क्या वॉकिंग ही आपका इकलौता वर्कआउट है? इस प्रकार बनाए इसे फूल बॉडी वर्कआउट: Walking Workout
Walking Workout

Walking Workout: कुछ लोग वर्कआउट करने में असमर्थ होते हैं इसलिए वह केवल लंबे समय तक वॉकिंग ही करते हैं। हालांकि शारीरिक रूप से की गई गतिविधि हर रूप में ही आपके लिए फायदेमंद होती है और आप को कुछ न करने से अच्छा वॉकिंग करनी चाहिए। इससे भी आपकी कैलोरीज़ बर्न होती हैं और आपको फायदा मिलता है लेकिन अगर आप चाहें तो वॉकिंग को फुल बॉडी वर्क आउट में बदल सकते हैं ताकि इससे मिलने वाले लाभों की संख्या और अधिक बढ़ सके। यह वर्क आउट करना काफी आसान होता है और इसके लिए आप को किसी भी अन्य चीज की जरूरत भी नहीं पड़ती है। आपको अपने फिटनेस गोल के हिसाब से अपनी शारीरिक एक्टिविटी की गति और अवधि को तय करना चाहिए। अगर आप इसे फुल वर्क आउट में तब्दील करना चाहते हैं तो निम्न टिप्स का पालन जरूर करें।

Also read: Walking Exercise: हर उम्र के लोगों के लिए वॉकिंग है बेस्ट एक्सरसाइज, जानें इसके 10 फायदे

वॉकिंग स्पीड को बार बार बदलते रहें:

अगर आप सुबह सुबह वॉक पर जाते हैं तो केवल एक ही स्पीड में न चलें बल्कि अपने आप को थोड़ी थोड़ी कठिनाई महसूस करवाते रहें जैसे कुछ समय के लिए थोड़ा तेज चल सकते हैं और कुछ समय के लिए आराम से। ब्रिस्क वॉक और जॉगिंग या रनिंग में खुद को स्विच करते रहें।

अच्छे पोस्चर का ध्यान रखें:

आप को यह जरूर ध्यान रखना चाहिए की आपका पोस्चर काफी अच्छा हो। इससे आप खुद को चोट लगने से बचा सकते हैं और वॉकिंग के पूरे लाभ उठा सकते हैं। आपको चलते समय अपने कंधों को सीधा रखना होगा और आगे की तरफ झुकने से खुद को बचाना होगा।

वॉकिंग के बीच में वर्क आउट भी ऐड करें:

आपको वॉक करते समय बीच बीच में कुछ अन्य वर्क आउट को भी शामिल करना चाहिए जैसे लेंजेस, जंपिंग जैक या फिर आप चाहें तो रस्सी भी कूद सकते है।

मेरा नाम सुनेना है और मैं बीते पाँच वर्षों से हिंदी कंटेंट लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, पारिवारिक रिश्ते, बच्चों की परवरिश और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर काम किया है। वर्तमान में मैं...