Potatoes
Potatoes for weight loss

Summary: आलू से भी घट सकता है वजन, बस सही तरीके से करें सेवन

अक्सर लोग आलू को मोटापा बढ़ाने वाला मानते हैं, लेकिन सही तरीके से खाने पर यही आलू वजन कम करने में मददगार बन सकता है।

Potatoes for Weight Loss: जब भी वजन कम करने की बात आती है तो अधिकांश लोग अपने डाइट में से आलू को सबसे पहले बाहर निकाल देते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि वे आलू खाएंगे तो उनका मोटापा कभी कम नहीं होगा। इसका कारण यह है कि आलू को मोटापा बढ़ाने वाली सब्जी में गिना जाता है। लेकिन यह सच नहीं है, अगर आलू को सही तरीके से और सही मात्रा में खाया जाए, तो यह वजन घटाने में काफी मददगार साबित होता है। आलू में कई ऐसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ लंबे समय तक भूख भी कंट्रोल करते हैं।

Boil potatoes
Boiling potatoes lowers their glycemic index.

अगर आप वेट लॉस करने की जर्नी में हैं और इस दौरान आप आलू का सेवन कर रही हैं तो आप आलू खाने से पहले आलू को अच्छी तरह से उबाल लें, फिर आलू को ठंडा होने के लिए थोड़ी देर फ्रीज में रख दें। दरअसल ऐसा करने से आलू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और वो ज्यादा न्यूट्रिशियस हो जाता है। इसके अलावा आप उबले आलू को पानी और व्हाइट विनेगर के घोल में डालकर ब्लांच भी कर सकते हैं, इससे भी आलू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो जाता है और इसे खाने से वजन नहीं बढ़ता है।

cutting potato
Cook potatoes this way to lower their glycemic index
  • आलू को अच्छे से धोकर इसके छोटे-छोटे टुकडें कर लें फिर इसे गर्म पानी में आधे घंटे के लिए पकाएं। इसके बाद इसे  ठंडा होने के लिए थोड़ी देर छोड़ दें। ऐसा करने से ना केवल आलू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो जाता है बल्कि ये पाचन के लिए भी अच्छा होता है।
  • इसके अलावा आलू को माइक्रोवेव में पकाकर, उबालकर या भाप में पकाकर भी खाया जा सकता हैं। लेकिन ध्यान रहे कि आलू को पकाने के दौरान इसमें चीनी, नमक और तेल का इस्तेमाल बहुत ही कम मात्रा में करें, तभी आपको फायदा मिलेगा। अगर आप खूब सारे तेल में आलू को पकाकर खाते हैं तो आपको इससे नुकसान होगा।
  • अगर खाने में आलू को छिलका सहित इस्तेमाल किया जाए तो इससे काफी फायदा मिलता है, क्योंकि इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है।
  • अगर एक उबले आलू को मसल कर ब्रोकली के साथ मिलाकर खाया जाए तो भी ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और वजन कम करने में आसानी होती है।
  • वजन कम करने के दौरान आलू का सेवन करते समय आलू की मात्रा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। एक दिन में एक से ज्यादा आलू या फिर 2 से 5 पाउंड से ज्यादा आलू का सेवन नहीं करना चाहिए।
fat body
How potatoes are beneficial for weight loss
  • उबले आलू में कैलोरी और फैट बहुत कम होता है। इसे बिना तेल-मसालों के खाने से वजन कंट्रोल में रहता है।
  • आलू में रेजिस्टेंट स्टार्च पाया जाता है, जो आंतों की सेहत सुधारता है और इससे मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है।
  • आलू खाने से ब्लड शुगर अचानक से नहीं बढ़ता, जिससे जंक फूड खाने की क्रेविंग कम होती है।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...