूमने के लिए लक्ष्मण झूला, राम झूला, नीलकंठ महादेव मंदिर, त्रिवेणी घाट जैसी जगह है। आप यहां राफ्टिंग और ट्रैकिंग का आनंद भी ले सकते हैं।
मैक्लोडगंज
अगर आप अपने परिवार के साथ किसी ऐसी जगह पर जाना चाहते हैं, जहां आप शांति और सुकून भरा समय गुजार सकें तो मैक्लोडगंज बेस्ट रहेगा। यहां की खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी। हिमाचल की हसीन वादियों में बसी इस जगह पर आप भागसुनाथ, त्रिउंड और नामग्याल जैसी जगह देख सकते हैं। यहां आपको विदेशी कल्चर का दीदार करने को भी मिलेगा।
