Temptation Island: टेम्पटेशन आइलैंड एक ऐसा रियलिटी शो है जिसे अपने कंटेंट की वजह से दुनिया भर में यंग्सटर्स काफी पसंद करते हैं। यह पहला मौका जब इसका इंडियन वर्जन प्रस्तुत किया जा रहा है। 3 नवंबर से इस शो की शुरुआत जियो सिनेमा पर हो चुकी है। इस शो में मौनी राय आपको एंकर के तौर पर नजर आ रही हैं। यह दिल, भावनाओं और रिश्तों का एक ऐसा शो है जहां कब क्या क्या हो जाएगा कुछ कह पाना मुश्किल सा लग रहा है। इन कपल्स के साथ टेम्पेटर्स भी खास हैं। लेकिन पहले ही दिन से इस शो में कंट्रोवर्सी शुरु हो चुकी है। शो में शामिल 22 साल की निकिता को अपने बॉयफ्रैंड देव की टेम्पटेशन राजवी से प्रॉब्लम शुरु हो चुकी है। यहां तक कि जब वो देव के कंधे पर हाथ रखत है तो वो उसे ऐसा करने से मना कर देती है।
लव बर्ड्स ने ली जोरदार एंट्री
Also Read: दुल्हन और दुल्हन की बहन के लिए बेस्ट हैं मौनी रॉय के ये 5 लहंगा सेट: Mouni Roy Lehenga Collection
टेम्पटेशन आइलैंड के प्रीमियर एपिसोड की शुरुआत धमाकेदार रही। इसमें जोड़ी के तौर पर एंट्री करने वाले चेतना और निशंक थे, उसके बाद निधि और मोहक, निकिता और देव, और चेष्ठा और अर्जुन थे। इन सभी कपल्स की आपसी कैमिस्ट्री देखते ही बन रही थी। लेकिन अब शो के फॉर्मेंट के अनुसार यह कपल अलग होकर अपने नई डेट को एक्सप्लोर कर रहे हैं। अब देखना यह है कि कपल्स और पास आएंगे या नई टेम्पटेशंस में डूब जाएंगे।
तो क्या जेड और निक्की के बीच कुछ है
शो में निक्की फिलहाल अपने बॉयफ्रैंड को लेकर बहुत पजेजिव नजर आ रही हैं। इस शो में जेड एक टेम्पेशन के तौर पर मौजूद हैं। निक्की ने अपने लिए उन्हें चुना है लेकिन दोनों एक-दूसरे के बहुत क्लोज नजर आ रहे हैं। दूसरे कंटेस्टेंट को भी ऐसा लग रहा है कि दोनों बहुत जल्दी एक-दूसरे के करीब आ गए हैं। वहीं निक्की राजवी के बारे में कमेंट करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही। यहां तक कि उसने उसकी मेकअप स्किल्स को भी बहुत खराब बताया है।
ग्लैमरस मौनी रॉय
एक एंकर के तौर पर मौनी रॉय बहुत ही ग्जैमरस नजर आ रही थीं। मौनी की यह खासियत है कि वो जो करती हैं उसमें अपना बेहतरीन देती हैं। उनके साथ शो को करन कुंद्रा होस्ट कर रहे हैं। शो की शुरुआत करण कुंद्रा और मौनी रॉय की ग्रैंड एंट्री के साथ हुई। जैसे-जैसे कंटेस्टेंट एक-दूसरे को जानने लगे, मौनी और करण ने ग्लैमर और साज़िश का तड़का लगा दिया। उनकी पावरफुल प्रजेंस ने कपल्स को अनुमाल लगाने को मजबूर कर दिया कि आने वाले वाले टाइम में बहुत कछ सेंसेशनल होने वाला है। अब देखते हैं जब यह लोग सफर पर जाएंगे तो टेम्टेशंस के साथ यह अपने पुराने रिलनेशन को कैसे मैनेज कर पाते हैं।
