भारत की कम भीड़भाड़ वाली जगहों की ख़ास बात
नए साल पर ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहां भीड़भाड़ कम हो और आप प्राकृतिक सुंदरता या शांति का आनंद ले सकें, तो भारत में कई अनोखी और कम प्रसिद्ध जगहें हैं।
Less Crowded Places for New Year: नया साल हर किसी के लिए एक खास मौका होता है। कुछ लोग इसे पार्टियों के साथ मनाना पसंद करते हैं, कुछ शांति और सुकून के पल ढूंढते हैं। अगर आप भी नए साल पर ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहां भीड़भाड़ कम हो और आप प्राकृतिक सुंदरता या शांति का आनंद ले सकें, तो भारत में कई अनोखी और कम प्रसिद्ध जगहें हैं। भारत के ऐसे डेस्टिनेशंस जहां आप भीड़ से दूर रहकर नया साल मना सकते हैं।
Also read: प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर है केरल: Kerala Tour
लैंसडाउन
लैंसडाउन उत्तराखंड का एक छोटा और शांत हिल स्टेशन है। यह घने जंगलों, ऊंचे पहाड़ों और ताजी हवा के लिए जाना जाता है। इस जगह पर आकर नए साल का जश्न मनाने के साथ आप लंबी सैर, शांत झील और ठंडी हवा का आनंद ले सकते हैं।
तवांग
तवांग पूर्वोत्तर भारत की एक खूबसूरत और शांत जगह है। यहां बर्फ से ढके पहाड़, मोनेस्ट्रीज और स्थानीय संस्कृति का अनुभव कर सकते हैं। नए साल पर यहां कम पर्यटक आते हैं, जिससे यह और खास बन जाता है।
जीरो वैली

प्राकृतिक सुंदरता और शांति की तलाश में हैं, तो जीरो वैली एक परफेक्ट विकल्प है। यहां के हरे-भरे खेत और पहाड़ी इलाकों का नजारा आपको एक अलग अनुभव देगा। इस जगह पर आप नए साल का जश मनाने के साथ यहाँ की स्थानीय संस्कृति की खोज़ भी कर सकते हैं।
गोकर्ण
गोवा की तुलना में गोकर्ण एक शांत समुद्री स्थल है। यहां के अघनाशिनी बीच, ओम बीच और कुडले बीच पर भीड़भाड़ कम होती है, जहां आप सुकून के पल बिता सकते हैं। इस जगह पर आपको आधुनिकता और आस्था का अद्भुत मेल देखने को मिलेगा।
खजुराहो

खजुराहो का नाम सुनते ही कला और संस्कृति का ख्याल आता है। नए साल पर यहां पर्यटकों की भीड़ नहीं होती, जिससे आप यहां के मंदिरों और उनकी सुंदर नक्काशी को आराम से देख सकते हैं। इस जगह पर आकर पार्टी के साथ जीप सफ़ारी आदि का मज़ा ले सकते हैं।
शेतरनजी
शेतरनजी गुजरात का यह छोटा सा गांव है जो शांति और प्राकृतिक सुंदरता का अनोखा संगम है। इस जगह पर आप पक्षी देखने का आनंद ले सकते हैं और ख़ुदको स्थानीय संस्कृति के करीब महसूस कर सकते हैं। इस जगह पर भीड़भाड़ से दूर नए साल का उत्सव मना सकते हैं।
पचमढ़ी

पचमढ़ी मध्य प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है, लेकिन यह अब भी भीड़भाड़ से काफी दूर है। यहां की गुफाएं, झरने और हरियाली इसे खास बनाते हैं। आप यहां ट्रेकिंग और वॉटरफॉल का आनंद ले सकते हैं।
स्पीति घाटी
स्पीति घाटी हिमाचल प्रदेश की सबसे शांत और अनछुई जगहों में से एक है। बर्फ से ढकी चोटियां और नीला आसमान इसे एक जादुई अनुभव बनाते हैं। ठंड के मौसम में यह जगह और भी खास हो जाती है।
वायनाड

वायनाड केरल की एक खूबसूरत और कम प्रसिद्ध जगह है। यहां की हरियाली, झीलें और चाय बागान इसे नए साल के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाते हैं। इस जगह पर आप शांति के साथ नया साल मना सकते हैं।
जवई
जवई राजस्थान का एक अनोखा स्थान है, जो अपने लेपर्ड सफारी और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और गांव का अनुभव आपके नए साल को खास बना सकता है। इस जगह पर आकर आपको शांति और सकून के साथ नयेपन का अहसास होगा।
