types of craving
craving of eating different types of food all time

Overview: जानिए क्यों होती है खाने की तलब और इसके पीछे क्या है शरीर का संकेत

खाने की क्रेविंग को नजरअंदाज करना सही नहीं है, क्योंकि ये आपके शरीर की ज़ुबान है। अगर आप इन संकेतों को समझें और सही न्यूट्रिशन लें, तो न सिर्फ क्रेविंग्स कंट्रोल होंगी बल्कि आप खुद को ज्यादा हेल्दी और एनर्जेटिक भी महसूस करेंगे।

Types of Craving: अक्सर हमें अचानक से कुछ खास खाने का मन करता है—जैसे चॉकलेट, चटपटा खाना या कुछ कुरकुरा। इस स्थिति को हम ‘क्रेविंग’ कहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये सिर्फ मन की बात है या शरीर का कोई इशारा? असल में, हमारा शरीर कुछ पोषक तत्वों की कमी या भावनात्मक स्थितियों के चलते अलग-अलग चीज़ों की क्रेविंग करता है। यह एक संकेत हो सकता है कि आपके शरीर को क्या चाहिए या आपकी मानसिक स्थिति क्या कह रही है। आइए, जानते हैं ऐसी ही 7 आम क्रेविंग्स और उनके पीछे छिपे कारण।

मीठा खाने की क्रेविंग

Craving for sweets
Craving for sweets

जब शरीर थका हुआ होता है या ब्लड शुगर लेवल कम हो जाता है, तब मीठा खाने की क्रेविंग होती है। कभी-कभी तनाव या उदासी भी इस तलब को बढ़ा सकती है। शरीर त्वरित ऊर्जा चाहता है, इसलिए दिमाग मीठे की तरफ आकर्षित होता है।

चटपटा या तीखा खाने की क्रेविंग

अगर आपको तीखा खाने का बार-बार मन करता है, तो इसका कारण शरीर में एन्डॉर्फिन (हैप्पी हार्मोन) की कमी हो सकती है। तीखा खाने से शरीर में एक तेज़ रिएक्शन होता है, जिससे एनर्जी का अहसास होता है। यह क्रेविंग बोरियत या मानसिक थकान के कारण भी हो सकती है।

नमकीन चीजों की क्रेविंग

अगर बार-बार नमकीन खाने का मन कर रहा है, तो यह संकेत हो सकता है कि शरीर को सोडियम, पोटैशियम या क्लोराइड जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स की ज़रूरत है। ये क्रेविंग तब भी हो सकती है जब शरीर डिहाइड्रेट हो या ब्लड प्रेशर लो हो।

चॉकलेट की क्रेविंग

चॉकलेट में मैग्नीशियम और फील-गुड कंपाउंड्स होते हैं। अगर आपका मूड लो है या आप तनाव में हैं, तो दिमाग चॉकलेट की ओर आकर्षित होता है। यह विशेष रूप से महिलाओं में पीरियड्स से पहले अधिक होता है।

ठंडी चीजों की क्रेविंग

अगर आपको बर्फ चबाने या ठंडी चीजों (जैसे आइसक्रीम) की क्रेविंग होती है, तो यह आयरन की कमी (एनीमिया) का संकेत हो सकता है। कुछ लोगों को गर्मी या तनाव के समय भी ठंडा खाने का मन करता है।

फ्राई और ऑयली खाने की क्रेविंग

तेल-मसाले वाला खाना केवल स्वाद के लिए नहीं, बल्कि तनाव के वक्त आराम देने वाला भी लगता है। अगर आपकी डाइट में हेल्दी फैट्स (जैसे एवोकाडो, नट्स, ऑलिव ऑयल) की कमी है, तो शरीर इस तरह की चीजों की क्रेविंग करता है।

कॉफी या कैफीन की क्रेविंग

लगातार कॉफी की क्रेविंग इस बात का संकेत हो सकती है कि आपको ज्यादा नींद की जरूरत है या थकावट हो रही है। यह दिमाग को सतर्क और केंद्रित करने की कोशिश होती है, लेकिन इसका अधिक सेवन शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

मेरा नाम वंदना है, पिछले छह वर्षों से हिंदी कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हूं। डिजिटल मीडिया में महिला स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन, बच्चों की परवरिश और सामाजिक मुद्दों पर लेखन का अनुभव है। वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं और नियमित...