मानसून में शादी के बंधन में बंधने के लिए भारत में 5 बेहतरीन जगह: Monsoon Wedding Destinations
Monsoon Wedding Destinations

मानसून में शादी की ख़ास बात

इस मौसम में सिर्फ़ घूमना ही नहीं बल्कि जमकर शादियाँ भी होती हैं। हम कुछ ऐसी ही जगहों की पड़ताल करने वाले हैं जहां पर शादी करना हर किसी के लिए एक जादुई अनुभव साबित हो सके।

Monsoon Wedding Destinations: मारे देश में तरह-तरह के मौसम हैं लेकिन मानसून का अपना एक अलग ही रोमांच है। यही वजह है कि इस मौसम को लोग भुनाने से नहीं चूकते हैं। इस मौसम में सिर्फ़ घूमना ही नहीं बल्कि जमकर शादियाँ भी होती हैं। इस लेख के माध्यम से हम कुछ ऐसी ही जगहों की पड़ताल करने वाले हैं जहां पर शादी करना हर किसी के लिए एक जादुई अनुभव साबित हो सके। जहां पर हरियाली हो, ठंडी हवाएँ और बारिश का रोमांटिक माहौल हो। भारत में ऐसी जगहों की कमी नहीं है लेकिन इन जगहों की पड़ताल करना किसी चुनौती से कम नहीं है। 

Also read : मानसून में हेल्दी रहना है तो इन फूड के सेवन से बचें:

Monsoon Wedding Destinations
Udaipur, Rajasthan

राजस्थान में स्थित उदयपुर को झीलों के शहर कहा जाता है। इस जगह पर मानसून का अपना एक अलहदा मज़ा है। इस जगह पर आकर आप यहाँ के महलों, झीलों, शानदार वास्तुकला के साथ तरह तरह के पर्यटन स्थलों को देख सकते हैं। यह शहर हर किसी के लिए एक शाही पृष्ठभूमि प्रदान करता है। जिसकी वजह से इस जगह पर जमकर शादियाँ होती हैं। मानसून के दौरान अरावली पहाड़ियाँ जीवंत और हरी-भरी हो जाती हैं और शादी के लिए एक मनोरम माहौल बनाती हैं। इस जगह पर शादी का अपना एक अलग ही रोमांच होता है। 

Coorg, Karnataka
Coorg, Karnataka

कर्नाटक में स्थित कूर्ग को कॉफी के बागानों और अपनी धुंध से ढकी पहाड़ियों के लिए जाना जाता है। इस जगह पर मानसून का अपना एक अलग ही रोमांच होता है। इस जगह पर आकर आप यहाँ के ट्री हाउस, होमस्टे और तरह तरह के रिज़ॉर्ट में रहने के साथ साथ विभिन्न तरह के पर्यटन स्थलों का मज़ा ले सकते हैं। यह जगह काफ़ी शांत और ख़ूबसूरत है इसलिए प्रेमी जोड़ों को भी अपनी तरफ़ आकर्षित करती है। जिसकी वजह शादियों के लिए भी एक उपयुक्त माहौल तैयार होता है। इस जगह पर शादी के दौरान आप पश्चिमी घाट के मनोरम दृश्यों का भरपूर आनंद ले सकते हैं। 

Goa
Goa

गोवा को अपने ख़ूबसूरत समुद्र तटों और जीवंत संस्कृति के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि इस जगह पर दुनिया भर से सैलानी आते हैं। इस जगह पर मानसून का अपना एक अलहदा ही रोमांच होता है। जिसकी वजह से यह प्रेमी जोड़ों को कुछ ज़्यादा ही आकर्षित करता है। इस जगह का मौसम, हरे भरे ख़ूबसूरत दृश्य इस जगह को एक पर्फ़ेक्ट वेडिंग डेस्टिनेशन बनाते हैं। इस जगह की पुर्तगाली वास्तुकला आपके विवाह समारोह में एक अनूठा आकर्षण पैदा कर सकती है। इस जगह पर लोग यादगार विवाह अनुभव के लिए आते हैं। 

Alleppey, Kerala

केरल में स्थित अलेप्पी को अपने बैकवाटर के आकर्षण के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि दुनिया भर पर्यटक इस जगह पर आकर यहाँ के शांत बैकवाटर, हाउसबोट और हरे-भरे दृश्यों को देखना पसंद करते हैं। इस जगह की हरियाली और मौसम एक ऐसा माहौल तैयार करते हैं जो शादी के लिए भी काफ़ी उपयुक्त होता है। इस जगह को लोग एक वेडिंग डेस्टिनेशन के तौर पर भी जानते हैं। अलेप्पी मानसून के दौरान एक बहुत ही शांत और रोमांटिक माहौल प्रदान करता है। हाउसबोट पर शादी का जो रोमांच है वह अलेप्पी के अलावा भला कहाँ मिल सकता है। 

Mahabaleshwar
Mahabaleshwar, Maharashtra

महाराष्ट्र में स्थित महाबलेश्वर पश्चिमी घाट का एक बहुत ही शानदार और आकर्षक हिल स्टेशन है। इस जगह को अपने स्ट्रॉबेरी के खेतों, झरनों और धुंध भरी घाटियों के लिए जाना जाता है। मानसून के दौरान इस जगह की पहाड़ियाँ हरे-भरे रंगों से जीवंत हो उठती हैं। जिसकी वजह से यह प्रेमी जोड़ों की ख़ास पसंद बन जाती है और वे लोग इस जगह पर शादी के लिए आते हैं। इस जगह पर शादी करने का अपना एक अलग ही रोमांच होता है। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...