बादाम तेल के 5 फायदे जिनके बारे में आपने कभी नहीं सुना होगा
अब बात बादाम की हो रही है तो जरूर आपने बादाम तेल के बारे में सुना होगा, और शायद उसके एक दो फायदे आप भी जानते होंगे।
Almond Oil Benefits: दादी नानी के सालों पुराने नुस्खों में से एक है याद्दाश्त बढ़ाने के लिए भीगे हुए बादाम का सेवन करना। ये खाने में तो स्वादिष्ट लगते ही हैं साथ ही सेहत को बहुत से फायदे भी होते हैं। अब बात बादाम की हो रही है तो जरूर आपने बादाम तेल के बारे में सुना होगा और शायद उसके एक दो फायदे आप भी जानते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं ये फायदे यहीं तक सीमित नहीं है बल्कि बादाम तेल के ढेरों फायदे ऐसे हैं जिन पर हमने कभी ध्यान ही नहीं दिया। जिस तरह बादाम खाने से हमारे शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी दूर होती है ठीक वैसे ही बादाम तेल का सही इस्तेमाल करने पर हमारे शरीर को काफी फायदा मिलता है।
इसके इस्तेमाल से बहुत सी बीमारियां भी गायब हो जाती हैं। आज हम जानेंगे इसके फायदे।
Also read : बादाम के तेल की मदद से बनाएं ये तीन नाइट क्रीम, मिलेगी बेहतरीन स्किन
ड्राईनेस होगी दूर

सर्दियों के साथ साथ गर्मियों में भी होंठ फटना बहुत से लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जाता है। जब हम अपने होंठों पर ड्राईनेस महसूस करते हैं तो जाने अनजाने कहीं न कहीं हमारी जीभ होंठो पर चली जाती है। इसकी वजह से होंठ काले होने लॉगते हैं और साथ ही ड्राईनेस भी बढ़ती चली जाती है। होंठों की लाली और नरमी बनी रहे और कालापन भी दूर हो जाये इसके लिए रोज़ रात में सोने से पहले होंठो पर हल्का सा बादाम तेल लगा लें, कुछ ही दिनों में आप फर्क महसूस करने लगेंगे।
दिल का ख्याल

दिल हमारे शरीर का सबसे ख़ास अंग है। ये सही तरीके से काम करे इसके लिए इसका ख्याल रखना बेहद जरुरी है। अब इसका ख्याल रखने के लिए आपको बस कुछ आसान से उपाय करने हैं। अपने खाने पर नियंत्रण रखना, काम कैलोरी वाला खाना, तेल मसालों घी आदि का काम से काम प्रयोग करना। बादाम के तेल का उपयोग करने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है। दिल की बीमारियों से भी राहत मिलती है।
कान का दर्द

अक्सर कान के दर्द के लिए प्याज़ का रस बहुत कारगर साबित होता है या फिर सरसों का तेल भी हल्का गुनगुना कर के कान में दाल लेने से कान के दर्द से छुटकारा मिलता है। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे, बादाम का तेल भी इतना ही गुणकारी है। कान में दर्द होने पर इसकी 2 से 3 बूंद कान में दाल कर कुछ देर के लिए लेट जाएं, तुरंत आराम आएगा।
कब्ज

रात में सोने से ठीक पहले गुनगुने दूध में बादाम का तेल मिला कर पीने से नींद तो अच्छी आना तय है। अगर आप कब्ज की परेशानी से जूझ रहे हैं तो आज से ही रोज़ रात में दूध में बादाम का तेल मिला कर पिएं। अगले दिन से ही आपको काफी लाभ होगा। बादाम तेल हमारी आँतों की नसों को स्टिमुलेट करने में मदद करता है। इसलिए जल्द ही कब्ज दूर हो जाता है।
क्रैडल कैप

नवजात बच्चों के सिर में होने वाली सबसे आम समस्या जिसे क्रैडल कैप कहा जाता है, इसमें भी बादाम तेल की हल्की हल्की मालिश रोज़ की जाए तो बच्चों को इस से जल्द ही राहत मिल जाएगी। ये बच्चों के सिर में जमा खुश्की को दूर करता है और सिर की त्वचा को भरपूर पोषण देता है।
