50 की उम्र में जवां दिखने के लिए इन सूपरफूड्स को करें अपनी डाइट में शामिल: Diet To Look Younger in 50s
Diet To Look Younger in 50s

50 की उम्र में जवां दिखने के लिए इन सूपरफूड्स को करें अपनी डाइट में शामिल: Dietary Changes To Look Younger in 50s

50 की उम्र में जवां दिखने के लिए अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना बेहद जरूरी है।

Diet To Look Younger in 50s: आजकल लोग फिटनेस का काफी ज्यादा ख्याल रखते है। ऐसे में किसी की सूरत और फिगर को देखकर लोगों की उम्र का पता लगाना मुश्किल है। इस मामलें में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की तो बात ही अलग है। माधुरी दीक्षित से लेकर मलाइका अरोड़ा तक 50 की उम्र में भी एकदम फिट और जवां नजर आती है। इसके पीछे का राज उनकी डाइट, फिटनेस रूटीन और लाइफस्टाल है। क्योंकि इस उम्र में अधिकतर महिलाओं को इर्रेगुलर पीरियड, इनफर्टिलिटी और प्री और पोस्‍ट मेनोपॉजल सिंड्रोम जैसी परेशानियां का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी 50 की उम्र में जवां दिखना चाहती है, तो खाने- पीने कुछ खास चीजों को शामिल कर सकते है। इसलिए आज हम कुछ ऐसे सूपरफूड्स लेकर आए है, जिसका सेवन करके आप 50 की उम्र में भी जवां दिख सकती है।

Also read: इन मसालों को मसालेदानी में जरूर करें शामिल, मिलेंगे फायदे: Benefits of Spices

Diet To Look Younger in 50s
Amla

आंवला एक आयुर्वेदिक जड़ी- बूटी है। इसे महिलाओं के अलावा सभी उम्र के लोगों को रोजाना सेवन करना चाहिए। इसमें विटामिन-सी और एंटी-ऑक्‍सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें विटामिन-ए, बी, पौटेशियम, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, मैग्नीशियम और प्रोटीन भी होता है। इसका रोजाना सेवन करने से इम्‍यूनिटी मजबूत होती है। डाइजेशन भी सही रहता है। साथ ही महिलाओं में पीरियड्स से जुड़ी समस्‍याएं भी दूर होती है। इसके अलावा आंवले का नियमित रूप से सेवन करने पर चेहरे पर ग्लो आता है। आप रोजाना 1 कच्चा आंवला, जूस, चूर्ण किसी भी रूप में ले सकते है।

Coconut
Coconut

नारियल का सेवन स्वास्थ्य के लिहाजे से बहुत अच्छा माना जाता है। यह वात और पित्त के दोष को दूर करता है। नारियल फिजिकल स्‍ट्रेंथ को बढ़ाता है। साथ ही हड्डियों को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसके अलावा नारियल का सेवन थायराइड के मरीजों के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने पर गायनेकोलॉजिकल डिस्‍ऑर्डर्स जैसी समस्या दूर होती है।

Black Raisin
Black Raisin

काली किशमिश कई सारी बीमारियों में रामबाण की तरह काम करता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने पर आयरन लेवल को बढ़ता है। साथ ही यह आंतों को साफ करने में मदद करता है। काली किशमिश का सेवन करने से शरीर में बढ़े हुए पित्त को कम करता है। इसलिए आप अपनी दिन की शुरूआत काली किशमिश के सेवन से ही करें। ये शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

Sesame Seeds
Sesame Seeds

तिल के बीज नर्वस सिस्‍टम मसल्‍स और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। साथ शरीर में वात असंतुलन से होने वाली समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है। तिल के बीज महिलाओं में पीरियड्स में होने वाले दर्द और ऐंठन को भी कम करता है। महिलाओं को पीरियड्स के 15 दिन पहले से 1 चम्मच भुने हुए तिल का सेवन करना चाहिए।

Egg
Egg

बढ़ती उम्र में शरीर को प्रोटीन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में नियमित रूप से आपको 1- 2 अंडे का सेवन करना चाहिए। अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत है। अंडे का सेवन करने से शरीर में विटामिन डी और कोलीन की कमी को दूर करने में मदद करता है।