Sesame Oil Massage
Sesame Oil Massage

तिल के तेल से मसाज करने पर जानिए क्या होता है

तिल के तेल से अगर आप नियमित रूप से मसाज करते हैं तो सर्दियों में होने वाली परेशानियां जैसे- सूजन, हड्डियों में दर्द, आंखों की समस्याएं, मोटापा इत्यादि को कंट्रोल किया जा सकता है।

Sesame Oil Massage : सर्दियों में तिल का खास महत्व होता है। इसमें मौजूद गुण आपके शरीर की गर्माहट को बनाए रखता है, जिससे सर्दियों से जुड़ी परेशानियां दूर रहती हैं। वहीं, तिल के तेल की बात कि जाए तो इसमें भी कई आवश्यक पोषक तत्व जैसे- आयरन, मैग्नीशियन, हेल्दी फैट, एंटीऑक्सीडेंट्, एंटी-इंफ्लेमेटरी इत्यादि से भरपूर होते हैं। तिल के तेल को खाने में शामिल करने से आपको कई लाभ होंगे। इसके साथ ही इस तेल का इस्तेमाल आप मसाज ऑयल के रूप में भी कर सकते हैं। जी हां, तिल के तेल से अगर आप नियमित रूप से मसाज करते हैं तो सर्दियों में होने वाली परेशानियां जैसे- सूजन, हड्डियों में दर्द, आंखों की समस्याएं, मोटापा इत्यादि को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं तिल के तेल से मसाज के क्या हैं लाभ?

सूजन दूर करे

तिल के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो शरीर की सूजन को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। खासतौर पर सर्दियों में होने वाली सूजन की परेशानी को दूर करने के लिए नियमित रूप से तिल के तेल से मसाज करें। यह मसाज आप प्रभावित हिस्से पर कर सकते हैं। इसके अलावा तिल के तेल से तलवों की मालिश करने से आपको काफी लाभ मिलेगा।

आंखों की रोशनी करे बेहतर

Sesame Oil Massage
Eyes

तिल के तेल से तलवों की मालिश करने से आपके आंखों की रोशनी अच्छी हो सकती है। खासतौर पर अगर आप लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करते हैं, तो यह आपके लिए काफी प्रभावी हो सकता है। इसके अलावा आप तिल के तेल से अपने आंखों के आसपास मसाज करें। इससे आंखों की मांसपेशियां मजबूत होंगी। साथ ही आंखों का भारीपन, थकान, जलन इत्यादि कम हो सकता है।

चिड़चिड़ापन करे दूर

तिल के तेल से मसाज करने से आपका चिड़चिड़ापन कम हो सकता है। सर्दियों में लोगों को काफी ज्यादा स्ट्रेस और डिप्रेशन फील होता है। ऐसे में तिल के तेल से तलवों की मसाज करें। यह आपके मसल्स को रिलैक्स करता है, जिससे ब्रेन को शांति मिलती है। इससे आपका स्ट्रेस रिलीज होता है, जिससे मानसिक तनाव को कम करने में भी मदद मिलती है। साथ ही चिड़चिड़ापन भी दूर हो सकता है।

Irritability
Irritability

मोटापा घटाने में प्रभावी

तिल का तेल न सिर्फ आपकी बीमारियों को दूर कर सकता है, बल्कि यह शरीर की बढ़ती चर्बी को कम करने में भी प्रभावी है। दरअसल, तिल के तेल से आपके शरीर को गर्मी मिलती है, जिससे आपका वजन काफी तेजी से कम होता है। इसके साथ ही तिल के तेल को खाने में शामिल करने से भी आपका वजन कम हो सकता है।

Weight Loss
Weight Loss

सर्दियों में तिल के तेल से मसाज करने से आपको काफी लाभ हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको किसी तरह की गंभीर परेशानी है, तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Leave a comment