All problems are related to stomach
All problems are related to stomach

Nutrients for Stomach: हमारे पेट की सेहत या फिर हमारी पाचन सेहत पूरे शरीर को प्रभावित करती है इसलिए इसका बेहतर होना काफी जरूरी होता है। यह हमारी इम्युनिटी को भी प्रभावित कर सकती है। आप को अच्छी गट हेल्थ बनाए रखने के लिए हेल्दी डाइट का सेवन करना चाहिए। अगर आपकी डाइट पौष्टिक तत्वों से भरपूर होगी तो आपका सारा स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और इम्युनिटी भी मजबूत होगी। कुछ ऐसे पौष्टिक तत्व हैं जिनका सेवन करना आपकी सारी सेहत के लिए और खास कर आपकी गट हेल्थ के लिए काफी जरूरी होता है। आइए जान लेते हैं वह कौन कौन से पौष्टिक तत्व हैं।

फाइबर:

फाइबर हमारे पाचन तंत्र के लिए सबसे जरूरी होता है। यह हमारी भूख को शांत करता है। होल ग्रेंस में फाइबर पाया जाता है इसलिए आप गेहूं, फल, सब्जियां, बींस आदि का सेवन कर सकते हैं जो आंतों को साफ रखेंगे और पाचन में मदद करेंगे।

प्रो बायोटिक्स:

यह ऐसे बैक्टीरिया होते हैं जो आपके पेट की सेहत को अच्छा रखते हैं। इनका अच्छा स्रोत दही, कैफिर, छाछ, अचार जैसे फर्मेंटेड फूड्स होते हैं। यह इम्युनिटी बढ़ाने में भी आपकी मदद करते हैं। इसके साथ ही प्री बायोटिक्स के स्रोतों जैसे लहसुन, प्याज, केले का सेवन करने से भी डाइजेशन मजबूत होता है।

ओमेगा 3 फैटी एसिड:

इनका सेवन करने से न केवल आपके पाचन तंत्र को लाभ मिलता है बल्कि आप के दिल की सेहत को भी काफी लाभ मिलता है। इनके स्रोत में अलसी के बीज, अखरोट, मछली जैसे फूड शामिल हैं।

विटामिन डी:

विटामिन डी सूर्य की किरणों में और डेयरी प्रोडक्ट्स में पाया जाता है। इसका सेवन करने से आपकी आंतें मजबूत बनती हैं और इम्यून सिस्टम भी संतुलित रहता है। इसकी जरूरत पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में अंडा, मशरूम, दूध आदि को शामिल कर सकते हैं।

मेरा नाम सुनेना है और मैं बीते पाँच वर्षों से हिंदी कंटेंट लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, पारिवारिक रिश्ते, बच्चों की परवरिश और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर काम किया है। वर्तमान में मैं...