Workplace Fitness: हम आपको बता रहे हैं कुछ टिप्स, जिन्हें फॉलो करके आप अपने वर्कप्लेस पर भी फिट रह सकते हैं।जहां आप आïठ-नौ घंटे बिताते हैं, वहां आपको अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है। वर्क प्रेशर के लिए दिन भर सीट से चिपके रहना और फिर भूख लगने पर ऊटपटांग खाना गलत आदत है।
Also read: दफ्तर में दोस्ती निभाने का सही तरीका क्या है, यहां जानें: Workplace Friendship
1. ब्रेकफास्ट के साथ फ्रूट्स लें
ध्यान रहे, आप जब भी ऑफिस जा रहे हों, इसके लिए ज़रूरी है कि हेल्दी नाश्ता करके ही निकलें। साथ ही फल खाना ना भूलें। एक फल चाहे वह केला हो या फिर सेब, ज़रूर खाएं। इससे आपको दिनभर एनर्जी मिलेगी।
2. पानी की बोतल साथ रखें
ऑफिस में पानी पीने का खास ख्याल रखें, क्योंकि काम करते वक्त आप अक्सर भूल जाते होंगे और पानी को नज़रअंदाज़ करते होंगे। कोशिश करें कि बोतल अपने साथ रखें और समय-समय पर पीते रहें।
3. स्नैक्स रखें हेल्दी
अपने बैग में हेल्दी स्नैक्स को जगह दें। जैसे चिड़वा, मूंगफली की नमकीन बनाकर घर से ले आएं या फिर पोहा या उपमा जैसी चीज़ें भी ला सकते हैं, क्योंकि ज्यादातर लोग काम के दौरान मंचिंग करते रहते हैं, जिसकी वजह से मोटापे का शिकार हो सकते हैं।
4. बीच-बीच में चहलकदमी करें
पूरे नौ घंटे आप बैठकर सिटिंग जॉब ना करें, बल्कि ऊपर-नीचे इधर-उधर चहलकदमी ज़रूर करें। इससे आप फिट रहेंगे। खाना खाने के बाद थोड़ी देर ऑफिस के बाहर टहलें। इससे आपके शरीर पर चर्बी नहीं जमेगी।
5. स्ट्रेचिंग और चेयर एक्सरसाइज करें
डेस्क जॉब में ध्यान रहे कि आपको कुछ स्ट्रेचिंग भी करनी चाहिए। कुछ एक्सरसाइजेज जो आप चेयर पर बैठकर आसानी से कर सकते हैं। इन एक्सरसाइजेज की सही जानकारी लेकर करें। इसके अलावा आप चेयर पर बैठकर कपालभाति जैसी योग क्रियाएं भी कर सकते हैं। पेट को अंदर खींचकर कुर्सी पर सीधे बैठें।
6. आंखों को हल्का-हल्का टच करें
लगातार काम करते वक्त आंखें बोझिल ना हों, इसके लिए बीच-बीच में कंप्यूटर से आंखों को दूर करें। हाथ रगड़कर आंखों पर रखें। इससे आंखों की थकान दूर होगी। इसके लिए आप चाहें तो गुलाबजल भी साथ रख सकते हैं। थोड़ा सा गुलाबजल कॉटन में लगा कर आंखों पर रखें।
