DIY Night Cream: स्किन को हेल्दी और मुलायम बनाए रखने के लिए उसका खास ख्याल रखने की जरूरत होती है, क्योंकि स्किन दिनभर बाहरी पॉल्यूशन और गंदगी की मार को झेलती है। इसीलिए अधिकतर स्किन एक्सपर्ट्स रात के समय स्किन केयर रूटीन फॉलो करने के सलाह देते हैं, ताकि रातभर में स्किन बेहतर तरीके से हील कर सके और खूबसूरत नजर आए। नाइट टाइम स्किन केयर रूटीन में सबसे आसान और जरूरी स्टेप नाइट क्रीम होता है, जिसे आपको कभी नही भूलना चाहिए।
Also read : सुंदरता निखारे कोको पाउडर: Cocoa Powder for Skin
नाइट क्रीम का इस्तेमाल क्यों जरूरी है ?
नाइट क्रीम का रेगुलर इस्तेमाल करने से स्किन ड्राइनेस जैसी अन्य कई परेशानियां खत्म होती है और स्किन हेल्दी नजर आती है। नाइट क्रीम रातभर में स्किन को अच्छे से रिपेयर करने का काम बखूबी करती है। बादाम तेल युक्त नाइट क्रीम डैमेज्ड स्किन को रिपेयर करने के साथ साथ स्किन को हेल्दी बनाए रखने में काफी मददगार साबित होती हैं। इसीलिए आज हम आपके लिए बादाम तेल से बनी कुछ बेहद आसान नाइट क्रीम लेकर आए हैं, आइए जानते हैं।
बादाम तेल की मदद से तैयार करें DIY नाइट क्रीम
बादाम तेल, एलोवेरा जेल और कोको बटर
बादाम तेल में विटामिन ई की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो ड्राई और पिगमेंटेड स्किन को डीपली मॉइश्चराइज कर नेचुरली निखारने में सहायक है। एलोवेरा जेल और गुलाब जल स्किन को मुलायम बनाने और डार्क सर्कल्स को कम करने में सहायक है।
DIY नाइट क्रीम तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री
बादाम तेल
एलोवेरा जेल
गुलाब जल
कोको बटर
शहद
नाइट क्रीम तैयार करने की विधि
DIY नाइट क्रीम तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको एक साफ बर्तन में कोको बटर और बादाम तेल डालकर धीमी आंच पर गर्म करना है, ताकि कोको बटर अच्छे से पिघल कर बादाम तेल में मिक्स हो जाए। कोको बटर के अच्छे से पिघलने के बाद इस मिक्चर को ठंडा कर लें और उसमें 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल, गुलाब जल और 1 चम्मच शहद को मिक्स कर लें।
सारी सामग्री को एक साथ अच्छे से मिक्स करने के बाद एयर टाइट कंटेनर में डालकर फ्रिज में लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं।
बादाम तेल, शिया बटर और नारियल तेल
शिया बटर और नारियल तेल और बादाम तेल रूखी और बेजान स्किन को डीपली हाइड्रेटेड और मॉइश्चराइज करने में सहायक होने के साथ-साथ स्किन को पोषण प्रदान करने में भी कारगर हैं।
DIY नाइट क्रीम तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री
नारियल तेल
बादाम तेल
शिया बटर
नाइट क्रीम तैयार करने की विधि
DIY नाइट क्रीम तैयार करने के लिए सबसे पहले दो से तीन बड़े चम्मच शिया बटर लेकर धीमी आंच पर बॉयल कर लें ताकि शिया बटर भी ऑयल की कंसिस्टेंसी में आ जाए। शिया बटर को डबल बॉयल देने और ठंडा करने के बाद उसमें 1 बड़ा चम्मच कोकोनट ऑयल यानी नारियल तेल और 2 बड़े चम्मच बादाम तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इस क्रीम को तैयार कर ग्लास कंटेनर में डालकर फ्रिज में स्टोर करें।
बादाम तेल, एसेंशियल ऑयल और एलोवेरा जेल
बादाम तेल स्किन को हेल्दी और मुलायम बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी होता है, वहीं एलोवेरा जेल स्किन से डर्ट और गंदगी निकाल स्किन टोन को लाइट करने में सहायक होता है और एसेंशियल ऑयल स्किन को रिपेयर कर हेल्दी बनाने में मददगार है। ये नाइट क्रीम स्किन से एक्ने को कम करने और दाग धब्बों को लाइट करने में कारगर है।
DIY नाइट क्रीम तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री
बादाम तेल
एलोवेरा जेल
एसेंशियल ऑयल
विटामिन ई कैप्सूल
नाइट क्रीम तैयार करने की विधि
DIY नाइट क्रीम तैयार करने के लिए एक एयर टाइट कंटेनर में 2 बड़े चम्मच बादाम तेल के साथ 3 से 4 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल और 8 से 10 ड्रॉप्स एसेंशियल ऑयल जैसे टी ट्री ऑयल या लेवेंडर ऑयल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इस क्रीम को तैयार कर 3 से 4 हफ्तों के लिए आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
बेहतर रिजल्ट्स के रात में सोने से पहले चेहरे को माइल्ड क्लेंजर से साफ कर DIY नाइट क्रीम अप्लाई करें।
