tips to keep hydrated during navratri
tips to keep hydrated during navratri

Overview: नवरात्रि व्रत के दौरान बॉडी को हाइड्रेटेड रखने के टिप्स

नवरात्रि व्रत के दौरान अगर आप अपनी बॉडी को हाइड्रेटेड रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको कुछ छोटे-छोटे उपायों को जरूर आजमाना चाहिए।

Hacks To keep Hydrated During Navratri: नवरात्रि के दिनों में भक्तगण व्रत-उपवास रखते हैं और मां की भक्ति करते हैं। लेकिन व्रत के दौरान खुद को हाइड्रेटेड रखना थोड़ा मुश्किल लग सकता है। खासकर तब जब आप उपवास के सख्त नियमों का पालन कर रहे हों और बेहद ही सीमित तरीके से भोजन व पानी का सेवन कर रहे हों। हालांकि, डिहाइड्रेशन की वजह से आपको थकान, कमजोरी, सिरदर्द, चक्कर आना जैसी शिकायतें हो सकती है। यही वजह है कि व्रत के दिनों में भी खुद को हाइड्रेटेड रखने की सलाह दी जाती है।

अगर आप भी खुद को पूरी तरह से हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक रखना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ आसान तरीके अपना सकते हैं। आप पानी की मात्रा के साथ-साथ अपने खाने पर भी ध्यान दें और इस तरह शरीर में वाटर इनटेक को बनाए रखें। नारियल पानी की चुस्की लेने से लेकर छाछ का आनंद लेने तक, आप अपना उपवास तोड़े बिना हाइड्रेटेड रहने के कई सरल लेकिन प्रभावी तरीके आजमा सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आजमाकर आप नवरात्रि व्रत के दौरान अपनी बॉडी को हाइड्रेटेड रख सकते हैं-

व्रत के दिनों में यह बेहद जरूरी है कि आप अपने वाटर इनटेक का खासतौर पर ख्याल रखें। अगर आप दिनभर में केवल कुछ समय के लिए पानी ले रहे हैं तो यह सुनिश्चित करें कि आप उन घंटों के दौरान पर्याप्त पानी पी रहे हैं। साथ ही, पानी को एक बार में पीने के बजाय, पूरे समय पानी को घूंट-घूंट करके पिएं, ताकि आपका शरीर इसे बेहतर तरीके से अवशोषित कर सके।

drink coconut water to keep hydrated during navratri
drink coconut water to keep hydrated during navratri

व्रत के दिनों में नारियल पानी को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। यह एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है। नारियल पानी न केवल हाइड्रेट करता है, बल्कि इससे आपकी बॉडी को इलेक्ट्रोलाइट्स भी मिलते हैं। जिससे आपके शरीर में एनर्जी लेवल बनाए रखने में मदद मिलती है। यह बेहद ही लाइट और रिफ्रेशिंग होता है, जो इसे उपवास के लिए एकदम सही बनाता है।

drink fruit infused water to keep hydrated during navratri
drink fruit infused water to keep hydrated during navratri

अगर आपको सादा पानी पीना बोरिंग लगता है तो ऐसे में आप फ्रूट-इन्फ्यूज्ड वाटर का सेवन भी कर सकते हैं। इसके लिए आप पानी में खीरा, तरबूज या बेरीज जैसे फलों के टुकड़े डालें। इससे पानी का स्वाद बढ़ जाता है। साथ ही साथ, इससे आपके शरीर को विटामिन्स और मिनरल्स भी मिलते हैं, जो बॉडी के हाइड्रेशन को बनाए रखते हैं।

गर्मी के दिनों में बॉडी हाइड्रेशन के साथ-साथ उसे ठंडा रखना भी जरूरी होता है। ऐसे में आप नवरात्रि व्रत के दौरान छाछ या लस्सी का सेवन कर सकते हैं। यह बेहद ही रिफ्रेशिंग है और आपकी गट हेल्थ का ख्याल रखता है। छाछ आपके पेट के लिए काफी लाइट होता है, जो आपको एनर्जेटिक फील करवाने में मदद करता है।

व्रत के दिनों में फल खाना भी अच्छा विचार है। आप इन दिनों ऐसे फल खाएं जो पानी से भरपूर हों, जैसे तरबूज और खीरा आदि। इनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो आपको हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ जरूरी पोषक तत्व भी देती है।

Subscribe GL

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...