इन 5 अनाज में होते हैं सबसे कम कार्ब्स
Low Carbs Grains : गेहूं और चावल को छोड़कर अगर आप लो कार्ब्स वाले अनाज का सेवन करना चाहते हैं, तो इस लेख में हम आपको ऐसे अनाज के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं ऐसे आहार-
Low Carbs Grains: कार्ब्स युक्त अनाज के सेवन से शरीर का वजन बढ़ने की संभावना होती है। ऐसे में हम में से कई लोग लो कार्ब्स फूड्स का सेवन करना चाहते हैं। हालांकि, गेहूं और चावल जैसे अनाज में काफी ज्यादा कार्ब्स होता है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि इन अनाज के अलावा दूसरे लो कार्ब्स वाले अनाज का सेवन करें, तो इस लेख में हम आपको ऐसे अनाज के बारे में विस्तार से बताएंगे। लोग कार्ब्स वाले अनाज का सेवन करने से वजन कम होता है। साथ ही यह वेट लॉस में प्रभावी माना जाता है। इसके अलावा यह पाचन के लिए भी अच्छा हो सकता है। आइए जानते हैं लो कार्ब्स वाले अनाज की लिस्ट-
Also read: सफेद ड्रेस पहनकर समंदर किनारे आग लगाती दिखीं Chetna Pande, बोल्ड अदाओं से जीता फैंस का दिल
क्विनोआ है हेल्दी
लो कार्ब्स युक्त अनाज के रूप में आप क्विनोआ को शामिल कर सकते हैं। यह ग्लूटेन-फ्री होता है। साथ ही इसमें प्रोटीन और फाइबर की काफी अच्छी मात्रा बोती है। इसके अलावा कार्ब्स की मात्रा अन्य अनाजों की तुलना में कम होती है। आप वेट लॉस के दौरान इसका सेवन कर सकते हैं।
चिया सीड्स

चिया बीज में कार्ब्स की मात्रा बहुत कम होती है, साथ ही इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर की भी भरपूर मात्रा होती है। अधिकतर लोग वजन कम करने के दौरान चिया सीड्स का सेवन करना पसंद करते हैं।
अलसी के बीज है फायदेमंद
फ्लैक्ससीड या अलसी के बीज में कार्ब्स कम होते हैं और ये ओमेगा-3 और फाइबर से समृद्ध होते हैं। यह लो-कार्ब डाइट के लिए बेहतरीन विकल्प है। थायराइड से लेकर डायबिटीज की परेशानी से जूझ रहे लोगों के लिए अलसी के बीज काफी हेल्दी विकल्प हो सकते हैं।
अमरनाथ का करें सेवन
यह पारंपरिक अनाज की तुलना में कम कार्ब्स वाला होता है और इसमें प्रोटीन और फाइबर भी उच्च मात्रा में होते हैं। व्रत के दौरान कई लोग इसका सेवन करते हैं। लो कार्ब्स डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो अपने आहार में आप इसे जोड़ सकते हैं।

कुट्टू है हेल्दी
कुट्टू एक ग्लूटेन-फ्री अनाज है और कार्ब्स की मात्रा अपेक्षाकृत कम होती है। इसमें मैग्नीशियम और फाइबर भी प्रचुर मात्रा में होते हैं। अगर आप लो कार्ब्स डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो इसे अपने आहार में जोड़ सकते हैं।
ये सभी अनाज लो-कार्ब डाइट के लिए उपयुक्त होते हैं और स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हैं। डॉक्टर्स या एक्सपर्ट की सलाह पर आप इन आहार को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।
