Breakfast For Weight Loss
Breakfast For Weight Loss

Breakfast For Weight Loss: शरीर के वजन को कंट्रोल में रखने से लेकर, ब्लड ग्लूकोज का लेवल ठीक रखने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए डाइट में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा होनी जरूरी है। डाइट में प्रोटीन की कमी के कारण आप कई गंभीर समस्याओं का शिकार हो सकते हैं। नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर फूड्स खाने से आप इन समस्याओं का शिकार होने से बच सकते हैं। आप नाश्ते में इन भारतीय फूड्स को शामिल कर सकते हैं। इन फूड्स में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा होती है और नाश्ते के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं-

पोहा

पोहा नाश्ते के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। ये बहुत ही हल्का होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फाइबर होता है। इसका सेवन करने से आपको देर तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसमें मूंगफली भी डाली जाती है। इससे पोहे का पोषक मूल्य और भी बढ़ जाता है।

सोया इडली

सोया इडली चावल, सोयाबीन उड़द दाल से बनी होती है। इस डिश में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। इन सारी चीजों का गाढ़ा घोल तैयार किया जाता है। ये बनाने में बहुत ही आसान और स्वादिष्ट होती है। आप नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर सोया इडली भी खा सकते हैं।

अंडे की भुर्जी

अंडे की भुर्जी में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। अंडे प्रोटीन का एक बेहतीन सोर्स हैं। अंडे की भुर्जी के स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें कई तरह की सब्जियों जैसे हरी मिर्च, धनिया, टमाटर और प्याज आदि का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा इसमें कई तरह के मसालों का इस्तेमाल भी किया जाता है।

मूंग दाल चीला

मूंग दाल प्रोटीन का पावरहाउस है। यह भूख को कम करने में मदद करता है। इससे आप क्रेविंग के शिकार नहीं होते और इस प्रकार वजन घटाने में सहायता मिलती है। दाल को आप रातभर भिगो कर रख सकते हैं और पसंदीदा मसाले डालकर मिक्सर में पीस लें। घोल से आप तवे पर चीला बनाएं। इसे हेल्दी रखने के लिए सरसो के तेल, घी या जैतून के तेल का प्रयोग करें।

स्प्राउट्स सलाद

स्प्राउट्स सलाद उबाऊ लग सकता है, लेकिन जब कुछ सब्जियों और चाट मसाले के साथ जोड़ा जाता है, तो इसका स्वाद लाजवाब होता है। इसे आम तौर पर एक साइड डिश के रूप में परोसा जाता है, लेकिन आप इसे सुबह के नाश्ते में ले सकते हैं। ये फाइबर, विटामिन और मिनरल से भरपूर होते हैं। अंकुरित मूंग प्रोटीन युक्त होता है। यह स्वस्थ और पौष्टिक सलाद आपके वेट लॉस डाइट के लिए परफेक्ट है।

दलिया

यह फाइबर से भरपूर भारतीय सुपरफूड है। आप इसे अपनी पसंद के अनुसार मीठा या नमकीन बना सकते हैं। लेकिन जब आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहें हों, तो इसमें सब्जियां डालकर इसे नमकीन बनाएं और इसकी पौष्टिकता बढ़ाएं। इसके अलावा आप गेहूं, जौं या अन्य अनाज का दलिया बना सकते हैं। सब फाइबर के अच्छे स्रोत है। मेटाबॉलिज्म को स्वस्थ रखने के साथ यह आपको लंबे समय तक भरा हुआ रखता है।

उपमा

यह एक सर्वश्रेष्ठ दक्षिण भारतीय नाश्ता है। प्रोटीन से भरपूर उड़द दाल और सूजी के साथ कुरकुरे सब्जियों एवं दही के साथ बनाया गया यह नाश्ता हेल्दी हैं। यह केवल वेट लॉस में फायदेमंद नहीं हैं। इसका स्वाद आपके मुंह में पानी लाने के लिए काफी है। ऊपर से कसा हुआ नारियल डालकर, यह और स्वादिष्ट लग सकता है।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...