क्या पीरियड्स के दौरान नहीं धोना चाहिए बाल? जानिए क्या है सही
Hair Wash During periods : पीरियड्स के दौरान बाल धोना चाहिए या नहीं, अगर इस बात को लेकर आप कंफ्यूज हैं। तो इस लेख में आपकी कंफ्यूजन दूर हो सकती है। आइए जानते हैं इस बारे में-
Hair Wash During Periods: महिलाओं को हर माह होने वाली मासिक धर्म को लेकर समाज में कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई हैं। हमारी दादी-नानी से लेकर मां तक इन बातों को सच मानती हैं, जिसमें पीरियड्स में अचार को छूने से खराब हो जाएगा, पीरियड्स में किचन में नहीं चाहिए जैसी बातें शामिल हैं। इन बातों के साथ-साथ कुछ लोगों का मानना होता है कि पीरियड्स में बाल नहीं धोना चाहिए। अगर आप पीरियड्स में बाल धोते हैं, तो इससे आपको कई तरह की परेशानी हो सकती है। आइए इस लेख में जानते हैं कि आखिर पीरियड्स में बाल धोने चाहिए या नहीं?
Also read : स्तनपान कराने वाली मांओं को किस तरह का आहार लेना चाहिए
क्या पीरियड्स में महिलाओं को बाल नहीं धोना चाहिए?

अगर आप आजतक इस बात को सच मान रही हैं, तो आप एक बहुत ही बड़े मिथ को फॉलो कर रही हैं। अधिकतर हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड्स में बाल धोने से किसी तरह की परेशानी नहीं होती है, पीरियड्स को लेकर इस तरह की बातें एक मिथक है। पीरियड्स में बाल धोने पर महिलाओं के स्वास्थ्य पर किसी तरह का कोई असर नहीं होता है।
वहीं, पुराने समय में इस तरह की बातें सिर्फ इसलिए कही जाती थी, क्योंकि पुराने समय में महिलाओं को नहाने के लिए तलाबों और नदियों में जाना पड़ता था, जिसके पानी का प्रयोग कई तरह की धार्मिक चीजों में होता है। ऐसे में पीरियड्स के दौरान इसमें नहाने से पानी गंदा हो सकता है। इसलिए पीरियड्स के दौरान महिलाओं को बाल धोकर नहाने से मना किया जाता है। इसके अलावा तलाब और नदियों का पानी काफी ठंडा होता था, जिसमें नहाने से महिलाओं के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है।
ठंडे पानी से बाल धोने से स्वासथ्य पर क्या पड़ता है असर?

पुराने समय में बाल धोने से मना करने का एक सबसे बड़ा कारण ठंडा पानी होता था। ठंडे पानी से जब आप बाल धोते हैं, तो इसका असर आपके ब्लड सर्कुलेशन पर पड़ता है। इसके कारण सिरदर्द, ब्लोटिंग जैसी परेशानी हो सकती है। साथ ही यह दर्द को भी बढ़ा सकता है।
क्या बाल धोकर नहाने से गर्भाशय पर असर पड़ता है?
जी नहीं, पीरियड्स के दौरान बाल धोकर नहाने से गर्भाशय पर किसी तरह का असर नहीं पड़ता है। हालांकि, इस दौरान ठंडे पानी से नहाने से बचना चाहिए। कोशिश करें कि गुनगुने पानी से नहाएं। यह पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन और दर्द से भी आराम दिलाता है।

पीरियड्स के दौरान बाल धोकर नहाने से स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर नहीं पड़ता है। हालांकि, ठंडे पानी से बाल धोने से बचें। इससे कुछ परेशानियां बढ़ सकती हैं।
