Celebrity Food
Celebrity Food

Celebrity Food : बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के रहन-सहन से लेकर खान-पान तक के बारे में जानने के लिए उनके प्रशंसक आतुर रहते हैं। उनके पसंदीदा हीरो-हीरोइन क्या खाते हैं, क्या पहनते हैं, इतना फिट कैसे रहते हैं ये सारे सवाल के जवाब पाने की उनमें उत्सुकता बनी रहती है। आज हम बॉलीवुड सितारों के बारे में कुछ ऐसी रोचक बात बताने जा रहे हैं जिसको जानकर आपको हैरानी होगी। हमें लगता है कि हमारे पसंदीदा एक्टर और एक्ट्रेस बाहर डिनर या लंच के लिए किसे महंगे होटल, रेस्टोरेंट, कैफे में ही जाते होंगे। जबकि सच्चाई कुछ औऱ है। असल में हमारे ये खूबसूरत अभिनेता और अभिनेत्रियां भी आम लोगों की तरह स्ट्रीट फूड खाने की शौकीन हैं। तो चलिए जानते हैं किस सेलिब्रीटी को क्या पसंद है।

राकुल प्रीत सिंह –

Rakul Preet Celebrity Food

एक्ट्रेस राकुल प्रीत ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि स्ट्रीट फूड्स में उन्हें फ्राइड पकोड़े, मसाला चाय, कचौरी, मूंग दाल वडा काफी पसंद है।

सोनम कपूर –

Sonam Kapoor Celebrity Food

फैशन आइकन एक्ट्रेस सोनम कपूर को भी स्ट्रीट फ़ूड काफी ज्यादा पसंद है। एक इंटरव्यू के दौरान सोनम कपूर ने कहा था कि उन्होंने फिल्मों में आने से पहले मुंबई के स्ट्रीट फूड का खूब आनंद उठाया है। एक्ट्रेस को पानीपूरी, वडा पाव, डोसा, काठी रोल्स और सैंडविच बेहद पसंद हैं और उन्होंने जुहू में अलग-अलग दुकानों पर इन सभी के स्वाद चखे हैं।

अनुष्का शर्मा

Anushka Sharma Celebrity Food

बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में शामिल अनुष्का शर्मा को भी स्ट्रीट फूड खाना बहुत पसंद है। उन्हें अपनी मां के हाथ के वेज मोमोज और वर्सोवा के गोलगप्पे खूब भाते हैं।

वरुण धवन –

Varun Dhawan Celebrity Food

बॉलीवुड हैंडसम हंक वरुण धवन कुछ को भी स्ट्रीट फूड खूब पसंद है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि जुहू के एक शॉप से उन्हें चीज मसाला डोसा और तरबूज का जूस पीना काफी पसंद है।

कंगना रनौत  –

Kangana Ranaut Celebrity Food

बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत के फैंस गोलगप्पे बहुत पसंद हैं। दरअसल, कंगना के फेवरेट स्ट्रीट फूड में भी गोलगप्पे शुमार हैं। फिल्म पंगा की शूटिंग के दौरान दिल्ली में भी वे गोलगप्पे खाती हुई नजर आई थीं।

ऋतिक रोशन –

Hrihik Roshan Celebrity Food

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर है लेकिन उन्हें आज भी इंडस्ट्री में ग्रीक गॉड कहा जाता है साथ ही वह अपने सिक्स पैक एब्स के लिए काफी मशहूर हैं। लेकिन इसमें जब बात स्ट्रीट फूड की आती है तो ऋतिक को कढ़ाई से निकले गर्मा- गर्म समोसे बेहद पसंद हैं। ऋतिक ये दावा भी कर चुके हैं कि वे एक बार में कई समोसे खा सकते हैं।

फराह खान –

farah Khan Celebrity Food

बता दे, डिस्कवरी चैनल के फूड शो में फराह खान ने कहा, मैंने शाहरुख के साथ सबसे लंबे  वक्त तक काम किया है और वो बस तंदूरी चिकन खाता है। वह रोटी, दाल ये सब कुछ नहीं खाता है। मैंने हमेशा उसे रोस्‍टेड चिकन खाते हुए ही पाया है।

दीपिका पादुकोण  –

Deepika Padukone Celebrity Food

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी फिटनेस फ्रीक हैं। लेकिन उन्‍हें साउथ इंडियन डिश काफी पसंद है। खासतौर पर रसम चावल उन्हें ज्यादा पसंद है। ये उन्‍हें इतना पसंद है कि वह ये खाना रोज खा सकती हैं।

Leave a comment