Summary: पैड्स और टैम्पोन की तुलना में ज्यादा किफायती हैं पीरियड पैंटीज
पीरियड पैंटीज महिलाओं के लिए एक आधुनिक, सुरक्षित और इको–फ्रेंडली विकल्प हैं। ये लीक–प्रूफ सुरक्षा, पूरे दिन का आराम और त्वचा के लिए कोमलता प्रदान करती हैं।
Period Panties Benefits: पीरियड्स के दौरान लंबे समय तक सैनिटरी पैड या टैम्पोन का इस्तेमाल करने के बाद अब एक नया और बढ़िया विकल्प महिलाओं के बीच पॉपुलर हो रहा है। इसका नाम पीरियड पैंटीज है। ये न सिर्फ आराम और सुविधा देती हैं, बल्कि इको फ़्रेंडली भी हैं। मार्केट में इन दिनों कई तरह की पीरियड पैंटीज मिल रही हैं लेकिन आपको अपनी सुविधा के अनुसार उनमें से चुनना है। आइए इस लेख में पीरियड पैंटीज के फ़ायदों के साथ ही प्रकार के बारे में भी जानते हैं।
पीरियड पैंटीज के फायदे

लीक प्रूफ सुरक्षा
पीरियड्स के दौरान महिलाओं की सबसे बड़ी चिंता होती है लीकेज। पीरियड पैंटीज को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि इनमें मल्टी लेयर एब्ज़ॉर्बेंट फैब्रिक होता है, जो खून को सोखने के साथ ही बाहर लीक होने से रोकता है। इसका मतलब है कि महिलाओं को बार-बार कपड़े खराब होने या बाहर शर्मिंदगी का सामना करने से छुटकारा मिल सकता है।
पूरे दिन का आराम
पीरियड पैंटीज एक बार पहनने के बाद लंबे समय तक आराम देती हैं। यह ब्रीदेबल फैब्रिक से बनी होती हैं, जिससे घुटन या चुभन जैसी समस्या नहीं होती। ऑफिस या कॉलेज जाने वाली महिलाओं के लिए यह एक शानदार विकल्प है। पी सेफ जैसी कुछ रीयूजेबल पीरियड पैंटीज भी होती हैं, जिन्हें ज्यादा रक्तस्राव वाले दिनों के लिए डिजाइन किया गया है। हालांकि, हाइजीन कारणों की वजह से रीयूजेबल पीरियड पैंटीज को 4-5 घंटे से अधिक नहीं पहना जाना चाहिए।।
इको फ़्रेंडली
प्लास्टिक बेस्ड पैड्स को गलने में लगभग 500 साल लगते हैं और यही वजह है कि ये हर साल लाखों टन कचरा पैदा करते हैं। इसके मुकाबले पीरियड पैंटीज रीयूजेबल होती हैं। इन्हें धोकर कई सालों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इस तरह ये पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने में बड़ी भूमिका निभाती हैं। जो महिलाएं सस्टेनेबल लाइफस्टाइल अपनाना चाहती हैं, उनके लिए यह सही है।
पैसों की बचत
पहली नजर में पीरियड पैंटीज की कीमत सामान्य पैड्स से ज्यादा लग सकती है, लेकिन चूंकि इन्हें बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है, इसलिए यह लंबे समय तक पैसों की बचत करवाती हैं। बार-बार पैड्स खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है।
त्वचा के लिए सुरक्षित
अक्सर पैड्स के कारण जलन, रैशेज और खुजली की समस्या हो जाती है। पीरियड पैंटीज केमिकल मुक्त, मुलायम और हाइपोएलर्जेनिक फैब्रिक से बनी होती हैं। इनके इस्तेमाल से त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचता और महिलाएं पूरे पीरियड्स में बिना किसी परेशानी के सहज महसूस करती हैं।
गजब का कॉन्फिडेंस
महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में सबसे ज्यादा डर रहता है दाग और बदबू का। पीरियड पैंटीज में बदबू रोकने की विशेष तकनीक होती है, जिससे महिलाएं कहीं भी कॉन्फिडेंट होकर जा सकती हैं। चाहे कोई पार्टी हो, मीटिंग हो या यात्रा, ये पैंटीज महिलाओं को मानसिक शांति और कॉन्फिडेंस देती हैं।
अलग-अलग जरूरतों के अनुसार पीरियड पैंटीज के प्रकार

बाजार में अब पीरियड पैंटीज कई डिजाइन, साइज और एब्ज़ॉर्बेंसी लेवल में उपलब्ध हैं। हल्के, मध्यम और भारी फ्लो के अनुसार इन्हें चुना जा सकता है। कुछ पैंटीज को रातभर के लिए खास तौर से डिजाइन किया गया है ताकि नींद के दौरान भी किसी तरह की चिंता न हो।
- लाइट फ्लो पैंटीज : ये शुरुआती या आखिरी दिनों के लिए उपयुक्त होती हैं, जब खून का बहाव कम होता है।
- मीडियम फ्लो पैंटीज : सामान्य दिनों में इस्तेमाल की जाने वाली पैंटीज, जो पूरे दिन आराम और सुरक्षा देती हैं।
- हैवी फ्लो पैंटीज : इन्हें उन दिनों के लिए बनाई जाती हैं जब खून का बहाव ज्यादा होता है। इनकी एब्ज़ॉर्बेंसी सबसे अधिक होती है।
- ओवरनाइट पैंटीज : रात में आरामदायक नींद के लिए, ताकि बार-बार उठना न पड़े।
- टीन पैंटीज : किशोरियों के लिए छोटे साइज और डिजाइन में उपलब्ध ताकि पहली बार पीरियड्स में भी आसानी और कॉन्फिडेंस बना रहे।
