A person with long, wavy hair holds a sunflower close to their face, set against a softly blurred, sunlit background
Love your eyes.

Summary:#LoveYourEyes: स्क्रीन टाइम के दौर में आंखों का रखें खास ख्याल

वर्ल्ड साइट डे हर साल अक्टूबर के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है( इसका उद्देश्य लोगों को आंखों की सेहत के प्रति जागरूक करना है।

World Sight Day: इंटरनेशनल एजेंसी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ ब्लाइंडनेस की ओर से हर साल अक्टूबर माह के दूसरे गुरुवार को वर्ल्ड साइट डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस बार इस डे की थीम #LoveYourEyes है। 9 अक्टूबर को इसे सेलिब्रेट किया जाएगा। जिसके तहत ग्लोबली लोगों को अपनी आंखों की सेहत के लिए अवेयर किया जाएगा।

यह बात सच है कि सभी चाहते हैं कि हमारी आंखें बहुत अच्छी रहे और अच्छे से मतलब सुंदरता से नहीं है यहां पर अच्छे से मतलब है आंखों का स्वस्थ होना। लेकिन यह वह समय है जब हम सभी बहुत ज्यादा स्क्रीन पर अपना टाइम बिता रहे हैं। ऐसे में स्क्रीन टाइम ज्यादा होने के जो नुकसान होते हैं वह हमारी आंखों पर रहे हैं जैसे कि आंखों में भारीपन महसूस होना, आंखों का गुलाबी हो जाना कुछ थकावट सी महसूस होना, आंखों में से पानी आना यह सब कुछ एक ऐसी समस्या है जो उन लोगों के साथ भी हो रही है जो कि चश्मा नहीं लगाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि हम ऐसा क्या कर सकते हैं कि हमारी आंखें स्वस्थ रहें सुंदर रहे।

स्क्रीन टाइम को करें मैनेज

सबसे पहली बात स्क्रीन टाइम को कम नहीं किया जा सकता लेकिन हां हम अपने स्क्रीन टाइम को मैनेज कर सकते हैं। आजकल बहुत सारे लोग ऐसे काम कर रहे हैं जिसमें लगातार उनका स्क्रीन पर देखना ही होता है। यानी कि स्क्रीन पर देखना उनका शौक नहीं उनकी मजबूरी है ऐसे में आप हर आधे घंटे में एक ब्रेक लीजिए। स्क्रीन से थोड़ी सी दूरी बना लीजिए और अपनी आंखों को खोलिए बंद करिए। आंखों पर अपनी अंगुली की सहायता से थोड़ा सा दबाव बनाइए और रिलैक्स करिए आपको अच्छा लगेगा।

आंखों की एक्सराइज

अगर आप एक स्वस्थ जीवन शैली जीते हैं तो आप योग के महत्व को जानते ही होंगे। आप आंखों के लिए भी कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं जैसे की आंखों को एंटी क्लॉकवाइज और क्लाकवाइज घूमाना, आंखों की पुतली को ऊपर नीचे करना, आंखों को खोलना बंद करना यह सब कुछ एक ऐसी क्रिया है जो आप अगर अपने दैनिक जीवन में इस्तेमाल करेंगे तो आपकी आंखें रिलैक्स रहेंगी और उनकी मांसपेशियों को भी आराम मिलेगा।

गुलाब जल

Clear spray bottle surrounded by pink roses and scattered petals on a soft pink background.
Rose water is good for eyes.

जमाना चाहिए कितना भी आगे हो जाए लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जो कि पुरानी होते हुए भी आज के जमाने के लिए रेलीवेंट हैं। आप इस बात का ध्यान रखें कि आप रात को सोते समय अपनी आंखों में गुलाब जल डालें इससे आपकी आंखों को ठंडक मिलेगी। इसके अलावा आंखों में बहुत थकावट महसूस हो तब आंखों के ऊपर ठंड खीरे के टुकड़े लगाकर रखें। इसके अलावा जब भी बाहर से आएं आंखों को ठंडे पानी से धोना ना भूलें।

आहार पर भी दें ध्यान

A bunch of fresh, vibrant orange carrots with green tops on a wooden cutting board, accompanied by a bulb of onion and a red onion
Carrots are very good for eye sight.

आपकी आंखों की सेहत आपके आहार पर भी निर्भर करती है। आंखों के लिए गाजर,पालक, बादाम, मछली,आंवला ऐसी चीजें हैं जिनका सेवन आपको करना चाहिए। लेकिन याद रखिए कि आप आंवला और गाजर का रस ना पीकर इन्हें ऐसे ही धोकर कच्चा खाएं। यह आपको ज्यादा फायदा करेगा। वहीं त्रिफला का पाउडर भी आंखों के लिए बेहतरीन है। इसके अलावा आप धकनी मिर्च जो काली मिर्च की तरह होती है, इसका सेवन करें।