Wallnut Benefits
Wallnut Benefits

Wallnut Benefits: अखरोट खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी होता है। आखिर अखरोट खाने के क्या हैं फायदे, यह किस तरह से और किस समय खाना चाहिए, आइए जानें-

सूखे मेवों की बात करें तो अखरोट सेहत से लेकर सौंदर्य तक के लिए बेहद फायदेमंद है। यह खाने में बहुत रुचिकारक व हल्का मीठा होता है। इसमें बहुत अधिक कैलोरीज होने के कारण यह संपूर्ण आहार भी है। एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए जिन विटामिनों व खनिजों, वसा, कार्बोहाइड्रेट्स की आपको जरूरत पड़ती है, वे सब
संतुलित मात्रा में अखरोट में पाए जाते हैं। अखरोट में प्रोटीन के अलावा कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फासफोरस, सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों व त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद अमेगा-3 फैट एसिड शरीर को अस्थमा, आर्थराइटिस, एक्जिमा और सोरायसिस जैसी बीमारियों से बचाता है। इसकी गिरि का उपयोग सूप, चॉकलेट, कुकीज, लड्डू, मिल्क शेक, जैम आदि बनाने में भी किया जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि लोग यदि प्रतिदिन दो अखरोट शहद के साथ खाएं (केवल सर्दियों में) तो उनका स्वास्थ्य सुधर जाएगा और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाएगी, जिससे छोटी-मोटी बीमारियां नहीं होंगी।

अखरोट खाने के फायदे
1. अखरोट की गिरि 25 ग्राम की मात्रा में रोजाना खाने से दिमाग को तरावट मिलती
है, जिससे मानसिक विकार दूर होते हैं।

2. सर्दियां इसे खाने का सबसे अच्छा मौसम होती है, क्योंकि ठंडे वातावरण से पाचनशक्ति तेज होती है, जिससे इसके पौष्टिक गुण शरीर को अधिक मिलते हैं।
3. अखरोट की गिरि 25 ग्राम दिन में भोजन के साथ खाने से याददाश्त मजबूत होती है।
साथ-साथ दिल भी सुरक्षित रहता है।
4. यदि आप हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे हैं तो ये उसे भी नियंत्रित करने में मदद करता है। अखरोट में मौजूद फैट और पौष्टिक तत्व शरीर में इंसुलिन की मात्रा को संतुलित
रखने में सहायक होते हैं।

Wallnut Benefits
Benefits of Wallnut

5. अखरोट में काफी मात्रा में फाइबर होता है, जो आपकी भूख को कम करके आपको अधिक खाना खाने से रोकता है, जिससे आपके शरीर का वज़न बढ़ने में कमी आती है और इतना ही नहीं इसमें मौजूद फाइबर
आपके पेट में होने वाली समस्याएं- जैसे कब्ज और एसिडिटी को खत्म करते हैं।
6. कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करने के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण तत्व होता हैं, जो अखरोट में काफी मात्रा में मौजूद होता है, इसलिए यह मजबूत हड्डियों के लिए भी उपयोगी है।
7. अखरोट की पत्तियों से बनाया गया काढ़ा रक्त में कोलेस्ट्रॉल को कम करता है तथा रक्त नलियों के फैलाव के लिए सर्वोत्तम आहार होने से हृदय रोगियों के लिए वरदान माना जाता है।
8. अखरोट की गिरि 5 ग्राम समान भाग में मुनक्का के साथ मिलाकर रोज खाने से शरीर
में शक्ति व बल बढ़ता है।
9. भुना हुआ अखरोट सर्दी से होने वाली खांसी में फायदेमंद है।
10.अखरोट का तेल बालों को लंबा, घना और काला बनाता है। यह त्वचा को स्वस्थ और मुलायम भी बनाता है। इसके तेल में मृत त्वचा, काले धब्बे और झुर्रियां खत्म करने की भी क्षमता होती है। इसकी मॉइश्चराइजिंग त्वचा को खुश्की से बचाती है।
11. अखरोट को एंटी कैंसर फूडस भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें काफी मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट कंपाउंड होता है। इसके सेवन से कई तरह के कैंसर जैसे- प्रोस्टेट और ब्रेस्ट, का खतरा कम हो जाता है।
12. अखरोट नींद में भी सुधार लाता है, क्योंकि इसमें मेलाटोनिन हॉरमोन होता है, जो नींद के लिए प्रेरित करता है, इसलिए रात को सोने से पहले अखरोट का सेवन करने से नींद बहुत ही अच्छी आती है।

Wallnut for Health
Wallnut for Health

सर्दी के मौसम में सवेरे अखरोट का पेय बनाकर पीना चाहिए।
इसके लिए सामग्री- घी एक चम्मच, कालीमिर्च 7, अखरोट 1 पूरा, गेहूं 10 दाने, बादाम 2 नग, मुनक्का 5 नग,
छोटी इलायची 2, दूध-पानी 1-1 कप, चीनी या मिश्री स्वादानुसार।
विधि- सबसे पहले मुनक्का, गेहूं के दाने, कालीमिर्च, अखरोट, बादाम आदि को रात को पानी में भिगो दें। सवेरे उन्हें निकालकर पीसें, इसमें मुनक्का के बीज निकालकर पीसें। फिर 1 कप दूध, 1 कप पानी मिलाकर घी गर्म करके उसका छौंक लगा दें। इसमें छोटी इलायची, शक्कर मिश्री आदि मिलाकर 1-2 बार अच्छी तरह उबाल लें। फिर इसे नाश्ते में स्वाद लेकर गर्म-गर्म पिएं। यह बहुत ही बेहतरीन गुणकारी पेय (एनर्जी ड्रिंक) होता है।
1. चार अखरोट की गिरि पीसकर आधा लीटर दूध में उबालें। इसमें दो रत्ती केसर तथा स्वाद अनुसार चीनी डालकर पिएं। शरीर में ताकत बढ़ेगी।
2. 10 ग्राम अखरोट की गिरि, 5 दाने बादाम की गिरि, 10 दाने मुनक्का, इनको रोजाना सुबह खाकर ऊपर से एक कप दूध पियें, इससे शारीरिक शक्ति में वृद्धि होती है।

akharot kaise khaana chaahie
Wallnut Juice

1. सूखे मेवों की तासीर गर्म होती है, इसलिए इनका सेवन नाप-तोलकर अपनी क्षमता के अनुसार ही करना चाहिए।
2. गर्मियों में इनका प्रयोग बहुत कम करें। यदि खाने का दिल करे तो इन्हें देसी घी में तलकर 10 से 25 ग्राम तक ले सकते हैं। बादाम की ठंडाई पूरी गर्मियों में ले सकते हैं। बरसात में ठंडाई न पिएं।
3. अखरोट खाने का सही समय सुबह खाली पेट होता है, ताकि इसके सभी पोषक तत्व शरीर में समा सके।
4. आप इसे दूध के साथ खा सकते हैं।

इसमें प्रोटीन 7, वसा 65.21, कार्बोहाइड्रेट 13.71 ग्राम प्रति 100 ग्राम तथा विटामिन ए 20 आई.यू.
प्रति 100 ग्राम, विटामिन सी 1.3, थियामिन 0.34, विटामिन बी-6 0.537, कैल्शियम 0.98, लौह
2.91, सोडियम 20.0, मैग्नीशियम 158, मैग्नीज 3.414, पोटेशियम 441, फास्फोरस 346 तथा जिंक
3.09 मिग्रा. प्रति 100 ग्राम तक पाए जाते हैं। स्वस्थ और लंबे जीवन के लिए अखरोट खाना अच्छा रहता
है। इसके नियमित सेवन से जीवनकाल बढ़ता है।