Sonu Nigam Suffer From muscle spasm
Sonu Nigam Suffer From muscle spasm

कॉन्सर्ट में सोनू निगम दर्द से हुए परेशान, जानिए क्या है उन्हें समस्या और इसका कारण

Sonu Nigam Suffer From muscle spasm : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम इन दिनों काफी दर्द में हैं। उन्हें काफी मांसपेशियों में काफी ज्यादा दर्द की परेशानी हो रही है। आइए जानते हैं इसके कारण और कम करने का तरीका-

Muscle Spasm: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम इन दिनों काफी ज्यादा दर्द से गुजर रहे हैं। हाल ही में उनका पुणे में लाइव कॉन्सर्ट था, जिस दौरान अचानक से उनकी पीठ में तेज दर्द उठने लगा। इस दौरान दर्द के साथ उन्होंने जैसे-तैसे शो में पूरी एनर्जी डालकर अपने परफॉर्म को पूरा किया, जिसे देखकर उनके फैंस उनके इस जज्बे को सलाम कर रहे हैं।

कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया पर उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट शेयर करके हुए एक वीडियो भी जारी किया है। सोनू निगम ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उनकी पीठ और पैरों में काफी तेज दर्द हो रहा था। इस वीडियो में वे मसाज लेते दिख रहे हैं, जिसमें वे मसाज लेते समय दर्द से कराहते नजर आए। इसके बाद वे पीठ पर बेल्ट बांधकर अपनी परफॉर्मेंस के लिए तैयार हो जाते हैं। अब आप में से कई लोग सोच रहे होंगे कि आखिर सोनू निगम को क्या हुआ है, तो आपको बता दें कि उनकी मांसपेशियों में ऐंठन हो रही है, जिससे आज के समय में कई लोग प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में मांसपेशियों में होने वाली ऐंठन (Muscle Spasm ) के बारे में जानना बहुत ही जरूरी है। आइए जानते हैं मांसपेशियों में क्यों होती है ऐंठन और कैसे करें इस परेशानी को कम?

Sonu Nigam
Sonu Nigam

डिहाइड्रेशन

शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी न होने से मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है। जब शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है, तो मांसपेशियों तक सही मात्रा में पोषक तत्व और ऑक्सीजन नहीं पहुंचते, जिससे वे सिकुड़ने लगती हैं।

पोषक तत्वों की कमी

पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और सोडियम की कमी मांसपेशियों की ऐंठन का कारण बन सकती है। ये मिनरल्स नसों और मांसपेशियों के सही कार्य के लिए जरूरी होते हैं। इनके अभाव में तंत्रिका तंत्र और मांसपेशियां सही से काम नहीं कर पातीं।

काफी ज्यादा एक्सरसाइज करना

जरूरत से ज्यादा या अचानक भारी व्यायाम करने से मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे वे थक जाती हैं और ऐंठन का शिकार हो जाती हैं। लंबे समय तक एक ही गतिविधि करने से भी यह समस्या हो सकती है।

Muscle Spasm
Muscle Spasm

ब्लड सर्कुलेशन सही न होना

जब शरीर के किसी हिस्से में ब्लड फ्लो सही तरीके से नहीं होता, तो वहां ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति बाधित हो जाती है, जिससे मांसपेशियां अकड़ सकती हैं। यह समस्या ज्यादातर उन लोगों को होती है, जो लंबे समय तक बैठे या खड़े रहते हैं।

ठंड के कारण हो सकता है दर्द

सर्दी के मौसम में शरीर की नसें और मांसपेशियां सख्त हो जाती हैं, जिससे ऐंठन की संभावना बढ़ जाती है। ठंडे पानी से नहाने या बहुत ठंडी जगह पर अधिक समय तक रहने से भी यह समस्या हो सकती है।

  • मांसपेशियों में होने वाले दर्द को कम करने के लिए आप कुछ आसान से तरीके आजमा सकते हैं, जैसे-
  • ऐंठन के दौरान प्रभावित मांसपेशी को धीरे-धीरे स्ट्रेच करें और हल्के हाथों से मसाज करें।
  • गर्म पानी से स्नान करें या हीट पैड लगाएं, इससे मांसपेशियों को आराम मिलेगा।
  • हाइड्रेटेड रहना जरूरी है, खासकर गर्मियों में या व्यायाम के दौरान।
  • मांसपेशियों के दर्द को कम करने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर आहार का सेवन करें। मुख्य रूप से अपने आहार में केला, दूध, नारियल पानी, पालक और सूखे मेवे को शामिल करें। यह मिनरल्स की कमी को पूरा करते हैं।
  • हल्के योग और स्ट्रेचिंग से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और ऐंठन की संभावना कम होती है।
Muscle Pain
Muscle Pain

ध्यान रखें कि अगर आपको मांसपेशियों में ऐंठन बार-बार होती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। सही खानपान और दिनचर्या अपनाकर इस समस्या से बचा जा सकता है।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...