Diet to Overcome Overthinking: सोच समझकर काम करना और फैसला लेना एक अच्छी आदत है लेकिन अगर आप किसी विषय में हद से ज्यादा से सोचते है जिसे ओवरथिंकिंग कहा जाता है तो ये हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। ओवरथिंकिंग चाहे वो हमारी प्रोफेशनल लाइफ के लिए हो या फिर किसी पर्सनल विषय के लिए हमेशा ही घातक होती है। ओवरथिंकिंग की वजह से हमारी मेंटल हेल्थ खराब होती है जिसकी वजह से हमारे सोचने समझने की शक्ति के साथ साथ हमारे काम करने पर भी असर पड़ता है। वहीं ओवरथिंकिंग डिप्रेशन की भी जड़ कही जाती है। आज की भागदौड़ और स्ट्रेस भरी लाइफ की वजह से ज्यादातर लोग इस ओवरथिंकिंग की समस्या से परेशान है। अगर आपको भी लगता है आप ओवरथिंकिंग ज्यादा करते है तो आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके इस ओवरथिंकिंग की समस्या को कम कर सकते है।
ओवरथिंकिंग क्या है?

जैसे की हमने पहले ही बताया की सोच समझकर कार्य करना एक समझदार व्यक्ति की निशानी है लेकिन जब हमारा दिमाग किसी भी बात और उलझन को काफी समय तक उलझा रहता है और फिर भी एक सलूशन नहीं मिलता है तो उसे ओवरथिंकिंग कहते है। इस ओवरथिंकिंग की वजह से तनाव और चिंता का डर दिमाग में बैठ जाता है। जब लम्बे समय तक तनाव दिमाग में बना रहता है तो इससे कोर्टिसोल हार्मोन की वृद्धि होती है जिससे दिमाग डिप्रेशन में जा सकता है। इसलिए ज्यादा ओवरथिंकिंग करना हमारे शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक है।
ओवरथिंकिंग कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीज़े
डार्क चॉकलेट

हमारे शरीर के लिए डार्क चॉकलेट कई तरह से लाभकारी तो है ही इसके साथ ही डार्क चॉकलेट को मूड बूस्टर के रूप में भी काम करता है। डार्क चॉकलेट में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और मैग्नीशियम शरीर में ऐसे हार्मोन के लेवल को बढ़ाने में मदद करते है जिससे तनाव काम होता है।
अंडा
उबले हुए अंडे का सफ़ेद भाग भी आपके एंग्जायटी और ओवरथिंकिंग को कम करने में मदद करता है। अंडे में भरपूर मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है जो शरीर में एंग्जायटी और डिप्रेशन को पैदा करने वाले हार्मोन को कम और संतुलित करने में मदद करता है।
कॉफ़ी

जब भी आपको ज्यादा स्ट्रेस हो तो इंस्टेंट रिलीफ पाने के लिए आप कॉफ़ी का तुरंत सेवन करें। कॉफ़ी में मौजूद कैफीन मूड को रिलैक्स करने में मदद करता है जिससे तनाव कम होता है और आपकी ओवरथिंकिंग भी कम होती है।
कैल्शियम रिच फूड्स
अगर आप ओवरथिंकिंग की वजह से तनाव में रहते है तो अपनी डाइट में कैल्शियम रिच फूड्स को शामिल करें। इन फूड्स का सेवन करने से मूड अच्छा रहता है जिससे तनाव से बचाव होता है। इन फूड्स के तौर पर आप अच्छी मात्रा में दूध, दही और पालक का सेवन कर सकते है।
चिया सीड्स

ओवरथिंकिंग की वजह से होने वाले तनाव को कम करने के लिए चिया सीड्स और पंपकिन सीड्स भी लाभकारी है। इन सीड्स में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है। मैग्नीशियम मूड को अच्छा करने और एंग्जायटी को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही आप अपनी डाइट में काजू में भी शामिल कर सकते है इसमें भी भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है जिससे ओवरथिंकिंग को कम करने में मदद मिलती है।
