Body Fat Burn Fruits: हमारी लाइफस्टाइल और खानपान ने बीमारियों में इस तरह गिरफ्त कर लिया है कि इससे निकल पाना काफी मुश्किल सा हो गया है। इन बीमारियों की शुरुआत ही मोटापे से होती है। मोटापा होने से आप डायबिटीज, बीपी, हार्ट डिसीज़, थाइरॉइड जैसी बीमारी को न्योता मिलता है। हालांकि मोटापा कम करने के लिए लोग कई तरह के काम करते है घंटों जिम जाकर पसीना बहाते है। लेकिन आप प्राकृतिक रूप से भी फलों का सेवन करके अपने शरीर की चर्बी को कम कर सकते है। फल पोषक तत्वों से भरपूर, कैलोरी में कम और फाइबर से युक्त होते है जिसकी वजह से वजन को कम करने में इनका सेवन काफी लाभकारी होता है। तो चलिए हम ऐसे फलों के बारे में जानते है जिनका आप खाली पेट सेवन करते है तो ये फल आपके शरीर की चर्बी को कम करने में आपकी मदद कर सकते है।
पपीता

पपीता शरीर के लिए फायदेमंद फल है लेकिन अगर आप पपीते का सेवन खाली पेट करते है तो इससे आपको वजन कम करने में मदद मिलती है। पपीता में पपैन एंजाइम मौजूद होता है जो शरीर को जरुरी पोषक तत्व देता है।
चकोतरा
चकोतरा फल विटामिन सी से भरपूर फल है। इस फल को वजन घटाने के लिए सबसे अच्छा फल माना जाता है। चकोतरा में केवल 37 कैलोरी होती है और इसमें जीआई की मात्रा भी बहुत कम होती है जिससे वजन को कम करने में सहायता मिलती है।
बेरीज

कई तरह की बेरीज होती है जिसे खाने से वजन को कम करने में मदद मिलती है। दरअसल बेरीज ऐसे फल है जिनमें बहुत कम मात्रा में कैलोरी पायी जाती है और फाइबर की मात्रा बहुत अच्छी होती है। यहीं कारण है कि बेरीज शरीर के फैट को कम करने में मदद करते है। इसके साथ ही ये बेरीज शुगर और बीपी को भी कंट्रोल करने में मदद करते है। अगर आप भी अपने वजन को कम करना चाहते है तो खाली पेट इन बेरीज का सेवन करें।
कीवी

कीवी एक मल्टीविटामिन्स फल है जिसे खाने से आपको कई तरह के फायदे मिलते है। वहीं इस फल में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है जिसकी वजह से पाचन स्वस्थ रहता है। यहीं कारण है कि रोजाना अगर आप खाली पेट इसका सेवन करते है तो आपको मोटापे से मुक्ति मिलती है।
केला

खाली पेट केले का सेवन आपको कई तरह की बीमारी से बचाता है। केला हाई फाइबर फ्रूट है और यही कारण है कि सुबह खाली पेट केले का सेवन करने से पाचन में सहायता मिलती है। केला एक एनर्जेटिक फल भी है इसका सेवन करने से शरीर को भरपूर एनर्जी और ताकत मिलती है।
अंगूर
अंगूर एंटीऑक्सीडेंट गुण से भरपूर फल है। सुबह खाली पेट अंगूर का सेवन करने से भूख को कंट्रोल करने में मदद मिलती है और ये फल जल्दी से बॉडी के फेट को बर्न करता है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते है तो आप रोजाना सुबह खाली पेट अंगूर का सेवन कर सकते है।
