ठंड में इस तरह से खाने चाहिए बादाम बहुत से लोग करते हैं ये गलती
माना जाता है कि बादाम की तासीर गर्म होती है इसलिए इसे ठंड में ज्यादा खाना चाहिए जिसके लिए लोग बादाम को सूखा या फिर भूनकर खाते हैं। वहीं गर्मियों में लोग बादाम को भिगोकर खाना पसंद करते है। सर्दियों में बादाम खाते हुए लोग यहीं गलती कर बैठते है जिसकी वजह से बादाम के पोषक तत्व पूरे लोगों को नहीं मिल पाते है। तो चलिए आपको बताते है कि ठंड के दिनों में लोगों को बादाम का सेवन कैसे करना चाहिए।
How to Eat Almonds in Winter: यूं तो बादाम सर्दी हो या गर्मी हर मौसम में खाना फायदेमंद होता है। बादाम में पाएं जाने वाले पोषक तत्व शरीर के लिए फायदेमंद होते है। इसीलिए हर उम्र के लोगों को बादाम खाने की सलाह दी जाती है। वहीं माना जाता है कि बादाम की तासीर गर्म होती है इसलिए इसे ठंड में ज्यादा खाना चाहिए जिसके लिए लोग बादाम को सूखा या फिर भूनकर खाते हैं। वहीं गर्मियों में लोग बादाम को भिगोकर खाना पसंद करते है। सर्दियों में बादाम खाते हुए लोग यहीं गलती कर बैठते है जिसकी वजह से बादाम के पोषक तत्व पूरे लोगों को नहीं मिल पाते है। तो चलिए आपको बताते है कि ठंड के दिनों में लोगों को बादाम का सेवन कैसे करना चाहिए।
Also read: खाली पेट पपीता खाने से बढ़ सकती हैं ये 5 परेशानियां
ठंड के दिनों में ऐसे खाएं बादाम

बादाम में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते है लेकिन इसमें फ़ायाटिक एसिड पाया जाता है जिसकी वजह से इसे कई कंडीशन में खाना हानिकारक हो सकता है। ऐसे में बादाम को भिगोकर खाना सबसे लाभकारी होता है क्योंकि बादाम में मौजूद हानिकारक तत्व भिगोने से मर जाते है और इसे भिगोकर खाने की वजह से इसमें मौजूद पोषक तत्व कई गुना बढ़ जाते है। वहीं माना जाता है कि बादाम को बिना नामक और तेल के खाने से ही आपके इसके भरपूर फायदे मिलते पाते है। ठंड में आपको जब भी भूख लगें तो आप 20 से 25 बादाम के दाने को खा सकते हैं। ये आपकी छोटी मोटी भूख के लिए ठंड का एक परफेक्ट स्नैक्स होगा।
सर्दियों में बादाम खाने से होने वाले फायदे
सर्दियों में बादाम का सेवन आपको तनाव से मुक्त कर सकता है। बादाम में मैग्नीशियम की मात्रा अधिक होती है जो तनाव को दूर करने में मदद करती है। सर्दियों में आप स्नैक्स के तौर पर बादाम का सेवन कर अपने तनाव से मुक्ति पा सकते है।
शरीर को करता है गर्म

सर्दियों में हम अक्सर ऐसी चीजों का सेवन करते है जो हमारे शरीर को गर्म रखने में मदद करते है। बादाम की भी तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों के मौसम में बादाम का सेवन करने से आपके शरीर को गर्म रहने में मदद मिलती है।
वजन कम करने में सहायक
सर्दियों में कम वर्कआउट की वजह से अक्सर हमारा वजन बढ़ जाता है। अगर सर्दियों में आपका भी वजन बढ़ता है या फिर आप अपने वजन को कम करना चाहते है तो आप सर्दियों में रोजाना बादाम का सेवन करें। बादाम के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है जिससे वजन नियंत्रित होता है।
प्रोटीन रिच
बादाम में प्रोटीन की मात्रा बहुत अच्छी होती है इसके सेवन से आपकी भूख नियंत्रित होती है जिसकी वजह से आपके शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
मूड स्विंग को करें कंट्रोल

महिलाओं में अक्सर प्रेग्नेंसी या फिर पीरियड्स के समय में मूड स्विंग की परेशानी देखने को मिलती ही है। ऐसे में अगर वह रूटीन तौर पर बादाम का सेवन करती है तो उनके मूड स्विंग का संतुलन बना रहता है और बार बार उनका मूड स्विंग नहीं होता है।
