Kidney Health: कई बार हम अपनी तरफ से काफी हेल्दी और अच्छा फूड खाने की कोशिश करते हैं लेकिन फिर भी हमें पता नहीं चल पाता है कि कौन कौन सी चीजें हमारे शरीर को किस तरह से नुकसान पहुंचा सकती हैं। आज भी हम ऐसी ही चीजों के बारे में बात करने वाले हैं। इन्हें खाते समय हमें ऐसा लगता है कि इनसे हमें कोई नुकसान नहीं होगा लेकिन इनका हमारी किडनियों पर काफी उल्टा असर पड़ सकता है। जैसे प्रोटीन खाते समय हम सोचते हैं यह शरीर के लिए जरूरी है लेकिन ऐसा सोचते हुए अगर ज्यादा मात्रा में इसका सेवन कर लिया जाए तो यह नुकसान दायक हो सकता है। आइए जान लेते हैं कौन कौन सी चीजें किडनी को नुकसान पहुंचा सकती है।
नमक :
ज्यादा नमक का सेवन करने से हमारा ब्लड प्रेसर बढ़ता है यह तो सब जानते हैं लेकिन इससे हमारी किडनी को भी नुकसान पहुंच सकता है। इससे आप को किडनी में पथरी हो सकती है और मितली आना, पेशाब करने में परेशानी होना आदि लक्षण का सामना करना पड़ सकता है।
धूम्रपान करना :
धूम्रपान करना हमारी सेहत के लिए हानिकारक होता है। धूम्रपान करने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा भी बढ़ता है। यह दोनों ही किडनी बीमारियों के कारण हैं। धूम्रपान करने से किडनियों तक ब्लड फ्लो धीमा होता है।
शराब का सेवन करना :
शराब का सेवन करने से आपको लिवर और किडनी दोनों अंगों से जुड़ी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। शराब का अधिक सेवन करने से किडनी की एक्यूट इंजरी हो सकती है हालांकि आपको डायलिसिस की जरूरत नहीं पड़ती है।
सोडा :
अगर आप सोडा का सेवन अधिक करते हैं तो यह आपकी किडनी के लिए हानिकारक हो सकते हैं। ऐसा स्टडीज में ज्यादा देखने को मिला है। इसलिए सोडा से युक्त ड्रिंक्स का सेवन थोड़ा कम कर दें।
