Summary : बिना डाइटिंग के वजन घटाने के 8 आसान और असरदार तरीके
वजन कम करने के लिए जरूरी नहीं कि आप सख्त डाइट फॉलो करें—पानी पीना, अच्छी नींद, नियमित व्यायाम और तनाव से बचाव जैसे आसान उपाय भी असरदार साबित होते हैं। ये टिप्स आपकी रोजमर्रा की आदतों को सुधारकर वजन घटाने में मदद करते हैं।
Weight Loss without Dieting: अक्सर लोग अपना वजन कम करने के लिए डाइट करते हैं, एक्सरसाइज करते हैं या और भी कई तरीके अपनाते हैं। आज के समय में हमारे जीवन शैली ऐसी हो गई है कि हम अपनी सही तरीके से देखभाल नहीं कर सकते हैं और जिस वजह से हमें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आपको बता दे कि अगर आप बिना डाइटिंग के वेट लॉस करना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे ही तरीके बताने जा रहे हैं।
पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें

पानी पीना हमारे लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है लेकिन अगर हम कम पानी पीते हैं तो उससे हमारे शरीर को नुकसान होता है। इसीलिए पानी पर्याप्त मात्रा में पीना चाहिए। यह वजन कम करने में सबसे आसान और असरदार तरीका माना जाता है। अगर आप सही मात्रा में पानी पीते हैं तो इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। पानी पीने से भूख भी कम लगती है जिससे आप अधिक खाना खाने से बच सकते हैं।
नियमित तौर पर व्यायाम करें
वजन कम करने के लिए आपको रोजाना लगभग 30 से 45 मिनट तक व्यायाम करना चाहिए। इसमें वॉकिंग, जॉगिंग, योग या डांस जैसी एक्टिविटीज कर सकते हैं। इससे आपकी कैलोरी बर्न होती है और धीरे-धीरे फैट भी कम हो जाता है।
पर्याप्त मात्रा में नींद ले

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो नींद भी पर्याप्त मात्रा में लेनी चाहिए। जब आप पर्याप्त मात्रा में नींद ले पाते हैं तो आपके शरीर में भूख बढ़ाने वाले हार्मोन सक्रिय हो जाते हैं। आपको कम से कम रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद अवश्य लेनी चाहिए।
एक साथ ज्यादा खाना ना खाएं
एक बार में अधिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। आपको छोटे-छोटे हिस्सों में खाना खाना चाहिए। ऐसा करने से आपका वजन नियंत्रण में रहता है और धीरे-धीरे वेट लॉस होने में भी मदद करता है।
तनाव और डिप्रेशन से बचे

आज के समय में तनाव और डिप्रेशन सबसे बड़ी समस्या है। ऐसे में तनाव की वजह से वजन बढ़ने लगता है। अगर आप भी तनाव से ग्रस्त है तो इसके लिए मेडिटेशन, गहरी सांस, म्यूजिक सुनना इन सभी को अपने दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। इससे आपका वजन नियंत्रित रहता है और तनाव भी कम होता है।
जंक फूड कम खाएं
अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो आप बाहर का खाना कम खाएं। इसी के साथ तला भूना, ज्यादा मीठा इन सभी का सेवन नहीं करें। अगर आप डाइटिंग सच में करना चाहते हैं तो इन चीजों को अवॉइड करें। इसी के साथ घर का ताजा हुआ हेल्दी खाना खाएं।
धीरे-धीरे खाना खाएं

अक्सर लोग जल्दी-जल्दी के चक्कर में जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं जिसकी वजह से वेट लॉस नहीं हो पता है, बल्कि वजन बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप धीरे-धीरे और अच्छी तरह से चबाकर खाना खाते हैं तो पेट जल्दी भरता है और आप ओवर ईटिंग से भी बच सकते हैं।
शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान दें
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं और आपके पास एक्सरसाइज करने का समय नहीं होता है तो आप रोजमर्रा की गतिविधियों पर जरूर ध्यान दें। इससे आप अपना वजन कंट्रोल कर सकते हैं। जैसे कि आप सीढ़ियां चढ़े, थोड़ी सी वॉक करें घर के कामों को अच्छी तरीके से करें।
