Winter Foods: हरी सब्जियां सेहत के लिए लाभकारी मानी जाती हैं। इसलिए सभी लोगों को अपनी डाइट में हरी सब्जियां जरूर शामिल करनी चाहिए। वैसे तो हर मौसम में हरी सब्जियां खानी चाहिए। लेकिन, सर्दियों में हरी सब्जियां आसानी से मिल जाती हैं। सर्दियों में इनका सेवन करना भी फायदेमंद होता है। सर्दियों में इसे खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इससे शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। आपको भी अपनी विंटर डाइट में हरी सब्जियां जरूर शामिल करनी चाहिए। आइए,जानते हैं सर्दियों में कौन-सी हरी सब्जियां खानी चाहिए-
Also read: हरी पत्तेदार सब्जियां को फ्रीज में इस तरह रखें कि खराब न होने पाएं: Kitchen Hacks
पालक
सर्दियों में आपको अपनी डाइट में पालक जरूर शामिल करना चाहिए। पालक में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और विटामिन बी6 अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। आप पालक का सेवन सब्जी, स्मूदी, जूस या सलाद के रूप में कर सकते हैं। सर्दियों में पालक खाने से आपको पर्याप्त पोषक तत्व मिलेंगे। इससे शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। पालक संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। पालक में बड़ी मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र का सुधारता है और वजन कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके सेवन से हीमोग्लोबिन लेवल भी बढ़ता है।
सरसों का साग
सर्दियों में सरसों का साग आसानी से मिल जाता है। इस मौसम में सरसों का साग खाना बेहद लाभकारी होता है। सरसों का साग विटामिन्स, कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। सरसों का साग सेहत के साथ ही, त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। सरसों का साग खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। इससे पाचन क्रिया भी दुरुस्त बनती है। सरसों का साग हार्ट हेल्थ के लिए भी लाभकारी होता है।
केल
केल भी एक हरी पत्तेदार सब्जी है। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। केल एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स, कॉपर, मैंगनीज और कैल्शियम से भरपूर होता है। आप केल का सेवन सब्जी, सलाद, सूप आदि के रूप में कर सकते हैं। केल पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। केल खाने से जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है। इसमें विटामिन सी होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। इससे सर्दियों में होने वाली कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
धनिया पत्ती
धनिया पत्ती का इस्तेमाल आमतौर पर व्यंजनों को गार्निश करने या फिर चटनी आदि के लिए किया जाता है। हालांकि, सेहत के लिए गजब की फायदेमंद होती है। यह न सिर्फ आंखों की रोशनी तेज करता है,बल्कि आपकी इम्युनिटी भी बढ़ाती है। इसके अलावा यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करती है। धनिया पत्ती हड्डियों को मजबूत करती है और आपके दिल को भी हेल्दी बनाती है।
ब्रोकली
ब्रोकली सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। ब्रोकली को हड्डियों के लिए अच्छा माना जाता है। आपको सर्दियों में ब्रोकली का सेवन जरूर करना चाहिए। आप ब्रोकली को सब्जी, सलाद या सूप की रूप में ले सकते हैं। ब्रोकली फाइबर, विटामिन ई, विटामिन के और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा सोर्स होता है। सर्दियों में ब्रोकली खाने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
मूली की पत्तियां
सर्दियों में मूली खूब मिलती है। मूली के साथ ही, इसकी पत्तियां भी बेहद फायदेमंद होती हैं। आपको अपनी विंटर डाइट में मूली की पत्तियों को जरूर शामिल करना चाहिए। मूली की पत्तियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इसमें विटामिन बी, विटामिन सी, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। मूली की पत्तियां पाचन के लिए फायदेमंद होती हैं। मूली की पत्तियां रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाती हैं। ये पत्तियां खून को साफ करने में भी मदद करती हैं।
