Vaginismus
Vaginismus

Vaginismus: क्या सेक्स के समय आपको दर्द होता है? कहीं यह योनि में संकुचन के कारण तो नहीं? जी हां! योनि में संकुचन यानी वैजिनिस्मस के कारण सेक्स के समय हो सकता है दर्द। वैजिनिस्मस एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें आपकी वेजाइना तब ऐंठ जाती है जब आप इसमें कुछ डालने की कोशिश करती हैं। यह काफी दर्दनाक और असहज स्थिति भी हो सकती है। इसका उपचार भी किया जा सकता है।

आम तौर पर यह वेजाइना के अंदर कुछ डालने पर शरीर का ऑटोमैटिक रिएक्शन होता है और इसमें महिलाओं को डर भी लगता है। इस दौरान आपकी वेजिनल मसल्स अपने आप ही टाइट हो जाती हैं। आपका इस पर कोई नियंत्रण भी नहीं होता है। आइए जानते हैं इसके लक्षण और कारणों के बारे में।

Vaginismus होने के बाद आपको क्या करना चाहिए? 

Vaginismus
Problems in Vagina

यह एक ऐसा डर होता है जिसके कारण आपकी वेजाइना की मसल्स टाइट हो जाती हैं। हालांकि इससे आपकी सेक्सुअल उत्तेजना पर किसी तरह का प्रभाव नहीं पड़ता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर से अपना अपॉइंटमेंट बुक कर लेना चाहिए। डॉक्टर आपकी वेजाइना को एग्जामिन भी कर सकती हैं। यह प्रक्रिया काफी तेजी से होती है। इसमें संक्रमण आदि को भी चेक कर लिया जाता है। अगर आपके डॉक्टर को लगेगा कि आपको वैगनिसमस है तो वह आपको सेक्स थेरेपिस्ट के पास रेफर कर सकती हैं।

क्या हैं कारण?

  • हमेशा आपको यह डर लगना कि आपकी वेजाइना काफी छोटी है। 
  • पहला सेक्सुअल अनुभव काफी खराब रहना।
  • मेडिकल एग्जामिनेशन के दौरान आप को सहज महसूस न होना।
  • यह विश्वास रखना कि सेक्स हमेशा दर्दनाक होता है और इसे करना शर्मिंदगी महसूस करने के समान है।
  • थ्रश जैसी दर्दनाक शारीरिक स्थिति का होना।

उपचार क्या हैं?

इस स्थिति के उपचार में काफी सारी थेरेपी और एक्सरसाइज शामिल होती हैं जो आपको एक थेरेपिस्ट द्वारा सीख लेनी चाहिए। एक्सरसाइज को आप बाद में घर में भी कर सकती हैं। अगर आप चाहें तो अपने पार्टनर को भी इस प्रक्रिया में शामिल कर सकती हैं। इसके नतीजे आपको कुछ ही हफ्तों में देखने को मिल सकते हैं।

साइकोसेक्सुअल थेरेपी

Vaginismus
Psychosexual therapy

यह एक ऐसी थेरेपी होती है जिसमें बातों के द्वारा आपको आपके शरीर के बारे में समझाया जाता है और आपके शरीर और सेक्स को लेकर आपकी भावनाओं को बदला जाता है।

पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज

Vaginismus
Pelvic floor exercises

यह कुछ ऐसी एक्सरसाइज होती हैं जिनके द्वारा आप अपनी वेजिनल मसल्स पर नियंत्रण पा सकती हैं। इनमें स्क्वीजिंग और रिलैक्सिंग एक्सरसाइज शामिल हैं।

रिलैक्सिंग तकनीक :

यह कुछ ऐसी तकनीक होती हैं जिनमें आपकी वेजाइना की मसल्स को रिलैक्स किया जा सकता है। इनमें गहरी सांसें भरना, जेंटल रूप से स्पर्श करना और माइंडफुलनेस आदि शामिल होती हैं।

सेंसेट फोकस :

यह एक ऐसी एक्सरसाइज होती है जिसमें सेक्स के दौरान आप को रिलैक्स मिल सकता है और इसके द्वारा आपकी सेक्स ड्राइव भी बढ़ाई जा सकती है।

वेजिनल ट्रेनर :

Vaginismus
Vaginal Trainer

यह टैंपोन के आकार की कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें आपको अपनी वेजाइना में इंसर्ट करना होता है ताकि वेजाइना की हर समय कुछ अंदर रहने की प्रैक्टिस हो जाए और अगली बार वह अधिक ऐंठन महसूस न कर सके।

क्या इस स्थिति में सर्जरी की आवश्यकता है?

कई बार वैजिनिस्मस को वेजाइना में मौजूद समस्या समझ लिया जाता है लेकिन ऐसा नहीं होता है और आपके डॉक्टर बिना वजह ही आप की सर्जरी कर देते हैं। बहुत ही कम केस में इस स्थिति में सर्जरी की आवश्यकता होती है नहीं तो मरीज बिना सर्जरी के ही ठीक हो जाता है।

कई बार यह स्थिति मन में गलत विश्वास रखने के कारण भी हो जाती है इसलिए अपने दिमाग को एकदम स्पष्ट और सुलझा हुआ रखें ताकि आपको बिना वजह ही इस दर्दनाक स्थिति से न गुजरना पड़े। अपने घर पर ही कुछ एक्सरसाइज भी ट्राई करें।

Leave a comment